🏹 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ़….. रायगढ़ शहर के हाई प्रोफाइल मडर मिस्ट्री मामले का खुलासा अति शीघ्र रायगढ़ पुलिस के द्वारा किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के स्वासतिक विहार कॉलोनी में 23 वर्षीय सिंधी युवती काजल मसंद की दिनदहाड़े हत्या उसी के घर में घुसकर अज्ञात तत्वों द्वारा कर दी गई थी । खबर पाकर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, नगर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं चक्रधर नगर थाने की टीम भी मौके पर पहुंची थी बताया जा रहा है कि कॉलोनी के अंतिम छोर में युवती अपनी मां के साथ रहा करती थी एवं सहारा इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में भी कार्य करती थी। जिसकी हत्या हो जाने के पश्चात पुलिस के द्वारा हर एंगल से बारीकियों से साक्ष्य जुटाने के कार्य किए गए थे ।काजल हत्याकांड से आक्रोशित महिला मोर्चा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन,सिंधी समाज, एवं सर्व समाज के द्वारा पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। टूटी कलम
अहम सुराग हाथ लगे…. हत्याकांड के बाद से हो रही छीछालेदर को देखते हुए पुलिस के द्वारा बगैर खाए,पिए,सोए,लगातार 4 दिनों तक अथक परिश्रम कर पसीना बहाकर आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया एवं मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया गया साथ ही उसके मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट आने का इंतजार किया। पुलिस के द्वारा हर एंगल से इस हत्याकांड से जुड़े हर पहलुओं को खंगाला गया। तब जाकर सफलता का स्वाद चखने के करीब पहुंच सकी रायगढ़ पुलिस ।बताया जा रहा है कि मृतिका पहले अंबेडकर आवास में रहा करती थी ।जिस वजह से पुलिस ने अपनी जांच की दिशा को अंबेडकर आवास की तरफ मोड़ दिया गया था। मुखबीर तंत्रों के द्वारा उस ओर लगातार निगाहें रखी जा रही थी । इस मामले में पुलिस ने सन्दिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर सेवा संस्कार के माध्यम से हत्याकांड की रचना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। बरहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बतलाने से बच रही है एवं पूरे मामले का खुलासा कल पुलिस के अधिकारियों के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। टूटी कलम
आरोपियों की संख्या दो से अधिक होने की संभावना …..अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कई सन्धिग्धो को पकड़ कर हत्याकांड का राज उगलवाने की कोशिश की जा रही है। इस हत्याकांड में दो से अधिक आरोपियों के होने की संभावनाएं हैं । बताया जा रहा है कि मृतिका के घर 2 से अधिक लोग गए थे एवं जिनमें से एक ने हत्याकांड को अंजाम दिया गया एवं बाकी बाहर खड़े रहकर निगरानी रख रहे थे। टूटी कलम
