• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, August 28, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th May 2026
0
0
SHARES
92
VIEWS
Advertisement

🛑टिल्लू शर्मा ✒️ कलम का 😴मास्टरमाइंड   ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज़ रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹……….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के रायगढ़ जिले की कमान संभालने के बाद रायगढ़ पुलिस सभी तरह के अवैध कारोबार पर निगाह रख रही है और आरोपियों को जेल दाखिल कर रही है. शशि मोहन सिंह ने टूटी कलम से चर्चा करते हुए बताया कि उन्हें अपराधियों से नहीं अपराध से नफरत है और जो अपराधी अपराध छोड़कर सामान्य धारा से जुड़कर जीवन निर्वाह करना चाहते हैं उनका स्वागत है और उनके लिए जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा कर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वे भी सभ्य समाज में रह सके। शशि मोहन सिंह ने बताया कि उनको अपने ऊपर किसी भी तरह का राजनीतिक एवं आर्थिक दबाव मंजूर नहीं है एवं जो कार्य पुलिस को करना होता है वह बगैर किसी डर भय के करती है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लेकर शहर में जन चर्चा…. शशि मोहन सिंह की कार्यशैली को देखकर आपराधिक तत्वों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. गलत कार्य करने वाले स्वयं को पाक साफ साबित करने की कोशिश में जुट गए हैं और उनके दिल की धड़कनें बढ़ी हुई है। किसी भी वहां का हूटर बजने पर सनसनी और चुप्पी छा जाती है। लोग एक दूसरे से यह पूछने में मशगूल रहते हैं कि शशि मोहन सिंह का तबादला कब होगा क्योंकि आज तक इससे पहले इतना कड़क पुलिस अधीक्षक कभी नहीं आया है। जिसको किसी की चिंता नहीं रहती है। अगला किसी से डरता भी नहीं है। इसके सर पर किसका आशीर्वाद है। यदि लंबे समय तक रायगढ़ में टिक जाएंगे तो अपराधियों का धनिया बूआ जाएगा। शशि मोहन सिंह से सारे थाना प्रभारी भी घबराए रहते हैं की न जाने कब सब किसके यहां छापेमारी करने का आदेश कर दे। अपने चहेतो और महाजन के यहां जिनसे उन्हें हर महीना नजर आना मिल जाता है उनके यहां भी छापेमारी करना सभी थानो चौकियों में पदस्थ अधिकारियो कर्मचारियो की मजबूरी बन चुकी है।

हवाला कांड के सारे रुपए शो कर देना शशि मोहन सिंह के ईमानदार होने का प्रमाण है… लोगों का कहना है कि आज तक पुलिस जिन कबाड़ियों,सटोरियों, चकला घर चलाने वालो, शराब, गांजा, अवैध धंधों के कारोबारियो पर दनादन करवाई हुई है और की जा रही है। उससे सवाल खड़ा हो गया कि आखिर ये धंधे बहुत पहले से चल रहे हैं तो पूर्व के एसपी, थाना प्रभारियो ने कार्रवाई क्यों नहीं की ? क्या अब तक अवैध कारोबार पुलिस की मिली भगत से संचालित हो रहे थे ? जिस तरह से छापेमारी में बरामद एक करोड रुपए की रकम पुरी की पूरी मीडिया के सामने शो कर देना शशि मोहन सिंह की ईमानदारी का पुख्ता प्रमाण है अन्य कोई रहता तो शायद 5-10 लाख शो करके बाकी रकम का बटवारा कर लिया जाता। इस खुलासे के बाद शशि मोहन सिंह की साख में इजाफा हुआ है। जिले के नामी गिरामी सटोरी,कबाड़ी जेल में अनिरुद्ध है. जिला जेल सटोरियों,कबाड़ियों, शराब गांजा का काम करने वालों से भर रही है। जेल की क्षमता पूरी हो जाने पर नए मेहमानों को कहां रखा जाएगा यह सोचनिय प्रश्न है।

थोक दवा व्यवसाययों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें शशि मोहन सिंह.. अब रायगढ़ पुलिस अधीक्षक को एक काम और करना पड़ेगा कि दवा की आड़ में नशीली दवा, कफ सिरप,इंजेक्शन, गोली के कारोबारियो पर शिकंजा कसना। इस तरह का काम करने वाले जब छोटी मछली पकड़ में आए तो उनके द्वारा बड़े मगरमच्छों को पकड़ना चाहिए और उन्हें भी जिला जेल में मेहमान के रूप में भेज देना चाहिए। शराब से भी घातक दवाइयां होती है जो युवा पीढ़ी को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है और मानसिक विकलांग बना देती है। सभी लोगों को उम्मीद है कि शशि मोहन सिंह बड़ी कार्रवाई अवश्य करेंगे। इतनी कढ़ाई होने के बावजूद शहर में नशे के इंजेक्शन मिलना पुलिस को चुनौती देने के समान है। जो लोग इस तरह का सामान बेचते हैं। वे कहां से लाते हैं, इस चैन को तोड़ना पुलिस के लिए मुश्किल कार्य नहीं है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ऊपर बैठे सरगनाओ तक पुलिस के हाथ पहुंच जाने चाहिए। ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ सके।

साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक रामलीला मैदान के पास नाबालिग लड़कों को बुट्रम इंजेक्शन के माध्यम से नशा करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे सूरज पंडित निवासी सोनियानगर रायगढ़ एवं विमल केरकेट्टा निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी रायगढ़ को पकड़ा गया।

     तलाशी के दौरान आरोपी सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली Butorphanol Tatrate Injection USP 2mg (Butrum), 02 नग सिरिंज, नगदी रकम ₹7370 एवं एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवकों एवं नाबालिग बच्चों को बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर सरोज यादव उर्फ बबलू यादव निवासी खरसिया को घड़ी चौंक रायगढ़ के पास पकड़ा गया। उसके कब्जे से बिक्री रकम में शेष ₹200 बरामद किए गए।

     पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 नग बुट्रम नशीली इंजेक्शन, सिरिंज, 7570 नगदी रकम, मोबाइल एवं अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AY3523 जब्त किया है। थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध धारा 123, 275, 286 बीएनएस एवं धारा 77 जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

ShareSendTweet
Previous Post

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

Next Post

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

जल,जंगल,जमीन, हमारे ™️ तो हमें रोजगार क्यों नहीं ™️ रायगढ़ के युवाओं और खिलाड़ियों के हक की हुंकार ™️ रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में 29 अगस्त से आंदोलन का आगाज ™️ अब होगा अपने हक के लिए निर्णायक आंदोलन ™️

27th August 2026
टूटी कलम विशेष

एस पी शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद ™️ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ™️ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार ™️

21st August 2026
टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
Next Post

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In