• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

बिहार से आए रायगढ़ में गुंडागर्दी किये ™️ अब रायगढ़ जेल में रहना होगा ™️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान पर ™️ रायगढ़ पुलिस की त्वरित करवाई ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
13th February 2026
0
0
SHARES
84
VIEWS
Advertisement

🚨 रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ™️🚨 रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट की घटना ™️🚨 मीडिया से जानकारी मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ™️ 🚨 मामूली बात को लेकर विवाद, मना करने पर महिला व उसके पति से मारपीट ™️ 🚨 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध ™️🚨 12 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ 🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश — “सार्वजनिक स्थल पर मारपीट, गुण्डागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं ™️

 🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ 🌍छत्तीसगढ़ 🏹   ………रेलवे स्टेशन के बाहर शिव मंदिर के पास महिला एवं उसके पति से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ-साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

         प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार सोनी के संज्ञान में मीडिया के माध्यम से मोबाइल फोन पर संज्ञान दिलाया गया कि रेलवे स्टेशन के सामने महिला से मारपीट की घटना आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता की तलाश प्रारंभ की। काफी खोजबीन के बाद शादीशुदा महिला  पूजा यादव (25 वर्ष) एवं उसके पति पवन यादव से संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें चार व्यक्तियों द्वारा विवाद कर मारपीट करना बताया गया।

        पीड़ित पवन यादव ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह ग्राम रायपुरा चंगोराभांठा थाना डीडीनगर रायपुर का निवासी है और पिछले शनिवार को अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ फुग्गा बेचने रायगढ़ आया था। 12 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 7 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर मोटर पार्किंग के सामने पत्नी के साथ भोजन बना रहे थे, तभी कुछ व्यक्ति गिलास मांगने लगे। गिलास देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पवन यादव को भी पीटा गया।

         प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु छापेमारी की गई। पुलिस ने मामले में शामिल *चार आरोपी—शशि कुमार पासवान (25 वर्ष), राकेश कुमार पासवान (24 वर्ष), रोशन भारती उर्फ पप्पू (29 वर्ष) एवं पप्पू पासवान (50 वर्ष), सभी जिला बेगूसराय (बिहार) निवासी एवं वर्तमान में रेलवे कॉलोनी रायगढ़ में निवासरत*—को हिरासत में लिया। पीड़िता एवं उसके पति ने आरोपियों की पहचान मारपीट में शामिल व्यक्तियों के रूप में की।

       आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिला से दुर्व्यवहार एवं मारपीट जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

👉 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश—

       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “सार्वजनिक स्थलों पर मारपीट और शांति-व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। कानून हाथ में लेने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। सिंह ने कहा कि दिगर प्रांत से आकर नौकरी एवं व्यवसाय करने वाले लोग पुलिस में अपना वेरीफिकेशन करवा ले अन्यथा पकड़े जाने पर कठोर एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी

       उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली किसी भी प्रकार की असामाजिक या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

शाबाश रायगढ़ पुलिस ™️ धन्यवाद पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ™️ अब गुंडे मावलियों की खैर नहीं ™️ 24× 7 सेवा में हाजिर रायगढ़ पुलिस ™️

Next Post

वाहन चेकिंग अभियान के जाल में फंस गया गांजा तस्कर ™️ जनता के सामने सवाल खड़ा है की पुलिस इतने वर्षों तक निष्क्रिय क्यों थी ™️ क्या शशि मोहन सिंह से पूर्व  तेज तर्रार, कड़क, अनुशासन प्रिय,समझौता न करने वाले कोई भी पुलिस अधीक्षक नहीं आए थे ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

कल 20 मई को देशभर  दवा बाजार बंद रहेगा ™️ दवा दुकानों में लटकेंगे ताले ™️ धन्वंतरी फार्मेसी (जेनेरिक दवा दुकान) जन औषधि केंद्र को बंद से मुक्त रखा गया है ™️ अंदर देखिए खुली रहने वाली दवा दुकानों की सूची ,™️

19th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
Next Post

वाहन चेकिंग अभियान के जाल में फंस गया गांजा तस्कर ™️ जनता के सामने सवाल खड़ा है की पुलिस इतने वर्षों तक निष्क्रिय क्यों थी ™️ क्या शशि मोहन सिंह से पूर्व  तेज तर्रार, कड़क, अनुशासन प्रिय,समझौता न करने वाले कोई भी पुलिस अधीक्षक नहीं आए थे ™️

टूटी कलम की खबर का असर हुआ ™️ डीआईजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने लिया संज्ञान ™️ अविनाश गर्ग के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ ™️ अन्य पर भी हो सकती है एफआईआर दर्ज ™️

पुलिस के पास पुलिस की शिकायत करने पहुंचे लोग  बैरंग वापस लौटे ™️ सटोरिया के शुभचिंतकों में निराशा ™️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी की खरी खरी ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In