• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM : टूटी कलम के द्वारा बताए गए साक्ष्य सत प्रतिशत प्रमाणित हुए ™️ हमारे द्वारा घटना के बाद ही उक्त घटना को अवैध संबंधों की परिणीति होना बतलाया था ™️ हमने बतलाया था कि सफेद रंग की कार है, जिसका नंबर सीजी 04 है, कार का मालिक कोई गुप्ता है ™️ रात 1:56 पर वह टोल प्लाजा से गुजरी थी और लगभग 2.15 पर घटना को अंजाम दिया गया था ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
5th December 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित, नंबर वन की ओर अग्रसर, पाठकों की पहली पसंद,निडर, निष्पक्ष,निर्भीक,बेबाक, बेखौफ वेब न्यूज़ पोर्टल “टूटी कलम” रायगढ़. संपादक माता सरस्वती का उपासक, विश्लेषक, चिंतक, लेखक, व्यंग्यकार, स्तंभकार, कलम का मास्टरमाइंड चंद्रकांत शर्मा ( टिल्लू) 83192 93002

नेतनागर डबल मर्डर का खुलासा, मां और बच्चे का कातिल रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में

एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सीएसपी अभिनव और डीएसपी अमन के नेतृत्व में गठित की स्पेशल टीम

रायगढ़ पुलिस के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया शातिर डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार और अहम सबूत बरामद…

कातिल महिला का दूसरा पति निकला

🎤 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ बिलासपुर-झारसुगुड़ा नेशनल हाईवे 49 पर 27 नवंबर की सुबह ग्राम नेतनागर में पैरावट में अधजले महिला व बच्चों का शव बरामद होने की सूचना पर एसएसपी सदानंद कुमार, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी जूटमिल, साइबर सेल एवं फॉरेंसिक की टीम पहुंचकर शव, घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ कर तत्काल जांच में जुट गई । घटनास्थल और शव के निरीक्षण पर प्रारंभिक दृष्टिया मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पैरावट में जलाए जाने का प्रतीत हुआ । जघन्य हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में 3 अलग-अलग टीमें अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगाई थी। इन टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी. जिसमें एक टीम घटनास्थल से लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगाई गई थी. साइबर की टीम मोबाइल टावर के टेक्निकल एनालिसिस में लग गई थी. वहीं प्रशिक्षु डीएसपी अमन और थाना प्रभारी जूटमिल के नेतृत्व में एक टीम ह्यूमन इंट के जरिये आरोपी का पता लगा रही थी. जिसमें जानकारी मिली की घटना दिनांक को ग्रामीणों ने एक सफेद रंग की कार की आवाजाही घटनास्थल के आसपास देखा था। पुलिस के पास अब तक एक सफेद रंग की कार प्रथम संदेह उत्पन्न कर रहा था. जिसकी जांच में सीएसपी अभिनव एवं डीएसपी अमन लखीसरानी की टीम नेशनल हाईवे और नेतनागर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही थी. जल्द ही पुलिस को संदिग्ध सफेद कलर की महिंद्रा एक्सयूवी कार टोल प्लाजा मार्ग पर लगे सीसीटीवी और बेरियर में दिखाई थी । एक्सयूवी कार का आरटीओ से जानकारी प्राप्त कर उसके ऑनर का पता लगाया गया कार विभा गुप्ता पति सूरज गुप्ता का पता पुलिस टीम को चला. कार का उपयोग सूरज गुप्ता कर रह रहा है. एक्सयूवी कार को अकलतरा से आगे बढ़ते बिलासपुर की ओर देखा गया जो बिलासपुर शहर से कहीं और नहीं दिखी. जिसके बाद सीएसपी अभिनव के नेतृत्व में पुलिस टीम बिलासपुर पहुंचकर संदेही सूरज गुप्ता की पतासाजी में जुट गई। बिलासपुर शहर के सीसीटीवी चेक करते हुए टीम शांतिनगर बिलासपुर पहुंची. जहां सूरज गुप्ता एक किराए मकान लेकर एक महिला और बच्चे के साथ रह रहा था.एक्सयूवी कार पोर्च में खड़ी मिली. उस समय घर पर कोई नहीं था । मकान मालिक से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि सूरज गुप्ता और उसके साथ रहने वाली महिला निधि औसरिया और उसका 5 साल का बेटा पार्थ रह रहे है.जो 2-3 दिनों से नजर नहीं आ रहे हैं. जिससे पुलिस का शक बढ़ गया। पुलिस टीम सूरज के साथ रहने वाली निधि औसरिया का फेसबुक अकाउंट चेक किया गया निधि के फोटोग्राफ्स में दाहिने कान में (सोने का आभूषण) पहनी हुई थी. जिसे जले शव वाली महिला के कान पर भी इस तरह का आभूषण देखा गया था. जिससे पुलिस का संदेह और बढ़ गया कि जली हुई महिला निधि औसरिया उसका बच्चा पार्थ हो सकते हैं। वही साइबर टीम की मदद से निधि के मोबाइल नंबर जांच में रखा गया. जिसकी मृत्यु के पश्चात भी संभावित आरोपी द्वारा उसके व्हाट्सएप के संचालन की जानकारी मिली.थी पुलिस की टीम को निधि के मोबाइल नंबर के एनालिसिस पर पता चला कि मोबाइल पर और नंबर एक्टिव थे. जिसे जांच करते हुए पुलिस संदिग्ध सूरज गुप्ता का लोकेशन लिया गया जो पुलिस से छुपते हुए मुंबई भाग चुका था. तत्काल एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर डीएसपी अमन लखीसरानी के नेतृत्व में एक टीम पुणे रवाना हुई। वहीं संदेही सूरज गुप्ता पुलिस को गुमराह करने अपना मोबाइल बंद-चालू कर रहा था. जिसका मोबाइल ऑन होने पर अगला लोकेशन दुर्ग-भिलाई प्राप्त हुआ । पुणे रवाना हुई टीम भिलाई पहुंची. जहां आरोपी सूरज गुप्ता द्वारा अपनी पहचान छुपा कर नया फोन और नया सिम लेकर पेइंग गेस्ट के रूप में रूम किराये में लेकर वहीं रहने की फिराक में था। टीम द्वारा आरोपी पतासाजी करते हुए भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर पहुंच कर संदेही सूरज गुप्ता को हिरासत में लिया गया. जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने निधि औसरिया और उसके बेटे पार्थ की हत्या कर शव को बिलासपुर-झारसुगुड़ा हाईवे में रोड किनारे पैरावट में जलाना कबूल किया और घटना का वृतांत बताया।

