रायगढ़——- राज्य सरकार ने आज आई ए एस अधिकारियों के तबादले कर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौपी गई है। 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा रत अधिकारियों में रायगढ़ के सहायक कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा का नाम भी है। जिन्हें गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार दिया गया है । इसके पूर्व चंद्रकांत वर्मा सारंगढ के एस डी एम पद पर कार्यरत थे।



