• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, August 12, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : हमारे द्वारा लिखे गए समाचार के पश्चात रायगढ़ पुलिस ने शुरू की कांबिंग गस्त ™️ कई घुमंतू, जुआरी, शराबी, वारंटी, धाराये ™️ रोजाना रात को 11:00 बजे के बाद पुलिस के द्वारा कड़ाई सुनिश्चित की जानी चाहिए ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
23rd February 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔭 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के मुंबई के बाद यदि कहीं रात में चहल पहल गिरधार भीड़ भाड़ देखनी हो तो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पधारे, जहां साहब शराब,शबाब, कबाब आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं बस जरूरत है कुछ जेब हल्की करने की, यहां पर शहर के सभी दिशाओं के असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रात 10:00 बजे के बाद जमना शुरू हो जाता है जिसे भोर तक देखा जा सकता है। चोर, उचक्के, मवाली, अपराधी तत्व, यहीं से खा पीकर जाते हैं और अपने कार्यों को अंजाम देकर वापस यहीं आकर विश्राम करते हैं। जो मौका मिलते ही बस के माध्यम से पलायन कर जाते हैं।
रात्रि 10:00 बजे के बाद गुलजार होता है केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड.

ऐसा ही कुछ नजारा रेलवे स्टेशन चौक के आसपास देखा जा सकता है। अपराधी असामाजिक तत्व बड़ी ही बेफिक्री से इस तरह से स्वच्छंद होकर तफरीह करते हैं मानो शहर में पुलिस नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। लोगों के दिलों से पुलिस का डर लगभग लगभग समाप्त हो चला है। शहर के हंडी चौक स्थित दुकान का शटर चोरों के द्वारा तोड़ा जाना पुलिस की रात्रिकालीन गश्त की पोल खोलने के लिए काफी है। पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में इकलौता ड्राइवर बेचारा सिवाय हूटर बजाते हुए निकल जाने के अतिरिक्त और क्या कर सकता है। शहर में सिटी कोतवाली चक्रधर नगर जूट मिल कोतरा रोड चार थाने हैं और कमाल की बात तो यह है कि चारों ही थाना क्षेत्र में देर रात तक होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट्स, भोजनालय, मूंगफली मिक्चर के ठेले, एग रोल, चाउमीन ,मंचूरियन, सीक कबाब, सेंटर पान दुकान बीड़ी सिगरेट मिलने के स्थानो में अनावश्यक रूप से चहल पहल देखी जा सकती है। अपराध की बुनियाद इन स्थानों से रखी जाती है और अंजाम दिया जाता है।

कल रात को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में घूम रही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में बैठे पुलिसकर्मी के द्वारा अपने चहेते दुकान वालों से लोगो ने यह कहते सुना गया कि आज थोड़ा लाइट कम करके रखो क्योंकि आज अधिकारियों की गस्त है तुम कल से फिर तेज रोशनी कर अपना व्यवसाय सुचारू रूप से चालू रखना। पुलिस के द्वारा पहले से ही इतना कर देने के पश्चात पुलिस पर आखिर कोई कैसे और क्यों विश्वास करने लगेगा।

ब्रेथ एनालाइजर मशीन आखिर किस काम के लिए है… पुलिस विभाग के पास उपलब्ध ब्रेथ एनालाइजर मशीन आखिर कब उपयोग में लाई जाएगी क्योंकि इन दिनों शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी होती जा रही है। रात 10:00 बजे के बाद चार पहिया वाहनों में सवार बिगड़ैल नवाबजादे मदमस्त होकर शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ाते आसानी से देखे जा सकते हैं। यदि पुलिस इमानदारी से ब्रेथ एनालाइजर मशीन का उपयोग करें तो संभवत एक ही रात में दर्जनों वाहन एवं सैकड़ों बिगड़ैल नवाबजादे शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किए जा सकते हैं एवं मोटे जुर्माने के देनदार भी हो सकते हैं। पुलिस यदि बगैर किसी दबाव के कार्य करने की ठान ले तो कोई भी कार्य करना असंभव नहीं होगा। पुलिस यह सोच कर कार्य करें की कार्रवाई करने पर ज्यादा से ज्यादा उनका स्थानांतरण ही किया जा सकता है उसके अतिरिक्त और कुछ नहीं किया जा सकता। वैसे भी अब मार्च माह में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन विभाग में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण होने की सूची रायपुर मंत्रालय में तैयार की जा चुकी है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH के द्वारा लगाए गए कयास का असर जशपुर में दिख गया ™️ विधायक निवास घेरों अभियान का सच अंततः सामने आ ही गया ™️ रुपए देकर जुटाई जा रही है भीड़ ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : अपने पत्रकार कहलाने का वजूद बनाए रखने के लिए अब पढ़िए पुलिस के साभार से प्राप्त समाचार ™️ जिसमें ना दिमाग लगता है, ना मेहनत लगती है ,मगर रंग चोखा दिखता है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : अपने पत्रकार कहलाने का वजूद बनाए रखने के लिए अब पढ़िए पुलिस के साभार से प्राप्त समाचार ™️ जिसमें ना दिमाग लगता है, ना मेहनत लगती है ,मगर रंग चोखा दिखता है ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : प्रभात कुमार होंगे रायगढ़ के नए सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) देखिए आदेश की कॉपी 👇

TuTi KaLaM RaIgArH : प्रदेश में दो पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया परंतु दो तबादला किए गए अधिकारियों मे से 1 को को किस स्थान पर नियुक्त किया गया। इसको लेकर आमजन में असमंजस की स्थिति निर्मित हुई है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) प्रभात कुमार को रायगढ़ का नगर पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति दी गई है। वर्तमान में नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय को कहां पदस्थ किया गया है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रभात कुमार भापूसे के 2019 के अधिकारी है। जो वर्तमान में भिलाई (छावनी) नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। वही राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आशीष कुमार बंछोर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा में कार्यरत है जिन्हें भिलाई (छावनी) के नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। रायगढ़ नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय की पदस्थापना को लेकर लोगों के मोबाइल बजने शुरू हो गए हैं. पुलिस से जुड़ा हर व्यक्ति यह जानना चाह रहा है की उपाध्याय की पदस्थापना कहां और किस पद पर की गई है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In