✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ रायगढ़ जिला एक औद्योगिक जिला है इसमें बड़े वाहनों की रेलम पेल चहुओर 24 घंटे मची रहती है । जिस वजह से दुर्घटनाएं भी रोजाना होती है जिस को रोकने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के द्वारा तीन चमचमाती अर्टिगा वाहन उपलब्ध करवाई गई है। जो कि रायगढ़ की 3 दिशाओं में तैनात रहेगी एवं दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करेगी इस हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया जाएगा साथ ही दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी चलाने पर भी निगाहें रखी जाएगी एवं उन्हें खासकर हेलमेट पहनने की भी नसीहत दी जाएगी एवं सजा के रूप में चालान भी काट कर जुर्माने की कार्रवाई करने वाहन को न्यायालय के सुपुर्द किया जाएगा
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने “टूटी कलम” को बतलाया की रायगढ़ जिला एक सौभाग्यशाली जिला है जिसे की एक साथ तीन वाहन प्राप्त हुए हैं जिन्हें पुलिस अधीक्षक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। टूटी कलम
