• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, August 11, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Reserve 7 शराब के मामले में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के साथ विपक्षियों की चुप्पी भी सन्देहास्पद

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
22nd April 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायगढ़ पिछले एक माह से शहर की एक-एक गलियों में अरुणाचल प्रदेश की सस्ती शराब महंगे रेट पर बिकने की चर्चा हर जुबान पर है। परंतु इसको लेकर ना तो किसी जनप्रतिनिधि ने आवाज उठाई और ना ही विपक्ष के नेताओं ने हल्ला बोला है। जन चर्चा के अनुसार reserve 7 नामक शराब गोवा से अरुणाचल प्रदेश जा रही थी जिसे रायगढ़ में रोककर किन्ही तत्वों ने औने पौने दाम पर खरीद कर भंडारण कर लिया था। जिसके तुरंत बाद देश में लाकडाउन लग गया था ।इसका पूरा फायदा शराब माफियाओं ने जमकर उठाया एवं ₹265 की छपी कीमत वाली शराब की बोतल मुंह मांगी कीमत पर गली-गली मोहल्ले,मोहल्ले गांव, गांव में ₹3000 कीमत तक बिकने लगी जिसकी जानकारी आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, को होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही ना होना शराब माफिया के ऊंचे रसूख का जीता जागता उदाहरण है । इस घटिया शराब से होने वाली काली कमाई को शराब विक्रेता अकेला तब तक हजम नहीं कर सकता जब तक की उसके ऊपर किसी बड़े नेता का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त ना हो,कि शेयर न हो। सबसे दिलचस्प पहलू तो यह है की शहर के अतिरिक्त जिले में हर व्यक्ति की जुबान पर रिजर्व सेवन नामक शराब की चर्चा है परंतु सत्ता पक्ष के अतिरिक्त विपक्षियों की भी जुबानो पर लटके ताले बहुत बड़ी भागीदारी की ओर संकेत करती है । ऐसा कहा जा रहा है की कोतरा रोड से शुरू शराब का यह खेल गांव-गांव तक जा पहुंचा है। जिसमें बेरोजगार युवकों को शराब बेचने के अवैध कार्यों में लगा दिया गया है। संभवतः विधानसभा चुनाव के दौरान हुई जान पहचान से इस कार्य को बखूबी से अंजाम दिया जा रहा है। यदि आबकारी विभाग चाहता तो ग्राम धनागर की होटल में पकड़ाई गई रिजर्वेशन रिजर्व 7 की दो कार्टून अवैध शराब के विक्रेता होटल व्यवसाई के माध्यम से शराब माफिया का पूरा नेटवर्क ध्वस्त किया जा सकता था एवं शराब विक्रेताओं के सरगना की गर्दन नापी जा सकती थी। ऐसी जन चर्चा है कि अवैध शराब के जरिए की गई करोड़ों की कमाई में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विपक्ष पार्टी के कद्दावर नेताओं का भी कमीशन फिक्स है । तभी तो आज तक रिजर्व 7 के एक विक्रेता पर कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं हो पाई है ।पिछले दिनों प्रदेश के आबकारी मंत्री लाकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए रायगढ़ पहुंचे एवं लाकडाउन में बंद होटल को खुलवा कर अपने शागिर्दों के साथ रुके एवं तफरीह कर चले गए। जिसकी गूंज प्रदेश की राजधानी रायपुर से होकर देश की राजधानी दिल्ली तक जा पहुंची है ।अब यह देखना है कि इन मंत्री महोदय पर क्या कार्यवाही की जा सकती है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का सही जवाब मंत्री महोदय ने नहीं दे पाये। जिससे शहर में तरह-तरह की जन चर्चा हर आदमी की जुबान पर है। जिले के संवेदनशील आला अधिकारी आखिर किसके इशारे पर कार्यवाही करने से हिचक रहे हैं । इस तरह से खुले रूप में हो रहे अवैध धंधों पर यदि लगाम नहीं कसी जाएगी तो भविष्य में और कई और शराब माफिया जन्म लेंगे। कानो सुनी अनुसार यदि माना जाए तो एक ट्रक अवैध शराब के जरिए करोड़ों रुपया अंदर किया जा सकता है। जिससे शॉर्टकट रूट अख्तियार कर धन कमाने वाले युवकों का आदर्श व्यवसाय बन सकता है। शेर जंगल का राजा होता है ।यह बात सत्य साबित हो रही है की बड़े-बड़े लोग एक शराब की बोतल के लिए काफी अनुनय विनय करते नजर आते हैं। परंतु एक बात और भी है किस शेर की बादशाहत हमेशा कायम नहीं रह पाती है एक-एक दिन शेर को सवा सेर और से ही मिल जाता है। अब यह देखना है की इस अवैध शराब की बिक्री के चलते किन-किन अधिकारियों पर तबादले की गाज गिरा कर प्रदेश सरकार अपने कर्तव्य का पालन करती है एवं किन-किन जनप्रतिनिधियों की छीछालेदर होती है।

ShareSendTweet
Previous Post

देश भर में 24 घँटे का मौसम एलर्ट,छत्तीसगढ़ मे आंधी,तूफान की आशंका

Next Post

2 आई पी एस सहित 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

2 आई पी एस सहित 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

सारंगढ़ थानेदार की सिंघमगिरी निकाल दी एक साधारण युवक ने

टूटी कलम की खबर का असर,पुलिस ने की ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In