  • आरोपी सूरज गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 41 साल निवासी हिमालय हाइट्स देवपुरी रायपुर हाल मुकाम शांति नगर बिलासपुर बताया कि पूर्व में रियल एस्टेट कंपनी में काम करता था। आरोपी ने बताया कि उसने क्लाइंट के रूपयों की धोखाधड़ी कर रायपुर में काम बंद कर इसके साथ कंपनी में काम करने वाली विवाहिता महिला निधि औसरिया और उसके बेटे पार्थ के साथ बिलासपुर में रहने लगा।
  • पहले से विवाहित थे जो पिछले कुछ समय से बिलासपुर में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा विवाद होता था। 24 नवंबर की रात निधि और सूरज में झगड़ा हुआ था. जिस वजह से सूरज दूसरे दिन भी गुस्से में था और दोपहर दोनों के बीच फिर बहसा बहसी हुई और सूरज आवेश में आकर घर रखे हथोड़े से निधि के सिर पर ताबड़तोड़ कई बार वार किया जिससे निधि अधमरी हो गई. जिसके बाद सूरज ने पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पकड़े जाने के डर से घर मौजूद मासूम पार्थ की केबल वायर से गला दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद वह शवो को ठिकाने लगाने की प्लानिंग में जुट गया. उसने पेट्रोल,प्लास्टिक की व्यवस्था कर शवो को ठिकाने लगाने 26 नवंबर की सुबह दोनों लाशो को महिंद्रा suv 700 कार की डिक्की डालकर रायगढ़ की ओर निकला. 26 नवंबर के दोपहर में ही आरोपी सूरज गुप्ता नेतनगर पहुंच गया और पैरावट रखे स्थान की रैकी कर स्थान को उचित मानकर रात्रि होने इंतजार किया और देर रात शवो को जलाकर अकलतरा-बिलासपुर होते हुए अपने घर शांति नगर पहुंचा । पुलिस ने आरोपी से निधि औसरिया के करीब 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात, करीब ढाई लाख रुपये नगद और एक्सयूवी 700 कार जप्त की गई है।
ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM : रामनिवास टाकीज चौक पर की गई भारी बमबारी ™️ सुबह 7:00 से जारी अनवरत विस्फोटों का सिलसिला रात्रि 8 बजे रुका ™️ लाखो रुपए धूम धड़ाके में खर्च किए गए ™️ छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बम इसी स्थान पर बरसाए गए ™️

Next Post

चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा नव निर्वाचित रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी को ™️ ओ पी चौधरी से है लोगो को ढेर सारी उम्मीदें ™️ सन 2020 में खत्म हो चुके मास्टर प्लान को अस्तित्व में लाना होगा ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

पुलिस से होशियारी झाड़ना महंगा पड़ गया ™️ माफी मांगना सार्वजनिक हुआ ™️

18th May 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम के द्वारा पहले ही लव सेक्स धोखा ™️ मर्डर की आशंका जाहिर कर दी थी ™️ वकील की एक तरफा मोहब्बत ™️ हत्यारे का परिवार से प्रेम बन गया मौत का कारण ™️

16th May 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026
छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
Next Post

चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा नव निर्वाचित रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी को ™️ ओ पी चौधरी से है लोगो को ढेर सारी उम्मीदें ™️ सन 2020 में खत्म हो चुके मास्टर प्लान को अस्तित्व में लाना होगा ™️

TuTi KaLaM : निगम कमिश्नर सुनील चंद्रवंशी को साधुवाद ™️ कंपकपा देने वाली ठंड ™️ जिसके लिए चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था ™️

TuTi KaLaM : आप मन के "ओ पी चौधरी" की जीत से रायगढ़ का होगा चहुमुखी विकास ™️ भू माफिया,कोल माफिया,शराब,गांजा,कबाड़,पशुधन, फ्लाई ऐश माफियाओं के उड़े होश ™️ जनमानस की निगाहे अब ओ पी की कार्यशैली की ओर ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In