• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कावासी लखमा का रायगढ़ दौरा सवालों के कटघरे में

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
18th April 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS


इस समय देश कोरोना महामारी के संक्रमण काल से गुजर रहा है इस महामारी का अंत करने के लिए केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकारें भी नित्य नए उपाय तलाश रहे हैं। पूरे देश में पिछले 25 दिनों से लॉकडाउन चल रहा है। आम जनता को घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी जा रही है साथ ही सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक के लिए लाकडाउन में छूट देकर दैनिक वस्तुओं की खरीदी हेतु समय निर्धारित किया गया है। किसी भी व्यक्ति का 1 जिले से दूसरे जिले में जाना आना प्रतिबंधित किया गया है ।इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने जिलों के अंदर अन्य जिलों से जोड़ने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है। अब ऐसे में छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का रायगढ़ आगमन कई सवालों को जन्म दे रहा है। मंत्रिमंडल गठन के बाद या पूर्व में भी कावासी लखमा ने रायगढ़ का रुख कभी नहीं किया तो अब ऐसी क्या विपत्ति आ पड़ी कि मंत्री को सारे नियम कानून को ताक में रखकर दौरा करना पड़ रहा है। मंत्री जी के आगमन पर जितने मुंह उतनी बातें हो रही है । मंत्री जी का रेड जोन से ग्रीन जोन में आना एक अलग ही कहानी कह रहा है। प्रदेश के 23 जिलों को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। उसमें भी रायगढ़ जिला प्रथम पायदान पर है । लखमा ने कहा कि वह कोसमनारा मैं बैठे हठयोगी सत्यनारायण बाबा के दर्शन करने के लिए रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायगढ़ आए हैं। यह बहुत ही हास्यपद बात है क्योंकि इस समय सभी मंदिर, मस्जिद, चर्च,गुरुद्वारो में भी लाख डाउन का पालन किया जा रहा है । रायगढ़ में कोसमनारा, बनोरा जैसे आस्था के केंद्रों में पूर्णतया लॉक डाउन का पालन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी इन महात्माओं के आश्रमों के प्रबंधकों ने अखबारों ,सोशल मीडिया के द्वारा दी जा चुकी है तो इस बात को संभालते हुए कवासी लखमा ने कहा कि वह अब सुबह सीधे रायपुर निकल जाएंगे। जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन ने मंत्री के आने की सूचना से मीडिया को दूर रखने का हर संभव प्रयास किया जोकि कारगर ना हो सका। मीडिया के लोगों के पहुंचते ही मंत्री ने अपना दौरा कार्यक्रम बदल डाला यह बात किसी भी रूप में हजम करने लायक नहीं है । मंत्री जी से रायगढ़ में बिक रही अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब के विषय में कहा गया तो उन्होंने कहा कि चाहे कितना बड़ा भी रसूखदार एवं कांग्रेसी नेता ही क्यों ना हो उस पर कार्रवाई करके जेल भेजा जाएगा। इसमें कांग्रेसी नेता का अर्थ बहुत ही आसान है क्योंकि मंत्री ने भाजपा का ना कह कर कांग्रेसी नेता ही क्यों कहा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की आबकारी मंत्री को भी रायगढ़ में बिकने वाली अवैध शराब रिजर्व सेवन के विषय में पूरी जानकारी है । होटल अंश इंटरनेशनल में ही रात्रि विश्राम करना भी अनेक संदेहो को जन्म दे रहा है क्योंकि सरकारी सर्किट हाउस में रुकने की जानकारी पूरे शहर में आग की तरह फैल सकती थी। इसलिए प्रशासन ने फायर बिग्रेड का काम कर मंत्री के लिए सुरक्षित होटल में ही रात्रि गुजारने की व्यवस्था की थी। कावासी लखमा के रायगढ़ आगमन पर जिले के आला अधिकारी के साथ क्षेत्रीय विधायक प्रकाश नायक शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, नगर पालिका निगम रायगढ़ के सभापति जयंत ठेठवार ही नजर आए जबकि रायगढ़ जिले में 5 विधायक कांग्रेस के हैं उनको इस विषय में जानकारी क्यों नहीं दी गई । यह बहुत बड़ा प्रश्न उठता है जिसका जवाब कांग्रेस संगठन एवं जिला प्रशासन ही दे सकता है।
जयंत को महापौर बना दिये कवासी लखमा बातचीत के दौरान लखमा ने जयंत की ओर इशारा करते हुऐ महापौर कहने पर बाद में काफी हंसी ठिठोली हुई।
विभाष के आने की सुगबुगाहट
अंश होटल में विभाष के आने पर यह प्रश्न महत्वपूर्ण बन गया कि आबकारी मंत्री के आने की जानकारी काफी गोपनीय रखी गई थी तो इसकी जानकारी विभाष को किसने और क्यो दी ? जबकि विभाष का कांग्रेस प्रवेश का स्पष्टीकरण नही हो पाया है और न वे कांग्रेस संगठन में किसी महत्वपूर्ण पद पर काबिज है.मंत्री तो रायपुर लौट गए परन्तु अपने पीछे कई अनसुलझे प्रश्न भी छोड़ गये । क्या उन्होंने लाकडाउन का पालन किया ? क्या उन्होंने सोशल डिस्टेंगसिंन का पालन किया ? क्या उन्होंने मास्क लगाने का पालन किया ? क्या उन्होंने 1 जिले से दूसरे जिले जाने का उलंघन नही किया ? वे रेड जोन(संक्रमित क्षेत्र) से ग्रीन जोन आकर कानून नही तोड़ा ? 4 पहिया वाहन में क्या वे 2 लोग ही आये थे ? सत्यनारायण बाबा का दर्शन करना झूठ का सहारा तो नही जबकि लाकडाउन के कारण दर्शन बंद रखा गया है। क्या प्रोटोकॉल का पालन हुआ ? उन्हें कैसे आभास हुआ कि कोई कांग्रेसी नेता अवैध शराब का सप्लायर है ?

