• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, March 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

नंदेली हाऊस की धौंस पर कर रहा अवैध निर्माण……. जानिये क्या है पूरा मामला

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th September 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
यह है शिकायत की कॉपी

 रायगढ़ नगरीय क्षेत्रों में भू-माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। उनको जहां भी सरकारी जमीन दिखती है, उस पर कब्जा कर बैठ जाते हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी इनके पैर जमीनों से नहीं हट रहे, जबकि कुछ दबंगों के खिलाफ शिकायती आवेदन प्रशासन के पास पहुंच चुके हैं। शिकायत सामने आने के बाद भी इन भू-माफियाओं को जमीनों से बेदखल नहीं कराया जा सका है। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में बेजाकब्जा कर अवैध निर्माण की जानकारी का मामला सामने आया है।

इस सम्बंध में बतलाया जा रहा है कि सुरेश रोहड़ा का पार्टनर अपने आप को नंदेली हाऊस का कृपापात्र बतलाता है। किसी समय मे सेवादल के अध्यक्ष रह चुके बंगाली दादा की नंदेली हाऊस में अच्छी पैठ थी परन्तु छोटी छोटी बच्चियों से चाकलेट के बहाने शारीरिक छेड़छाड़ के बहुचर्चित मामले ने उसको नंदेली हाउस से दूर कर दिया गया था। वर्तमान में उस मामले को लगभग सभी भूल चुके है। बतलाया जाता है कि विधानसभा चुनाव के समय बंगाली ने पुनः नंदेली हाऊस का रुख किया था परन्तु उसे फिर वहां से भगा दिया था। अब यह देखना है कि नंदेली हाऊस इस मामले पर क्या रुख अपनाता है।

सुरेश रोहड़ा द्वारा बेखौफ करोड़ो की सरकारी जमीन को कब्जा कर बनाया जा रहा है दुकाने और, बेचने के लिए लिया जा रहा है एडवांस

जानकारी के मुताबिक बिल्डर सुरेश रोहड़ा उर्फ छोटू जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है तथा आसपास की जमीनों को खरीदता है तथा उसकी कच्चा व पक्का प्लॉटिंग के साथ साथ व मकान व दुकान बनाकर बिल्डर का भी काम करता है। शहर में सुरेश रोहड़ा उर्फ छोटू नाम से प्रसिद्ध इस बड़े प्रापर्टी डीलर व उसके एक सहयोगी मित्र जो बैकुंठपुर गौशालापारा में निवास करता है दोनों की नजर बोईरदादर मुख्यमार्ग पर स्थित रिफ्यूजी बंगालीपारा में सरकारी नजूल जमीन पर पड़ी तो दोनों ने बलपूर्वक करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा करते हुए सात से आठ दुकानों का निर्माण करा रहे हैं और लाखों रुपए में उसे बेच रहे हैं।

अवैध जमीन पर अवैध दुकान का निर्माण करने के साथ साथ लोगों से अग्रिम राशि लेकर कर रहे हैं ठगी

जिसमें एक दुकान की कीमत लगभग ₹12,00000 लाख के हिसाब से ग्राहकों से अग्रिम राशि वसूल कर सरकारी भूमि पर अवैध दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। दुकानों को खरीदने वाले ग्राहकों को यह कहा जा रहा है कि यह हमारी भूमि है और दुकानों के निर्माण में नगर निगम की अनुमति है कह कर ठगा जा रहा है। लाखों की ठगी का शिकार हो रहे दुकान खरीदने वाले लोगों को यह भान भी नहीं है कि यह दोनों कब्जा धारी सरकारी तंत्र को चैलेंज करते हुए खुलेआम दुकान निर्माण कर रहे हैं और लाखों रुपए एडवांस लेते हुए ठगी भी कर रहें हैं। इस प्रकार के कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है।

