• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, April 19, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

पूजा करानी नहीं आती बोला तो पंडित ने किया हमला, एक परिवार के 4 लोगों को मारा था चापड़,अब पता चला मानसिक रोगी है पंडित टूटी कलम

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th January 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़... भिलाई तीन चरौदा में यजमान पर चाकू से हमला करने वाला पंडित मानसिक रोगी है। उसने यजमान पर और उसके परिवार पर इसलिए हमला किया था क्योंकि यजमान ने उसे ये कह दिया था कि तुम्हें पूजा करानी नहीं आती। इसी बात से नाराज उसने एक के बाद एक घर के चार लोगों को चापड़ से (बड़े आकार का चाकू) मारा था। मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र का है। उस दौरान ये पता नहीं चल सका था कि आखिर उसने हमला क्यों किया था। जिसकी जानकारी अब सामने आई है। टूटी कलम
भिलाई तीन टीआई विनय बघेल ने बताया कि 25 जनवरी को निर्मला साहू (38 वर्ष) ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह चरौदा दादर रोड में पति विष्णु साहू (44 वर्ष) के साथ में किराना दुकान चलाती है। परिवार में बेटी सुमन साहू (19 वर्ष) और बेटा जितेश साहू (18 वर्ष) हैं। कुछ दिन से पति व बेटे की तबीयत खराब चल रही थी। मोहल्ले में ही रहने वाले पुजारी दीनू प्रसाद शर्मा से उसकी पहचान किराना दुकान में आने पर ही हुई थी। 23 जनवरी को भी उसकी दुकान में दीनू पहुंचा था। उसने निर्मला से बोला कि उसके बेटे का दिमाग कमजोर है। इसलिए दिमाग भटकते रहता है। इसका कारण यह है कि घर में प्रदोष दोष चल रहा है। भगवान शिव की पूजा कराने से यह कष्ट कट जाएगा। टूटी कलम
निर्मला साहू ने अपने पति से बात करके पंडित दीनू को पूजा करने के लिए कहा था। इस पर पंडित ने 25 जनवरी दोपहर 12.55 बजे का मुहुर्त बताया। इसके बाद 25 जनवरी को दोपहर 12.55 बजे पंडित दीनू पूजा कराने निर्मला के घर पहुंच गया। उस समय घर पर निर्मला उसका पति विष्णु प्रसाद, लड़की सुमन और लड़का जितेश थे। सभी लोग पूजा में बैठे। पंडित दीनू ने लगभग 1 घंटे तक पूजा पाठ कराया। इसके बाद दीनू ने कहा कि एक गुप्त पूजा करनी होगी। वह इसके लिए एक घंटे बाद आएगा। इस बारे में किसी को बताना नहीं। बताया तो पूजा खंडित हो जाएगी। आरती करने के बाद वह चला गया। उसी समय निर्मला के देवर हेमंत, देवरानी कोमल साहू पूजा के दौरान ही उनसे मिलने पहुंचे और थोड़ी देर रुकने के बाद अपने घर चले गए।टूटी कलम

अपने साथ चापड़ लेकर पहुंचा था पंडित
एक घंटे बाद पंडित दीनू पूजा कराने फिर से निर्मला साहू के घर पहुंचा था। पंडित पूजा के लिए बैठा ही था कि निर्मला के पति विष्णु ने कह दिया कि दीनू तुम्हें पूजा करानी नहीं आती है। यह बात दीनू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में अपने झोले से लोहे का चापड़ निकाला और विष्णु प्रसाद साहू के ऊपर प्रहार कर दिया। इससे विष्णु का सिर फट गया। टूटी कलम
खून से लथपथ विष्णु साहू को देखकर घर में चीख पुकार शुरू हो गई। विष्णु की पत्नी निर्मला और बेटी सुमन और बेटा जितेश ने बीच बचाव किया तो पुजारी दीनू ने उन्हें भी चापड़ मारकर घायल कर दिया। घरवालों के चिल्लाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और दीनू को पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया और आरोपी दीनू को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पहले भी पड़ोसी से कर चुका है मारपीट
डीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि पंडित दीनू प्रसाद शर्मा की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अचानक ही लोगों पर भड़क जाता है। इससे पहले भी उसके पड़ोसी से दीनू द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत थाने में आ चुकी है। इतना ही नहीं दीनू को बिना मतलब, इधर उधर घूमते हुए देखा जाता है। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

ठंड का प्रकोप, मनीष नागर का कहर जारी है…3 दिनों से अलाव जल रहे तो सटोरिये नागर के हत्थे चढ़े जिनमे कई सफेदपोश व्यवसाई भी…कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी….नागर

Next Post

मेरी ब्रा का साइज भगवान भगवान लेते है…इंसान के हांथो बस से बाहर का विषय है..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

बगैर इजाजत शासकीय दस्तावेजों की फोटो खींचना पत्रकार को पड़ गया भारी ™️ अधिकारी ने बॉक्सिंग रिंग के तरह घुमा घुमा कर पत्रकार को पीटा ™️ वकील को गला पकड़कर दूर हटाया ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

कल निकलेगी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर शोभा यात्रा ™️ हवन प्रसाद वितरण शोभा यात्रा के बाद होगा महा भंडारा ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना महंगा साबित हुआ ™️ मीठी मधुर आवाज से ग्राहकों को फसाने वाली युवतियां जेल दाखिल ™️

14th April 2026
टूटी कलम विशेष

एक ही जमीन का दो बार सौदा कर महिला से ठगे 25 लाख रुपए से अधिक ™️ एक भाजपा नेता तो दूसरा जमीन दलाल ™️

13th April 2026
टूटी कलम विशेष

करोड़ों रुपए की नकली दवा का कारोबार करने वाले दवा व्यवसायई जेल दाखिल ™️ सारंगढ़ के सरस्वती मेडिकल संचालक भी शामिल ™️ रायगढ़ के औषधि निरीक्षक ने कर दी थी लीपा पोती ™️ रायपुर के अधिकारियों ने की थी कार्रवाई ™️

13th April 2026
टूटी कलम विशेष

काश ऐसी सोच सभी रक्षकों की हो जाए तो देश प्रदेश भयमुक्त हो जाए

4th April 2026
Next Post

मेरी ब्रा का साइज भगवान भगवान लेते है...इंसान के हांथो बस से बाहर का विषय है..

सटोरियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने जुटे थानेदार एम.सी नागर...अगला टारगेट है बड़े मगरमच्छ.... जिनपर 110 जिलाबदर 151 शांति भंग जैसी धराये लगाकर सीधे जेल भेजने का मंसूबा है....

TUTI KALAM BREKING द. अफ्रीका में मिला नया वैरिएंटः वुहान के वैज्ञानिकों का बड़ा दावा- इस संक्रमण से हर 3 मरीज में से 1 की होगी मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In