🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️टूटी कलम रायगढ़ ….पिछले 2 साल से कोरोना संक्रमण की वजह से आयोजित होने वाले शासकीय आयोजन चक्रधर समारोह पर इस बार भी होने ना होने के लिए संशय की स्थिति बनी हुई है। जिस तेजी से प्रदेश में कोरोना संक्रमण पुनः फैलने लगा है एवं धनात्मक दर में पुनः तेजी देखी जाने लगी है । जिस वजह से इस बार भी लगता है कि चक्रधर समारोह ऑनलाइन प्रसारण किया जा सकता है। जिसे वर्चुअल भी कहा जाता है मतलब यह की जो लोग इस समारोह को बड़े ही ध्यान से एवं पूर्ण रूप से डूब कर आनंद लेते हैं वे लोग इसका रसपान कर सकते हैं।
रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि चक्रधर समारोह करवाने की सहमति लेने सरकार के पास प्रपोजल भेजा गया है एवं सरकार जो निर्णय देगी उस अनुसार कार्यक्रम किया जा सकता है। उन्होंने बतलाया कि कोविड-19 दैनिक जानकारी भी जुटाए जाने हेतु एक टीम बनाई गई है। जिनके द्वारा बतलाया गया कि पॉजिटिविटी दर लगातार बढ़ रही है। इसलिए शासन से दिशा निर्देश मांगे गए हैं।