वार्ड पार्षद की भूमिका पर उठ रही उंगलियां

आपको बता दें कि इस मामले में वार्ड पार्षद की खामोशी मोहल्ले वासियों को संदिग्ध नजर आ रही है। जिसका जिक्र उन्होंने अपनी शिकायत में किया है। क्योंकि वार्ड का पार्षद एक जनप्रतिनिधि है और उसके आंखों के सामने सरकारी जमीन पर इस प्रकार से जमीन दलालों द्वारा बेजाकब्जा कर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया जा रहा है और पार्षद महोदय ने रत्ती भर का विरोध दर्ज नहीं किया यह बात समझ से परे है। वार्ड पार्षद को भी इस अवैध निर्माण की जानकारी है लेकिन उन्होंने इस बात का विरोध तक दर्ज नहीं किया गया है जिस पर मोहल्ले वासियों को दाल में कुछ काला तो नजर आ रहा है।

अवैध कब्जा व दुकान निर्माण की शिकायत मोहल्लेवासियों ने दिनांक 31/08/2020 को नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय से की थी।

चोरी छुपे आधी रात को होता है दुकानों का अवैध निर्माण

शिकायत कर्ताओं ने बताया की सरकारी जमीन को कब्जाधारियों द्वारा बलपूर्वक बेजाकब्जा करते हुए अवैध दुकानों का निर्माण कर लोगों को लाखों रुपए में दुकान को बेचकर लाभ कमा रहे हैं। कब्जाधारियों द्वारा सरकार तथा नगर निगम को करोड़ो का चूना लगाने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी जमीन को हड़प कर लाखों के वारे न्यारे का खेल पूरा करने की कोशीश चोरी छिपे आधी रात को होता है। जहां सुरेश रोहड़ा व उसके साथी छुपते छुपाते तेजी से दुकान का निर्माण करवाते हैं ताकि सरकारी तंत्र सोते रहे और यह लोग अपना काम करते रहें। इन लोगों को ना तो प्रशासन का डर है, ना तो निगम का डर है और ना ही कानून का डर है। खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए ये भू माफिया लोग अवैध निर्माण कर करोड़ों की सरकारी जमीन को हथियां रहें हैं।

शिकायत कर्ताओं ने सुरेश अरोड़ा और उसके साथी के विरुद्ध कानूनन दंडात्मक कार्यवाही हेतू की मांग

सुरेश रोहड़ा व उसके साथी दोनों कब्जाधारियों के विरुद्ध शिकायतकर्ताओं ने निगम आयुक्त को इस अवैधानिक करतूत के बदले न केवल उनके विरुद्ध उचित दण्डात्मक कारवाही की मांग की है बल्कि सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करवाने की अपील भी किया है ताकि निगम प्रशासन उस भूमि का उपयोग जनहितकारी योजनाओं के लिए कर सके।

क्या नगर निगम आयुक्त इस अवैध कब्जा तथा अवैध निर्माण करने वालों पर करेंगे कार्यवाही या फिर….

लगातार भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा के कारण जिला प्रशासन से सभी लोगों को उम्मीद है की प्रशासन ऐसे भू माफियाओं को सबक सिखाएगी और उनके द्वारा जो जमीन कब्जा किया गया है उसे छुड़ाते हुए अपना कर्तव्य निभाएगी। अब देखना यह है कि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय इस शिकायत के बाद इन दोनों अवैध कब्जा धारियों पर पर क्या एक्शन लेते हैं ?

“31 अगस्त 2020 को यह शिकायत पत्र आयुक्त को दिया गया था। मामला कोई छोटा मोटा नहीं है सर करोड़ों की सरकारी जमीन का है और इसके साथ ही इसे बेचने का जुगाड़ भी बना लिया गया है जिसके नाम पर एडवांस भी लिया गया मगर शिकायत के 3 दिन बाद तक अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।”

बहरहाल आपको बता दें की रिफ्यूजी बंगालीपारा बोईरदादर के रहवासियों में जमीन के अवैध कब्जे और अवैध निर्माण को लेकर जबरदस्त जनाक्रोश दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि इस मामले में जल्द ही कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो मामले की शिकायत जिला कलेक्टर और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक से भी करेंगे। किसी भी स्थिति में इन कब्जाधारियों को सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे। अगर जिला प्रशासन इस विषय पर संज्ञान नहीं लेती है तो मोहल्ले वासियों का कहना है कि सभी मिलकर लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन भी कर सकते हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

