• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, August 21, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH Big BrEkInG : जिला प्रशासन की फ्लाई ऐश पर कार्रवाई जारी है ™️ डंप करते दो हाईवा को पकड़ा राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा, नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल एवं स्टाफ ने ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
5th August 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🎯टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ जिला कलेक्टर रानू साहू फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग को लेकर गंभीर हो गई है। उनका मकसद यही है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले फ्लाई ऐश का निपटान निर्धारित स्थानों पर ही किया जाना चाहिए। रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र से होकर जाने वाले नेशनल हाईवे 49 के सड़कों पर गिराई गई फ्लाई ऐश मानो प्रशासन को चुनौती दे रही है। पहले फ्लाई ऐश सड़क के किनारे खेतों में ,गड्ढों में डाली जाती थी परंतु वर्तमान में फ्लाई ऐश सड़क के ऊपर ही डाली जाने लगी है। लगता है फ्लाई ऐश के ट्रांसपोर्टरों को ऊपर से आदेशित किया गया है की जिला प्रशासन को बैकफुट पर रखना है। जिस वजह से नेशनल हाईवे 49 पर यत्र तत्र फ्लाई ऐश डाल दी जा रही है। फिलहाल बारिश ना होने की वजह से फ्लाई ऐश वाहनों के आवागमन से उत्पन्न होने वाली हवा से उड़ रही है परंतु बारिश होने पर सड़कों पर डाली गई फ्लाई ऐश बहकर सड़क पार फैल जाने की वजह से फर्राटे भरते वाहनों के कारण पूरे क्षेत्र में बहुत ही तेजी से उड़ेगी। जिससे दुपहिया, चार पहिया ,छोटे वाहनों के आवागमन में दिक्कतें उत्पन्न निश्चित रूप से होगी एवं गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो सकता है।

कलेक्टर से आदेश मिलने के पश्चात तेजतर्रार रायगढ़ तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल एवम राजस्व विभाग के कर्मचारी सहित नेशनल हाईवे 49 से सटे ग्राम गेजामुड़ा जा पहुंचे जहां उन्होंने फ्लाईऐश से लदे दो हाईवा वाहन को रोक कर पूछताछ शुरू की तो हाईवा के चालको ने बताया कि किसी मोती पटेल के द्वारा इस स्थान पर फ्लाईऐश डालने के लिए उनके मालिक से बात हुई है। फ्लाई ऐश SKS कंपनी से लाई गई है। दोनों वाहन क्रमांक सीजी 07 सी 6396 एवं सीजी 07 सीएफ 3966 आकाश इंटरप्राइजेज की होनी बतलाई गई। जब अधिकारियों ने अपना परिचय बताते हुए वाहन को थाना ले चलने के लिए कहा तो दोनों वाहन के ड्राइवर वाहन की चाबी लेकर भाग खड़े हुए। जिस वजह से अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ गया। अधिकारियों के द्वारा वाहन के नंबर से उसके मालिक का पता कर आगे की कार्रवाई करने की बात कहीं गई है। कलेक्टर रानू साहू के फ्लाई एस के प्रति तीखे तेवर देखकर फ्लाईऐश के माफियाओं, ट्रांसपोर्टरों, दलालों में हड़कंप मच गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई की गूंज राजधानी रायपुर तक जा पहुंची है। ज्ञात रहे कि दो बार के विधानसभा सत्र में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने फ्लाई ऐश से संबंधित प्रश्न उठाकर मंत्री उमेश पटेल के खिलाफ अघोषित रूप से मोर्चा खोल दिया गया क्योंकि फ्लाई ऐश का खेल खरसिया विधानसभा में ही खेला जा रहा है।

अपनी आक्रमक शैली के लिए जानी पहचानी जाने वाली रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू का मकसद फ्लाईऐश के सूत्रधारो को बेनकाब करने का है। कलेक्टर चाहती है कि फ्लाईऐश के द्वारा खेत, खलिहान,खेती ,किसानी ,प्रकृति, प्राकृतिक जल स्त्रोत, जलीय जीव जंतुओ, एवं मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालने वाले सभी लोगों का नेटवर्क हर हालत में ध्वस्त होना चाहिए। कलेक्टर से आदेश मिलने के पश्चात उनके अधीनस्थ अधिकारी एसडीएम गगन शर्मा ,तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा, नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल, फ्लाईऐश पर कार्रवाई करने निकल पड़ते हैं ।जिसमें वे कोई भी कोताही नहीं बरतते हुए किसी के दबाव में भी कार्य नहीं करते हैं।

तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा का तबादला पुनः पसौर कर दिया गया है…. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 सप्ताह पूर्व ही पुसौर से रायगढ़ आए तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा का तबादला वापस पुसौर राजनीतिक दबाव की वजह से हो जाना बतलाया जा रहा है। 1 सप्ताह के भीतर तहसीलदार ने तीन बड़ी कार्रवाई कर फ्लाई एस माफियाओं की नींदे उड़ा दी थी। तहसीलदार की कार्रवाई से खिन्न होने पर बात मंत्री स्तर तक पहुंचाई गई जिस वजह से मंत्री ने अपने समर्थकों का मान रखते हुए तहसीलदार का तबादला करने पर जोर डाला जाना चर्चाओं में है। जिसका साफ मतलब निकलता है कि फ्लाईऐश डंप करवाने वालो को खुला राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : रानू साहू के कार्यकाल में क्या संजय कांप्लेक्स के दिन फिरेंगे ™️ निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी नही ले रहे दिलचस्पी ™️ 14 करोड़ रूपए की राशि लेप्स न हो जाए कहीं ™️ असाधारण निर्णय लेने की क्षमता है रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू में ™️

Next Post

TuTi KaLaM BrEkInG : “गुल्ली” की अजीब दादागिरी ™️ 08 माह से के टी एम (KTM) मोटरसाइकिल नही लौटा रहा था ™️ पैसे की डिमांड कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था ™️ पुलिस ने की कारवाई ™️ अंदर देखें “गुल्ली” की फोटो

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM BrEkInG : "गुल्ली" की अजीब दादागिरी ™️ 08 माह से के टी एम (KTM) मोटरसाइकिल नही लौटा रहा था ™️ पैसे की डिमांड कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था ™️ पुलिस ने की कारवाई ™️ अंदर देखें "गुल्ली" की फोटो

TuTi KaLaM BrEkInG : 10 मिनट की तेज बारिश में निगम प्रशासन के नाली नाले साफ करवाने के दावे खोखले साबित हुए ™️ नालियों के ऊपर से बहने लगा है बारिश का पानी ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : समाचार पढ़ने के बाद मनन करें ™️ कौन चुनाव अधिकारी ™️ किस विशेष पक्ष को तवज्जो नहीं दी गई ™️ किस विशेष पक्ष को लाभ पहुंचाना चाह रहे थे चुनाव अधिकारी ™️ सचिव पद का अपराधी प्रत्याशी कौन है ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In