• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, September 22, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

रायगढ़ की व्यवसाईपिता पुत्र ने शकर व्यापारियों को लगाया 02 करोड रुपए का चुना ™️ खुद को बताये चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट का मालिक ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से न्याय की उम्मीद में ठगी का शिकार हुए व्यवसाई ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th June 2026
0
0
SHARES
316
VIEWS
Advertisement

मामला रायपुर कमिश्नर रेट क्षेत्र  का है। कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला को एक बेहद संवेदन सील, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासनप्रिय,अधिकारी के रूप में जाना पहचाना जाता है छत्तीसगढ़ में शक्कर कारोबार से जुड़ी एक बड़ी कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर सहित सरगुजा संभाग के कई व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि शक्कर सप्लाई के नाम पर उधार में माल लेने के बाद भुगतान नहीं किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ निवासी एक कारोबारी और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का आरोप
मामले में रायगढ़ निवासी राजेश अग्रवाल और उसके बेटे को आरोपी बनाया गया है। खमतराई थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने व्यापारियों से बड़े पैमाने पर शक्कर उधार में खरीदी, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं किया। इससे कई कारोबारी आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं।

व्यापारी यूनियन के नाम पर बनाया नेटवर्क
शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपियों ने कारोबारियों का विश्वास हासिल करने के लिए ‘छग-ओडिशा-MP शुगर व्यापारी यूनियन’ नाम से एक समूह बनाया था। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न जिलों और राज्यों के व्यापारियों से संपर्क स्थापित कर व्यापारिक नेटवर्क तैयार किया गया। बताया जा रहा है कि इसी नेटवर्क के जरिए कारोबारियों के साथ लेन-देन शुरू हुआ और बाद में बड़ी मात्रा में शक्कर उधार में ली गई।

होटल में हुई थी कारोबारियों की बैठक
जानकारी के अनुसार रायपुर के रामसागरपारा स्थित एक होटल  में शक्कर कारोबारियों की बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में व्यापारिक गतिविधियों, सप्लाई व्यवस्था और भविष्य के लेन-देन को लेकर चर्चा हुई थी। कारोबारियों का आरोप है कि इसी दौरान भरोसे का माहौल बनाकर बड़ी मात्रा में माल उठाया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।

8 से अधिक कारोबारी हुए प्रभावित
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रायपुर और सरगुजा संभाग के 8 से अधिक कारोबारी इस कथित धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। प्रभावित व्यापारियों के अनुसार कुल बकाया राशि दो करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि वास्तविक राशि और प्रभावित लोगों की संख्या जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

आर्थिक लेन-देन की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा व्यापारिक दस्तावेजों, भुगतान रिकॉर्ड और आर्थिक लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कथित धोखाधड़ी में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।मामला बहुत दिलचस्प है। रायगढ़ कालिंदी कुंज में रहने वाले महावीर ट्रांसपोर्ट संचालक राजेश कुमार अग्रवाल और उनके पुत्र शैलेश अग्रवाल के विरुद्ध रायपुर के आठ कारोबारियों ने खमतराई थाने में शिकायत की है।
उनकी शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 316 (5), 318 (4) और 60 (ए) के तहत अपराध दर्ज किया है। रायपुर के कारोबारियों का आरोप है कि राजेश अग्रवाल व शैलेश अग्रवाल ने सुनियोजित तरीके से ठगी करने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में झूठ कहा। स्वयं को अत्यंत प्रभावशाली, संपन्न और सक्षम व्यापारी बताते हुए शक्कर खरीदने का ऑर्डर दिया। राजेश अग्रवाल ने स्वयं को महावीर ट्रांसपोर्ट व चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज का मालिक और शक्कर का बड़ा व्यापारी बताया। रामसागरपारा के होटल आई स्टे में बुलाकर शक्कर खरीदने के लिए डील की लेकिन पेमेंट के लिए चार-पांच दिन की मोहलत मांगी।
सिंघल प्रोविजन खमतराई के संचालक राजेश अग्रवाल ने उस पर भरोसा करके 16,34,700 रुपए का शक्कर रायगढ़ भेज दिया। आरोपियों का कहना था कि माल रायगढ़ पहुंचते ही अधिकतम 3-4 दिनों में भुगतान हो जाएगा। लेकिन माल मिलने के बाद उसने भुगतान नहीं किया। तकादा करने पर नंबर को ब्लॉक कर दिया। शक्कर व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया। इसके बाद पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस की शरण ली।

> किस-किस से मंगवाया शक्कर
बाद में पता चला कि आरोपियों ने आठ व्यापारियों से एक ही तरह से ठगी की। राजधानी ट्रेडर्स नितेश जैन से 21,36,792 रुपए, आरके बंसल एंड कंपनी रूपक अग्रवाल से 29,05,600 रुपए, केएच शुगर धीरज धुप्पड़ से 15.75 लाख रुपए, वर्धमान ट्रेडिंग अंबिकापुर अंकित कुमार तायल से 46,21,233 रुपए, तुलश्यन ट्रेडर्स मदनलाल अग्रवाल से 19,49,410 रुपए, फर्म भगवानदास भोजराज के अमित छाबड़िया से 22,73,994 रुपए, बालाजी गुड्स प्रकाश अग्रवाल से 30,14,904 रुपए और सिंघल प्रोविजन राजेश अग्रवाल से 16,34,700 रुपए कुल 2,01,36,633 रुपए की ठगी की गई

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अपराध के घूर विरोधी रूप में अपनी छवि कायम कर रखी है। अपराध छोटा हो या बड़ा हो, सामान्य हो या संगीन,खौफनाक हो किंतु अपराध केवल अपराध होता है। शशि मोहन सिंह के अंदर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उनका स्थान केवल जेल है । महादेव 5 महीने के अंदर शशि मोहन सिंह के नाम का डंका अपराधियों के बीच बजने लगा है। अपराध के माध्यम से अपना परिचय बनाने वाले अपना साम्राज्य खड़ा करने वाले लोग भूमिगत हो गए हैं या फिर जिला छोड़कर चले गए हैं। रायगढ़ शहर में कानून व्यवस्था क्या होती है कैसी होती है  ? इसे अब आमजन देखने एवं समझने लगे हैं ।

शशि मोहन सिंह से है उम्मीद… यदि चन्दगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट के संचालक उनके नाम का दुरुपयोग कर आर्थिकलाभ उठाने वाले पिता पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दे या पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवा दे तो, पूरा मामला एस पी शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आ जायेगा ।जिस पर तत्परित कार्रवाई कर पिता पुत्र के जेल जाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

ShareSendTweet
Previous Post

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

Next Post

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

बिग ब्रेकिंग ओम हाइट्स के फ्लैट में चोरी ™️ मकान मालिक मुंबई में, पुलिस, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड मौके पर ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In