• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, June 11, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIpUr : रायगढ़ जिला भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रायपुर में भी दिखलाया दम ™️ विकास केडिया, आकाश शर्मा, ओपी चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी अपनी गिरफ्तारी ™️ दुर्गा डॉली देवांगन के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम भी रायपुर पहुंची ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
24th August 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के तयशुदा कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास घेरों के आह्वान पर रायगढ़ जिला के सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता रायपुर कूच किए। लोग अपने अपने साधनों, बसों, निजी वाहनों एवं ट्रेनों के जरिए रायपुर पहुंच कर एकत्रित हुए। जहां प्रदेशभर से आए हुए भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे हुए थे। जिसके बाद वरिष्ठ नेताओं के भाषण समाप्ति के पश्चात कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का आवास घेरने निकल पड़े। जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर डटी छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों के द्वारा रोका गया एवं गिरफ्तार किया गया। राजधानी रायपुर के प्रत्येक चौक चौराहों पर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था थी। वही मुख्यमंत्री आवास के पहले बेरिकेटिंग कर चारों ओर पुलिस के जवान मोर्चा संभाले हुए थे। लगभग छावनी के रूप में मुख्यमंत्री आवास के आसपास का इलाका तब्दील कर दिया गया था।

रायगढ़ से गए भाजपा कार्यकर्ताओं की वजह से कुछ भीड़ बढ़ पाई अन्यथा भाजपा के नेताओं को शर्म का सामना करना पड़ सकता था। प्रदेश भाजपा का यह अनुमान था कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में लगभग 1 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी रूप में 10000 से ऊपर लोगों की उपस्थिति नहीं रही। पूर्व से आंदोलनरत कर्मचारियों का आभार भाजपा के द्वारा व्यस्त किया जाना चाहिए क्योंकि वे भी भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल होकर भीड़ बढ़ाने में मददगार साबित हुए। रायगढ़ जिला भाजपा के जाने पहचाने बैरिकेड लांघने वालो के रूप में चर्चित युवाओं के द्वारा राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री आवास के पास पुलिस के द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री आवास के बाहर तक जा पहुंचे थे। जिन्हें रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए केंद्रीय जेल भेजा गया। इस तरह से गिरफ्तार कर खानापूर्ति के लिए जेल भेजा जाना भी एक धरना प्रदर्शन का अंतिम दृश्य होता है।

महात्मा गांधी की तरह धरना प्रदर्शन करने हेतु सड़क पर कहीं भी बैठ जाना पूर्व कलेक्टर ओम प्रकाश चौधरी की पहचान बन चुकी है। उन्होंने रायपुर जाकर भी इसी तरह का सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया गया। बाद में ओपी चौधरी के समर्थकों को भी रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए खानापूर्ति की कार्रवाई की। जिस हिसाब से प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एकत्रित हुए थे । उस हिसाब से भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति आश्चर्यजनक रूप से कम रही । जिसका क्या कारण है ? इस पर भाजपा को मंथन करने की जरूरत है। प्रदेशभर से जुटे इतने कम समर्थकों,कार्यकर्ताओं के सहारे प्रदेश की कांगेस सरकार से लड़ना भाजपा के लिए कठिन डगर साबित होगी।

प्रदेश में भूपेश बघेल का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है….. जिस तरह से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से मतदाता एवं आम जनता प्रवाहित है उसी तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश में लोग भूपेश बघेल की कार्यशैली से अत्यंत प्रभावित हैं. भूपेश बघेल के द्वारा गरीब जनता के लिए ग्रामीण जनता के लिए तरह-तरह के उपाय एवं घोषणाएं कर उनका रहन-सहन जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं .चाहे वह गोबर खरीदी हो ,चाहे वह गोमूत्र खरीदी हो, चाहे वह वर्मी कंपोस्ट हो ,चाहे वह धान का समर्थन मूल्य क्यों ना हो. नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की योजनाओं का असर भले ही शहरी क्षेत्रों में ना हो परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में यह लोगों के लिए आय का सहारा बना हुआ है।

