• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, March 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : रानू साहू के कार्यकाल में क्या संजय कांप्लेक्स के दिन फिरेंगे ™️ निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी नही ले रहे दिलचस्पी ™️ 14 करोड़ रूपए की राशि लेप्स न हो जाए कहीं ™️ असाधारण निर्णय लेने की क्षमता है रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू में ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th August 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS

🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़….. जिले की कमान संभाल चुकी कलेक्टर रानू साहू अब एक्शन मोड पर आते दिख रही है. वे एक के बाद एक विभागों की समीक्षा कर भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में वे अब रायगढ़ शहर के वार्डो का निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करवाने के लिए वार्डो का भ्रमण कर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित कर रही है। इससे यह लगने लगा है कि पूर्व कलेक्टर भीम सिंह के कार्यकाल में अधूरे कार्यों को तेजी से निपटाया जाएगा एवं कलेक्टर साहू के कार्यकाल में शहर के मास्टर प्लान पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि रायगढ़ में सबसे बड़ी समस्या यातायात की है एवं दूसरी बड़ी समस्या दैनिक सब्जी मंडी संजय कंपलेक्स को व्यवस्थित करने की है। ज्ञात रहे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा रायगढ़ की सब्जी मंडी संजय कंपलेक्स को नया रूप दिए जाने हेतु 14 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी। संजय कांप्लेक्स का नक्शा, स्टीमेट आदि बन कर तैयार है। जो निगम के जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों की उदासीनता की वजह से धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। जबकि पूर्व कलेक्टर भीम सिंह के कार्यकाल के समय में ही संजय कंपलेक्स को अस्थाई रूप से इतवारी बाजार में शिफ्ट करने की मियादी घोषणा कर दी गई थी। उस समय यह लगने लगा था की संजय कंपलेक्स के निर्माण का कार्य अति शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। मगर ना ही सब्जी मंडी शिफ्ट की जा सकी और ना ही संजय कंपलेक्स में कार्य शुरू किया जा सका। अब जबकि वर्तमान कलेक्टर रानू साहू ने इसमें दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी है तो निगम के उपायुक्त पानी, नाली, शौचालय, की बात कह कर काम को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे यह सवाल उठ खड़ा होता है की आखिर 1 साल से निगम प्रशासन इस दिशा में पहल क्यों नहीं किया। वैसे इतवारी बाजार के समीप सुलभ शौचालय संचालित हो रहा है। नाली की समस्या भी बहुत बड़ी नहीं है क्योंकि इतवारी बाजार के चारों तरफ नालिया बनी हुई है। अगर इसी तरह कार्य में टालमटोल किया जाता रहा तो संजय कांप्लेक्स के लिए मिला 14 करोड रुपए का फंड सरकार के पास वापस चला जाएगा। जिसे फिर उसे दुबारा से उपलब्ध करवाने की खातिर नए सिरे से दिमागी कसरत कर आवेदन पर आवेदन दिया जाना लगेगा।

शहर का मास्टर प्लान लागू होते ही निगम प्रशासन की सर दर्दी बढ़ जाएगी। जिस वजह से निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी शहर के विकास के लिए कोई भी कदम आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। पूर्व निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे के कार्यकाल के समय रविशंकर शुक्ला मार्केट एवं न्यू मार्केट के दुकानदारों को अपनी अपनी दुकान के ऊपर बाहर निकाले गए छज्जों,बोर्डो को हटाने एवं सड़क से मिलाकर बनाए गए चबूतरों को 3 दिन के भीतर तोड़ने के आदेश दिए थे। आशुतोष पांडे के तबादला हो जाने के पश्चात उनके द्वारा दिए गए आदेश फाइलों में दबाकर छिपा दिए गए हैं। इसी तरह पुराना शनि मंदिर से सुभाष चौक ,महात्मा गांधी मार्ग के दुकानों एवं घरों को अतिक्रमण से मुक्त करवाने के लिए मार्किंग भी की गई थी ताकि शहर सुंदर लगने लगे एवं यातायात की समस्या से मुक्त हो सके। शुरू किया जाने वाला यह कार्य भी ना जाने किस वजह से रोक दिया गया। निगम प्रशासन के कार्यों की मंथर गति देखकर महसूस होता है कि यहां आने वाला हर अधिकारी आराम पसंद होता है एवं कार्यों से जी चुराता है। तबादला होने के पश्चात यहां पर आकर अपना कार्यकाल कुर्सी पर बैठे बैठे ही गुजारकर अन्य स्थान पर तबादला होने के पश्चात चला जाता है।

