• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, September 20, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
30th July 2026
0
0
SHARES
26
VIEWS
Advertisement




टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम 🎤 न्यूज़ रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ ✈️     एनटीपीसी लारा ने सामाजिक विकास एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए बुधवार को “कनेक्टिंग सोसायटी – एक कदम विकसित भारत की ओर” थीम पर एक भव्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से लगभग 1,500 ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी थे। इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  मयंक चतुर्वेदी (आईएएस), एसडीएम रायगढ़  महेश शर्मा, एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख  सुभाष ठाकुर, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्रीनाध मारिसेट्टी, एजीएम (मानव संसाधन)  जाकिर खान सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आसपास के गांवों की कक्षा आठवीं की लगभग 400 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, ताकि वे विद्यालय तक सुगमता से पहुंच सकें और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रहे। इसके साथ ही कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि  ओ. पी. चौधरी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए 450 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को दोहर, कंबल, इमरजेंसी लाइट एवं अन्य आवश्यक घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।
अपने संबोधन में रायगढ़ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने एनटीपीसी लारा द्वारा शिक्षा, बालिका सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी लारा प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों के हर संभव सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख  सुभाष ठाकुर ने कहा कि एनटीपीसी केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कंपनी की विभिन्न सीएसआर पहलें स्थानीय समुदाय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से एनटीपीसी लारा ने शिक्षा, सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करते हुए स्थानीय समुदाय के साथ अपने विश्वासपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया तथा “विकसित भारत” के निर्माण में सार्थक योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।

ShareSendTweet
Previous Post

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

Next Post

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In