🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम की ग्राउंड रिपोर्टिंग रायगढ़ जिले के कलेक्टर का पदभार संभालने के पश्चात रानू साहू एक्शन मोड़ पर आ चुकी है कलेक्टर के आक्रामक कार्यशैली को देखकर उनके अधीनस्थों में भी ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका उदाहरण आज नेशनल हाईवे 49 के ग्राम धनगर में देखने को मिला बताया जा रहा है कि किसी से शिकायत मिलने के पश्चात कलेक्टर रानू साहू ने रायगढ़ अनुविभाग के युवा एसडीएम गगन शर्मा , पुसौर से ट्रांसफर होकर रायगढ़ तहसील का कार्य संभालने आए नव पदस्थ तहसीलदार नंद किशोर सिन्हा,नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल आदि कर्मचारियों के साथ मौके पर रविवार होने के पश्चात भी कारवाई करने जा पहुंचे जहां ने आशा से अधिक सफलता प्राप्त हुई अधिकारी देखा जी नेशनल हाईवे 49 के किनारे धनगर मार्ग पर बड़ी मात्रा में मनुष्य एवं पशु जीवन के लिए हानिकारक फ्लाई एस किसी के द्वारा डंप करवाया गया जा रहा है जिसे समतल करने के लिए दो जेसीबी मौके पार कार्य करती हुई पाई गई। जिसे देखकर उपस्थित हुए अधिकारियों की भृकुटी तन गई एवं उन्होंने मौके पर ही पंचनामा आदि तैयार करवा कर जेसीबी को जप्त करते हुए रायगढ़ तहसील कार्यालय में भिजवा कर खड़ा करवा दिया गया। अब पूरा मामला रायगढ़ कलेक्टर के समक्ष रखा जाएगा एवं कलेक्टर इस पर अपना क्या फैसला देते हैं यह देखना लाजिमी होगा। लोगों के मन में यह जिज्ञासा एवं प्रश्न जन्म ले चुके हैं कि क्या कुछ छोटे-मोटे जुर्माने के पश्चात जेसीबी को सुपुर्द नामे में छोड़ दिया जाएगा या फिर एनजीटी के नियमों के उल्लंघन की वजह से वाहनों पर राजसात की कारवाई की जानी संभावित होगी। इस तरह के प्रश्न खनिज विभाग के द्वारा पूर्व में की गई सभी कार्यों को देखकर पैदा होना लाजिमी है।खनिज विभाग ने जितने भी अवैध गिट्टी रेत ईट, कोयले क्वार्ट्ज पत्थर से लगे ओवरलोडिंग वाहनों को जप्त किया गया है। उन्हें मौके पर ही सुपुर्दनामे में छोड़कर पुनः अवैध धंधों में लिप्त होने का लाइसेंस दे दिया जाता है।
जिस समय नेशनल हाईवे 49 के किनारे फ्लाई ऐश पर युवा एसडीएम गगन शर्मा, नव पदस्थ तहसीलदार नंद किशोर सिन्हा ,नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल के द्वारा कार्रवाई कर पंचनामा आदि तैयार किया जा रहा था । उस दौरान अधिकारियों के पास ऊपर लेबल से फोन आने शुरू हो गए थे एवं मौके पर ही कई क्षेत्रीय नेताओं का, ट्रांसपोर्टरों का, कबाड़ीओ का जमावड़ा लग गया था। किंतु जांबाज एवं युवा अधिकारियों ने किसी की भी परवाह ना करते हुए अपनी कार्रवाई को साहसिक अंजाम तक पहुंचाया कर गेंद कलेक्टर के पाले में डाल दी है।
जानकार लोगों के द्वारा यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव सन्निकट है . जिस वजह से फिलहाल अधिकारी वर्ग किसी भी नेता, विधायक, मंत्री की बातों को ध्यान नहीं देखकर शासकीय कार्रवाईयो को तेजी से अंजाम देने लगेंगे.

