• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, September 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

मूक बधिर बच्चों के नाम पर मची है लूट,बच्चों से एल ई डी बनवाकर बाजार में बेचे जा रहे है

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th July 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

टूटी कलम रायगढ़— वैसे मानवता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत से लोग बहुत मदद एवं दान दक्षिणा देने में भी पीछे नही हटते है मगर कोई लोभी व्यक्ति संस्था संचालित कर रहा हो तो सारा दान दक्षिणा देने पर व्यर्थ हो जाता है। कहते है कि “मेहनत की कमाई,लुटेरों पर लुटाई” जिसे अपनी खुली आँखों से देखा जा सकता है *नंदा सर्कुलेशन* बड़गांव (तमनार) में

दिखावे के लिए तो यह मूक बधिर बच्चों का स्कूल है जिसे देखकर किसी भी भावुक इंसान की भावनाएं बच्चों की हालत देखकर जाग सकती है और वह इन बच्चों की मदद के लिए हाँथ आगे बढ़ाकर मुक्त हस्त से दान देने में पीछे नही हट सकता। लेकिन जो मदद बच्चों के लिए दी जाती है। उसका भरपूर फायदा संचालक उठाने से बाज नही आता।

हादसों को निमंत्रण दे रहा “नंदा सर्कुलेशन आश्रम”— सतही तौर पर देखा गया है कि इसके संचालक द्वारा इस तरह से आश्रम का संचालन किया जाता है कि आने जाने वालों की दृष्टि इसपर पड़ने के बावजूद परिलक्षित न हो सके।यह आश्रम मेन सड़क के किनारे है। जो चारो तरफ से खुला है। सामने मुख्य सड़क है। जिसपर भारी एवं हल्के वाहन की रेलमपेल लगी रहती है और यदि कोई मूक बधिर, मंद बुद्धि बालक सड़क पर दौड़ पड़े तो कभी भी हृदयविदारक घटना घटने से कतई मुंह नही मोड़ा जा सकता। पीछे की तरफ जंगल है। जहां जंगली जानवर भालू,जंगली सुअर देखे जा सकते है। इस आश्रम के नाम को दर्शाने वाले कोई संकेतक एवं बोर्ड आदि नही लगा है। बच्चों की सुरक्षा के लिए गार्ड आदि का भी नितांत अभाव है। जो क्लोज सर्किट कैमरे लगे है वे खराब हो चुके बतलाये जा रहे है। बच्चों के खेलने के लिए खिलौनों के नाम पर मात्र टुटी फूटी फिसल पट्टी ही है। ऐसा नही है कि इस आश्रम में धन का अभाव है।

मुक्त हस्त से दान देते है समाजसेवी संस्थाएं— इस मूक बधिर आश्रम को जे.एस. पी.एल. विधायक, समाजसेवी आदि सालाना लाखो रुपये की मदद करते है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार के अतिरिक्त विदेशो से भी उक्त आश्रम को मोटी धनराशि उपलब्ध होती है फिर भी न जाने क्यूँ यह आश्रम अव्यवस्था का शिकार हो रहा है। रोटरी क्लब, लायंस क्लब, मारवाड़ी युवा मंच,जेसीज,लायनेस क्लब आदि भी इस आश्रम के प्रति अपनी नरम भावनाएं रखकर खानपान, खेल की सामग्री,कॉपी किताबें,कपड़े आदि देते ही रहते है। यदि इस आश्रम को मिलने वाली सहायता के रजिस्टर का अवलोकन किया जाये तो आंखें फटी की फटी रह जायेगी। यहां भारी रूप से घालमेल किये जाने की संभावना बलवती है।

लग्जरी कार में घूमने वाले इस आश्रम के संचालक को हमेशा नशे में टुन्न देखा जा सकता है। पहनावे से निहायत गरीब एवं भोला दिखने वाला संचालक रायपुर भी जाता है तो निज के वाहन से जाता है। बतलाया जाता है कि उक्त संचालक कई दफे सपरिवार विदेश भी घूमकर आ चुका है। आखिर खर्च करने के लिए वह इतने रुपये लाता कहां से है ? बतलाया जा रहा है कि उक्त संचालक दिल्ली साल में कई बार आना जाना करता है एवं वहां से नाना प्रकार के आइटम लाकर मूक बधिर बच्चों से बनवाता है। जिसे बाजारों में खपाता है।सूत्रों की मानें तो वह एल ई डी बल्ब बनाने के खोखे, आई सी,अलग अलग पार्ट्स मिट्टी के मूल्य पर लाकर बच्चों से बनवाकर आसपास के गांवों में खपाता है। इन कार्यो से होने वाली आय का कितना प्रतिशत बच्चों को दिया जाता है। यह एक अनुत्तरित प्रश्न है।

कलेक्टर भीम सिंह से जांच की अपेक्षा है— इस आश्रम की गहन जांच करवाई जानी चाहिए। जिले के तेजतर्रार, ऊर्जावान, संवेदनशील कलेक्टर भीम सिंह से लोगो को अपेक्षा है कि उक्त आश्रम के पिछले 5 सालों की आय-व्यय का लेखा जोखा एवं व्याप्त अव्यस्था का अवलोकन कर वनांचल क्षेत्र में हो रहे भर्राशाही पर लगाम कसे, हो सकता है कि उक्त आश्रम का रजिस्ट्रेशन मौके पर ही निरस्त हो जाये। जिला शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य,घरघोड़ा,लैलूंगा अनुविभागीय अधिकारी अशोक कुमार मारबल,सीमा पात्रे,तमनार जनपद सी ई ओ, के अतिरिक्त लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार,पंच,सरपंच, सचिव,समाजसेवी संस्थाएं,मीडिया कर्मीयो को भी चाहिए कि उक्त आश्रम की मनमानियों पर ध्यानाकर्षण करें।

ShareSendTweet
Previous Post

सूरजगढ़ पूल की एप्रोच रोड़ बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई,विधायक प्रकाश नायक ने किया भूमिपूजन,6 करोड़ 29 लाख रुपये की आएगी लागत,पड़ीगांव से परसरामपुर तक की सड़क का होगा उद्धार

Next Post

रोटरी कल्ब ग्रेटर एवं दिव्य शक्ति के सदस्यों ने अमलिभौना में किया जलाभिषेक

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या ™️ पद्मश्री पंडित सुरेंद्र शर्मा सहित दिग्गज कवि करेंगे काव्य पाठ ™️ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जानकारी साझा की ™️

9th September 2026
टूटी कलम विशेष

ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त ™️ अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में अन्य जगह कृषि भूमि दी गई ™️

9th September 2026
Next Post

रोटरी कल्ब ग्रेटर एवं दिव्य शक्ति के सदस्यों ने अमलिभौना में किया जलाभिषेक

खबर का असर ; माइनिंग विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, सात क्रेशर को किया गया सील 4 हाइवा की गई जप्त

अपनी खुशी के लिए दूसरों के सपने(ड्रीम) नही तोड़ते,छुट्टियों (हॉलीडे) पर सपने ( ड्रीम) दिखलाने वाले गए,सपने (ड्रीम) देखने (हॉलीडे) हवालात में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In