गलत समय में निर्धारित किया गया धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम…. व्यक्ति को समय, काल, परिस्थिति के अनुसार कार्य करना चाहिए तभी उसमें सफलता मिलनी निश्चित होती है। प्रदेश भाजपा संगठन के द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम गलत समय में किया गया। क्योंकि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खेती किसानी के कार्य में लगे हुए हैं. जिससे उनका एवं परिवार का पालन पोषण होता है. दूसरा यह कि बरसात के समय में कोई भी व्यक्ति पानी में भीग कर अपनी तबीयत खराब करना नहीं चाहता है. छत्तीसगढ़ प्रदेश के मौसम विभाग के द्वारा भी 3 दिनों की लगातार बारिश होने की चेतावनी दी गई है जिस वजह से भी लोग सशंकित होकर रायपुर जाने में उत्साह नहीं दिखलाए। भारत की आत्मा गांवों में बसती है एवं ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन में शामिल न होना भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : राह में एक रेडमी मोबाइल मिला है ™️ जो गिराया था किसी ने जानकर जिसका भी हो वह ले जाए पहचान कर ™️ फोटो देखिए अंदर ™️

Next Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG : रायपुर में कल धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों के द्वारा मचाए गए उत्पात को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त ™️ वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है लोगों की पहचान रायगढ़ के सूरज शर्मा सतनाम सिंह पर मामला दर्ज किया गया ™️ CG के कई BJYM नेताओं के खिलाफ FIR: थोक में नामजद केस दर्ज… पुलिस से धक्का-मुक्की, गाली गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप… देखे लिस्ट…..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

पुलिस से होशियारी झाड़ना महंगा पड़ गया ™️ माफी मांगना सार्वजनिक हुआ ™️

18th May 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम के द्वारा पहले ही लव सेक्स धोखा ™️ मर्डर की आशंका जाहिर कर दी थी ™️ वकील की एक तरफा मोहब्बत ™️ हत्यारे का परिवार से प्रेम बन गया मौत का कारण ™️

16th May 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026
छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
Next Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG : रायपुर में कल धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों के द्वारा मचाए गए उत्पात को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त ™️ वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है लोगों की पहचान रायगढ़ के सूरज शर्मा सतनाम सिंह पर मामला दर्ज किया गया ™️ CG के कई BJYM नेताओं के खिलाफ FIR: थोक में नामजद केस दर्ज... पुलिस से धक्का-मुक्की, गाली गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप... देखे लिस्ट.....

TuTi KaLaM RaIgArH : रायगढ़ पुलिस को चैलेंज पर चैलेंज कर रहे हैं चोर ™️ आलस्य और नींद में चूर नजर आ रही है रायगढ़ पुलिस ™️ रायगढ़ शहर के तीन थाना क्षेत्रों में गत दिनों चोरों ने पहले ही धमाल मचा कर एक रात में ही पांच जगह चोरियां की थी ™️ चोरों ने शहर के चौथे थाना क्षेत्र में भी दे दी है अपनी दस्तक ™️ उक्त ज्वेलर्स के मालिक का जेवरों से भरा बैग पूर्व में उठाया जा चुका है। जिसके आरोपी भी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखलाई पड़े थे परंतु उसके बाद भी पुलिस के हाथ आज तक खाली है ™️ इसी तरह सिंघल ट्रेडर्स के कर्मचारियों से रुपए से भरा बैग बंगुरसिया जंगल के पास किसी के द्वारा लूटा गया था। गत दिनों शहर में हुई पांच चोरियों के आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में आने के बावजूद पुलिस की जांच धीमी पड़ी हुई है ™️ शायद रायगढ़ पुलिस लाखों एवं करोड़ों रुपए के मामलों के अतिरिक्त हजारों रुपए के,चोरी,डकैती,राहजनी, छीनतई मामलों पर ज्यादा ध्यान एवं ज्यादा ऊर्जा व्यर्थ नहीं करती है ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : रायगढ़ शहर में लगा है छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा डिज्नीलैंड मीना बाजार ™️ आकर्षक लाइटिंग, झूले, स्टाल, मौत का कुआं बरबस लोगों को आकर्षित कर रहा है ™️ एक बार में मन नहीं भरता बार-बार जाने का दिल करता है ™️ 30 तारीख अंतिम दिन है मीना बाजार का लुफ्त उठाने का ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In