• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, September 25, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

केलो में तैराकी की ओ पी चौधरी ने ™️ अपने हाथों से निकाला नदी का अपशिष्ट ™️ ओ पी की सादगी के कायल हुए लोग ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
25th September 2026
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement


🔱 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम न्यूज़ 🎤 रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़  🏹…..*वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो तट के स्थायी विकास के साथ 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन*

सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को खर्राघाट में स्वच्छता अभियान के साथ केलो नदी तट के स्थायी विकास की शुरुआत हुई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने 29.99 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भी अभियान में हिस्सा लेकर खर्राघाट घाट और आसपास के क्षेत्र की सफाई की।
          कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और छत्तीसगढ़ राज्यगीत के साथ हुई। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। वित्त मंत्री चौधरी ने स्वयं श्रमदान करते हुए कहा कि केवल एक दिन की सफाई से स्वच्छता कायम नहीं रह सकती। इसके लिए निरंतर प्रयास और नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से केलो नदी, घाट और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। इसी दौरान वित्त मंत्री ने केलो नदी में डुबकी लगाई और नदी को नमन किया। उन्होंने कहा कि केलो नदी रायगढ़ की पहचान, आस्था और संस्कृति से जुड़ी है। इसी भाव के साथ खर्राघाट को स्वच्छ रखने के साथ इसे स्थायी रूप से विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
         वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि खर्राघाट में होने वाला विकास केवल घाट के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेगा। यहां ऑक्सीजोन, घाट, पैदल पथ, जिम, मॉर्निंग वॉक और नाइट वॉक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिवारों के साथ समय बिताने के लिए भी बेहतर सार्वजनिक स्थान तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खर्राघाट से शनि मंदिर की दिशा में आगे मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, जिससे केलो नदी तट का विकास आगे बढ़ सके।

*शनि मंदिर से खर्राघाट तक 2 कि.मी. क्षेत्र होगा विकसित*

परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक करीब 2 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन किया जाएगा। सड़क के साथ नाली निर्माण, पैदल पथ और नदी तट का सौंदर्यीकरण होगा। पचरी घाट का नवीनीकरण एवं सुधार किया जाएगा तथा घाट को पाथवे से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग विकसित किया जाएगा। शनि मंदिर के पास तिराहे का चौड़ीकरण कर यातायात व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। खर्राघाट में करीब 8.50 एकड़ में ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा। यहां सघन पौधरोपण, पार्किंग, पाथवे, घाट तथा व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं होंगी। ऑक्सीजोन और घाट के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए मौजूदा पुल के नीचे अंडरपास यानी बॉक्स कल्वर्ट बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ शहर में हरित क्षेत्रों के विस्तार पर भी लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे गार्डन और ऑक्सीजोन का उल्लेख करते हुए आने वाले वर्षों में इनके विस्तार की बात कही। उन्होंने पांच साल में 10 से अधिक ऑक्सीजोन विकसित करने का लक्ष्य भी बताया। खर्राघाट का ऑक्सीजोन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा।

*29.99 करोड़ की स्वीकृति, 26.39 करोड़ में हुआ अनुबंध*

परियोजना के लिए सीएसआर मद से 29.99 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं तकनीकी  स्वीकृति मिली है। कार्य की अनुबंधित राशि 26.39 करोड़ रुपये है। कार्यादेश 24 जून 2026 को जारी किया गया है और कार्य को दो वर्ष की अवधि में पूरा किया जाना है। वित्त मंत्री ने कहा कि कोशिश रहेगी कि कार्य निर्धारित अवधि से पहले पूरा कर इसे जनता को समर्पित किया जाए।
            लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता और विकास को एक साथ जोड़कर काम किया जा रहा है। खर्राघाट में श्रमदान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही स्थायी विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि केलो नदी और उसके घाट रायगढ़ की पहचान का हिस्सा हैं। इनके विकास से शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थान और सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।
          राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ में हरित क्षेत्र बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के बीच शहर में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ऐसे में ऑक्सीजोन और हरित क्षेत्र विकसित होने से नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने परियोजना के लिए सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।
           नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि खर्राघाट शहर के महत्वपूर्ण नदी तटों में शामिल है। यहां स्वच्छता अभियान के साथ स्थायी विकास कार्य शुरू होना रायगढ़ के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद यहां नागरिकों को बेहतर घाट, हरित क्षेत्र, घूमने और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए सुविधाएं मिलेंगी। महापौर ने कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*‘लोकल का वोकल’ प्रदर्शनी का अवलोकन*

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी भी लगाई गई। वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों और गतिविधियों को देखा। कार्यक्रम में सभापति डिग्रीलाल साहू, सुभाष पाण्डेय, मनीष कंकरवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़  अरविंद पीएम,  जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम  बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, एनटीपीसी के महाप्रबंधक सुभाष ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

चिराग़ तले अंधेरा ™️ जी एस टी मंत्री के निवास क्षेत्र में ™️ करोड़ों रुपए की हो रही जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ पूरे एक माह तक होगी टैक्स की चोरी ™️

13th September 2026
छत्तीसगढ़

समाजसेवी,उद्योगपति,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भंडारे में किया पोहा (प्रसाद) का वितरण ™️

4th September 2026
छत्तीसगढ़

युवक संघ के द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में पहले दिन उमड़ा विशाल जन सैलाब ™️ दूसरे दिन भी भंडारा जारी रहेगा ™️

3rd September 2026
छत्तीसगढ़

28th August 2026
छत्तीसगढ़

चावला रेस्टोरेंट में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन की दबिश ™️ रक्षाबंधन से पहले मिठाईयो की गुणवत्ता की जांच ™️ खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ™️

27th August 2026
रायगढ़: हादसा होता है, खबर छपती है और फिर सब शांत… आखिर प्लांटों में मजदूरों की जिंदगी की कीमत इतनी सस्ती क्यों?
छत्तीसगढ़

रायगढ़: हादसा होता है, खबर छपती है और फिर सब शांत… आखिर प्लांटों में मजदूरों की जिंदगी की कीमत इतनी सस्ती क्यों?

22nd August 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In