निगम उपायुक्त ने कलेक्टर को बताया कि संजय कांप्लेक्स के व्यवसाई स्वेच्छा से इतवारी बाजार में अपना व्यवसाय करने को राजी है फिर भी उपायुक्त के द्वारा कलेक्टर को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जाना आम आदमी के समझ से बाहर है। कभी बारिश का बहाना तो कभी पानी, शौचालय ,नाली का बहाना तो कभी गर्मी का बहाना यह सब बहाने तो आजीवन चलने वाले हैं परंतु विकास कार्यों को बहानेबाजी कर रोका जाना किसी भी रूप में उचित नहीं माना जाना चाहिए।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : अब होगी पार्षदों की अग्नि परीक्षा ™️ अब मालूम होगा कि वे अपने वार्ड को लेकर कितने फिक्रमंद,जागरूक रहते है ™️ कलेक्टर “रानू साहू” का मास्टर स्ट्रोक ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH Big BrEkInG : जिला प्रशासन की फ्लाई ऐश पर कार्रवाई जारी है ™️ डंप करते दो हाईवा को पकड़ा राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा, नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल एवं स्टाफ ने ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

गैस सिलेंडर से संबंधित भ्रामक समाचारो ™️ सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहे ™️ सिलेंडर से संबंधित कठिनाई के लिए अंदर दिए गए नंबर पर बात करें ™️ बुकिंग वाले दिन ही मिलेगा सिलेंडर ™️ अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

राजा अग्रवाल की बुरी तरह से पिटाई करने वाला ™️ रिहान खान जेल दाखिल ™️ थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की एक और कार्रवाई ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

मोबाइल चोर ने दी पुलिस को पुलिस चुनौती ™️ खुले चेहरे,सीसीटीवी कैमरे में कैद ™️ बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

कर्तव्य में कोताही ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कड़ी कार्रवाई  ™️ चौकी प्रभारी एवं बीट प्रभारी लाइन अटैच ™️ पुलिस कर्मी भी बक्शे नहीं जाएंगे ™️

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

भ्रामक समाचार पर होगी करवाई ™️ एक लाइन छोटी सी बहुत दूर तक पहुंच जाया करती है ™️ मीडिया वाले पहले पूरी प्रमाणिकता करें फिर समाचार वायरल करें ™️… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एम सिंह

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की त्वरित करवाई ™️ सड़क किनारे पलट गई भारी वाहन को तुरंत हटवाया ™️ आवागमन सुचारू किया ™️ 4 भारी वाहनों पर की कार्रवाई ™️

12th March 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH Big BrEkInG : जिला प्रशासन की फ्लाई ऐश पर कार्रवाई जारी है ™️ डंप करते दो हाईवा को पकड़ा राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा, नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल एवं स्टाफ ने ™️

TuTi KaLaM BrEkInG : "गुल्ली" की अजीब दादागिरी ™️ 08 माह से के टी एम (KTM) मोटरसाइकिल नही लौटा रहा था ™️ पैसे की डिमांड कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था ™️ पुलिस ने की कारवाई ™️ अंदर देखें "गुल्ली" की फोटो

TuTi KaLaM BrEkInG : 10 मिनट की तेज बारिश में निगम प्रशासन के नाली नाले साफ करवाने के दावे खोखले साबित हुए ™️ नालियों के ऊपर से बहने लगा है बारिश का पानी ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In