अंत मे सबसे बड़ा सवाल की जिला प्रशासन ने उनके दौरे को इजाजत कैसे दे दी ?

ShareSendTweet
Previous Post

Covid 19 – सर्वे कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम पर चाकू से हमला

Next Post

पुलिस प्रशासन को करनी होगी कड़ी कार्यवाही बेधड़क,बेहिचक,बेदबाव,दबंग,धाकड़,सिंघमगिरि दिखलानी होगी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

वेदांता हादसे में क्या अनिल अग्रवाल दोषी है ? क्या छत्तीसगढ़ में प्लांट लगाकर अनिल अग्रवाल ने गलती कर दी ™️

24th April 2026
टूटी कलम विशेष

• बस्तर के बारूद पर भारी पड़ा शिक्षा का संकल्प .!

• मौत के खौफ से लड़कर ओपी चौधरी ने रचा शिक्षा का इतिहास!

“एक ‘लौह पुरुष’ की अमर गाथा”

21st April 2026
टूटी कलम विशेष

बगैर इजाजत शासकीय दस्तावेजों की फोटो खींचना पत्रकार को पड़ गया भारी ™️ अधिकारी ने बॉक्सिंग रिंग के तरह घुमा घुमा कर पत्रकार को पीटा ™️ वकील को गला पकड़कर दूर हटाया ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

कल निकलेगी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर शोभा यात्रा ™️ हवन प्रसाद वितरण शोभा यात्रा के बाद होगा महा भंडारा ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना महंगा साबित हुआ ™️ मीठी मधुर आवाज से ग्राहकों को फसाने वाली युवतियां जेल दाखिल ™️

14th April 2026
टूटी कलम विशेष

एक ही जमीन का दो बार सौदा कर महिला से ठगे 25 लाख रुपए से अधिक ™️ एक भाजपा नेता तो दूसरा जमीन दलाल ™️

13th April 2026
Next Post

पुलिस प्रशासन को करनी होगी कड़ी कार्यवाही बेधड़क,बेहिचक,बेदबाव,दबंग,धाकड़,सिंघमगिरि दिखलानी होगी

छतीसगढ़ के आबकारी मंत्री ने लाकडाउन का किया उलंघन,रायगढ़ आने का कोई संतोषप्रद जवाब न दे पाये। देखिये टूटी कलम प्रेस से रुबरु लिंक ओपन कर शेयर अवश्य करें

संवेदनशील पुलिस कप्तान ने सीमा पर किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In