रायगढ़—- जिलादण्डाधिकारी भीम सिंह ने रायगढ़,सरिया,धरमजयगढ़, किरोड़ीमलनगर में लाकडाउन का आदेश दिया है। जिसके पालन करवाने के लिए पूरा पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। चौक,चौराहों पर बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान शुरु हो चुका है। पर्याप्त पुलिसबल का अभाव स्पष्ट नजर आ रहा है। गली,मोहल्लों में अधखुली दुकाने लाकडाउन को मुंह चिढ़ा रही है। शहर में दौड़ रहे ऑटो कलेक्टर की गाईड लाइन का उलंघन करते सरपट दौड़ रहे है। प्रेस लिखे वाहन फिर से सड़क पर नजर आने लगे है। सन्ध्याकाल में लोग भीड़ के रूप में इवनिंगवाक करते दिखने लगे है।
इन सब पर लगान केवल एक ही अधिकारी कस सकता है और वह है आशीष देवांगन जो कि काफी ऊर्जावान एवं अपनी धाकड़ कार्यशैली के लिए जाने पहचाने जाते है। संजय कॉम्प्लेक्स के अतिक्रमण हटाने में सफलता इन्ही की बदौलत मिल सकी थी। रेडक्रॉस काम्प्लेक्स की दुकानों पर करोड़ो रूपये बकाये को पटाने की नोटिस इन्होंने ने ही जारी की थी। पूर्व में हुए लाकडाउन की सफलता में इनकी महत्ती भूमिका रही है। इस ऊर्जावान अधिकारी ने दर्जनों दुकानों पर सिलबन्दी की कार्यवाही की थी।
त्रिमूर्ति अधिकारी के रूप में आशीष देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने बहुत सुर्खियां बंटोरी है। ये तीनो पूर्व के लाकडाउन में कब सोते थे। इसे कोई नही जानता क्योंकि 24 घँटे ये लोग शहर के किसी भी क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुऐ दिखलाई पड़ जाते थे। ये तिकड़ी जिस चौक,चौराहों पर खड़े हो जाते थे तो लाकडाउन के नियमो का उलंघन करने वालो के लिए यादगार बन जाते थे। आशीष देवांगन एवं धीर गम्भीर व्यक्तित्व के स्वामी अभिषेक वर्मा जब बेंत थामकर खड़े हो जाते थे तो लोग अपने घरों में ही रहने में भलाई समझते थे।
चूंकि अब एक बार फिर से लाकडाउन लग चुका है तो कम्युनिटी संक्रमण न फैले इस पर कड़ाई करने के लिए इन त्रिमूर्तियों की आवश्यकता फिर से आन पड़ी है। लोग प्यार की भाषा समझना लगभग भूल चुके है। लाठी,दंड ही नियमो के पालन में मददगार होंगे। बाकी मुनादी,प्रचार प्रसार कितना भी किया जाये मगर कानो पर किसी के जूँ नही रेंगने वाली।
