• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कोविड 19 की जांच रिपोर्ट तकनीकी त्रुटि सी एच एम ओ का बचकाना बयान

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
5th September 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

शहर में कोरोना टेस्टिंग को लेकर भ्रांतियां उतपन्न हो गई है। लोगो के मोबाईल पर जांच रिपोर्ट कभी नेगेटिव भेजी जा है तो कभी पॉजिटिव भेजी जा रही है। जिससे लोग असमंजस की स्थिति में है कि आखिर सही रिपोर्ट किसे मानी जाये। कल जागरूक पत्रकार “अमित पांडेय” ने कायाघाट के 5 लोगो के मोबाईल पर कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट भेजे जाने पर सवाल खड़े कर सोशल मीडिया में शेयर किया तब जिला कलेक्टर से तड़ी पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गलती सुधार कर पॉजिटिव बतलाया गया। लोगो की जान सांसत में है और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इसे तकनीकी त्रुटि बतलाकर अपना पल्ला झाड़कर गरीब कर्मचारियों पर आरोप मढ़ रहे है। कुछ इसी तरह से शशिकांत शर्मा की मृत्यु पर अखबारों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विज्ञप्ति जारी की गई थी। यह विज्ञप्ति मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की थी या मेडिकल कालेज के डीन ने की थी। इसका भी उल्लेख नही किया गया है। क्या वह विज्ञप्ति भी तकनीकी त्रुटि से जारी हो गई थी।

गत 29 तारीख को जिले के वरिष्ठ चिंतक,लेखक,कवि,स्वतंत्र पत्रकार शशिकांत शर्मा की मृत्यु हो गई थी। जिसे जांच के उपरांत कोरोना पॉजिटिव बतला था। कोविड 19 के नियमानुसार उनकी मृतदेह रातभर अस्पताल के मरचुरी में रखी गई थी और 30 तारीख को उनका अंतिम संस्कार 5 लोगो की मौजूदगी में शहर से बाहर ग्राम अमली भौना के निर्जन स्थान पर किया गया था। चूंकि उनका निधन कोरोना पॉजिटिव की वजह से बतलाया गया था। इसलिए लोगो के मध्य ख्यातिलब्ध कलमकार की अंतिम यात्रा में हुजूम नही उमड़ा था। साथ ही उनका क्रियाकर्म, कर्मकांड विधि विधान से न किया जा सका था। उनके निधन की खबर से उनके सारे करीबी जड़वत हो गये थे। सहसा किसी को एक बारगी तो विश्वास नही हुआ था। लोगो के मोबाईल फोन सक्रिय हो गये थे और एक दूसरे से उनकी मौत की जानकारी लेने देने लगे थे। पूरी मीडिया बिरादरी हतप्रभ हो कर अपने चहेते कलमकार के साथ किये गये तर्क,वितर्क की सोच में डूब गई थी।

29 तारीख को दोपहर 12 बजे से उनके पुत्र नवरतन शर्मा कोविड 19 एवं जिला अस्पताल में एम्बुलेंस भेजने की मिन्नतें करते रहे परन्तु कर्तव्यहीन लोगो ने उनकी आपातकाल व्यथा पर ध्यान नही दिया। लगभग 3.30 पर जिला चिकित्सालय की 108 उनको उनके घर से अस्पताल उस समय लाती है जब उनका आक्सीजन लेबल 35 पर आ जाता है। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। 4.30 बजे “सिंहघोष” करने वाला सिंह शांत हो जाता है।

आज दोपहर लगभग 1.30 बजे उनके मोबाईल पर उनकी कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव होने का मैसेज आता है। जिससे कई तरह के प्रश्न स्वास्थ्य विभाग पर उठ खड़े हुए कि आखिर शशिकांत शर्मा की किस रिपोर्ट को सही मानी जाये। यदि वे जीवित रहते तो शायद इस प्रश्न का उत्तर मिल सकता था। अब तो उनकी मौत को कोरोना पॉजिटिव करार कर देना। स्वास्थय विभाग के हाथ मे है। मगर एम्बुलेंस देर से भेजने का कोई स्पष्टीकरण देना तर्कसंगत नही होगा।

शशिकांत की मौत के बाद मीडिया जगत में स्वास्थ्य विभाग के प्रति व्यापक आक्रोश है। प्रेसक्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत,सचिव नवीन शर्मा सहित सदस्यों ने एवं प्रेस एशोसिएशन के अध्यक्ष रामचन्दर शर्मा ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर अपने साथी की हुई मौत पर निष्पक्ष जांच एवं 1 करोड़ ₹ की क्षतिपूर्ति ,दोषियो पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौपा है। मुख्यमंत्री ने भी अपने ट्यूटर एकांउट पर अपनी संवेदनाए शेयर की है।

अब यह देखना है कि मृतक शशिकांत शर्मा की आज कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने पर पत्रकार बिरादरी कितनी गम्भीरता से लेकर अपने साथी के प्रति सच्ची श्रध्दांजलि देता है।

ShareSendTweet
Previous Post

अब सुनाई देगी रायगढ़ जिले मे पुलिस के ऑपरेशन “गूंज” की “गूंज”

Next Post

अब जागा स्वास्थ्य विभाग,प्रतिदिन होगी नटवर स्कूल में जनमानस के स्वास्थ्य की जांच

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
Next Post

अब जागा स्वास्थ्य विभाग,प्रतिदिन होगी नटवर स्कूल में जनमानस के स्वास्थ्य की जांच

एडीज मच्छरों की बैठक हुई संपन्न,निगम एवं स्वास्थ्य विभाग पर लगे गम्भीर आरोप,पढ़े पूरी रपट

कर्मयोगी पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह, कोरोना पॉजिटिव होकर भी बंगले से संवेदना कैम्पेन की ले रहे जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In