अमेरिकी सेना ने एक्शन लिया,ताइवान ने चीनी फाईटर प्लेन सुखोई को मार गिराया

Next Post

नशीली दवाओं के बड़े व्यापारियों पर शिकंजा कसने से हाँथ क्यों कांप रहे है।

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

गैस सिलेंडर से संबंधित भ्रामक समाचारो ™️ सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहे ™️ सिलेंडर से संबंधित कठिनाई के लिए अंदर दिए गए नंबर पर बात करें ™️ बुकिंग वाले दिन ही मिलेगा सिलेंडर ™️ अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

राजा अग्रवाल की बुरी तरह से पिटाई करने वाला ™️ रिहान खान जेल दाखिल ™️ थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की एक और कार्रवाई ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

मोबाइल चोर ने दी पुलिस को पुलिस चुनौती ™️ खुले चेहरे,सीसीटीवी कैमरे में कैद ™️ बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

कर्तव्य में कोताही ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कड़ी कार्रवाई  ™️ चौकी प्रभारी एवं बीट प्रभारी लाइन अटैच ™️ पुलिस कर्मी भी बक्शे नहीं जाएंगे ™️

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

भ्रामक समाचार पर होगी करवाई ™️ एक लाइन छोटी सी बहुत दूर तक पहुंच जाया करती है ™️ मीडिया वाले पहले पूरी प्रमाणिकता करें फिर समाचार वायरल करें ™️… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एम सिंह

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की त्वरित करवाई ™️ सड़क किनारे पलट गई भारी वाहन को तुरंत हटवाया ™️ आवागमन सुचारू किया ™️ 4 भारी वाहनों पर की कार्रवाई ™️

12th March 2026
Next Post

नशीली दवाओं के बड़े व्यापारियों पर शिकंजा कसने से हाँथ क्यों कांप रहे है।

अपराध नियंत्रण ना होने पर थाना प्रभारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : अवस्थीरायपुर-----दिनांक 3 सितंबर, डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये थाना प्रभारियों के लिये आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जिले के साथ ही सीधे पुलिस मुख्यालय से भी थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जाएगी। अब सभी थाना प्रभारियों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा। जहां वे अपने थाना की कार्यप्रणाली , घटित अपराधों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी देंगे। इस ग्रुप में स्वयं डीजीपी मॉनिटर करेंगे। अवस्थी ने कहा कि जो थाना प्रभारी अपराधों पर अंकुश नहीं लगाएंगे उन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। थाने में वही आता है जो पीड़ित होता है। पुलिस का बेसिक काम पीड़ित को न्याय दिलाना और दोषियों पर कार्रवाई करना है। महिला और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस थानों की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। एक माह बाद थाना प्रभारियों के कामकाज की फिर से समीक्षा की जाएगी जिसके अपराधों पर नियंत्रण ना कर पाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और अच्छा काम करने पर थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यशाला में अवस्थी ने कहा कि थाना प्रभारियों का मुख्य कार्य अपराधों पर नियंत्रण, अपराधियों को पकड़ने के लिये बारीकि से विवेचना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। नागरिकों का विश्वास जीतकर ही अच्छी पुलिसिंग की जा सकती है। कार्यशाला को एडीजी आरके विज, डीआईजी डॉ संजीव शुक्ला, एससी द्विवेदी, एआईजी श्रीमती भावना गुप्ता ने भी संबोधित किया।

खरसिया में 37 टेस्ट हुए और सभी कोरोना पॉजिटिव निकले गजब की टेस्टिंग है। गम्भीरता से टेस्ट किये जा रहे है या फिर पूर्व से भरे फार्मो पर "P" लिखना ही सिखाया गया है। कोरोना को अब मजाक बना दिया गया है। जो लोग आगे चलकर अपने टेस्ट करवाने को उत्सुक हो कर स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज, कोविड19 के अस्पतालो में सम्पर्क कर रहे है। उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। दूसरी तरफ मामले रोजाना शतक पार कर रहे है। 37 जांच में 37 पॉजिटिव गम्भीर त्रुटि हो सकती है। जिसकी जांच करवाई जानी चाहिये एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। इस तरह की रिपोर्ट से डर,भय का माहौल निर्मित होना स्वभाविक है। ऐसे लोगो की वजह से पूरे खरसिया को कागजी पॉजिटिव बनाने में देर नही लगेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In