• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, August 17, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिनव उपाध्याय की साहसिक कारवाई ™️ राजनीतिक रसूखदार के अवैध बार (शराबखाने) पर पहली दफे पुलिस की कार्रवाई ™️ राजनीतिक पहुंच काम ना आ सकी ™️ सुनिए क्या कहते हैं नगर पुलिस अधीक्षक ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
1st January 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

*चिराईपानी के ग्रैंड व्यू रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायत पर #कोतरारोड पुलिस की रेड*…..

● *रेस्टोरेंट्स से 20 बियर बॉटल जब्त, सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करते पाये गये आधा दर्जन व्यक्तियों पर भी कार्यवाही*…..

रात्रि (आज दिनांक 01.01.2023) को करीब 03.00 बजे मुखबिर सूचना पर सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में कोतरारोड़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव के हमराह कोतरारोड पुलिस की टीम द्वारा शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर हाईवे पर स्थित ग्राम चिराईपानी के ग्रैंड व्यू रेस्टोरेंट में शराब रेड कार्यवाही किया गया, मुखबिर की सूचना थी कि संचालक द्वारा रेस्टोरेंट में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब पिलाया जा रहा है, सूचना पर एकाएक मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट के संचालक दुर्गेश साहू उर्फ रिंकू साहू को मौके पर तलब कर रेस्टोरेंट में शराब पिलाये जाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर संचालक अपने रेस्टोरेंट में अंग्रेजी बियर विक्रय करना स्वीकार किया और काउंटर से दो प्लास्टिक झोले में रखे *बडवाइजर बियर की 20 भरी बीयर बोतल कीमत ₹4560* का पेश किया गया जिसे विधिवत जब्ती की गई । रेस्टोरेंट संचालक के कृत्य पर *आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ रिंकू साहू पिता दिल हरण साहू उम्र 34 वर्ष निवासी किरोड़ीमल थाना कोतरारोड* द्वारा पर थाना कोतरारोड में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पकड़े गए भूपेंद्र प्रसाद दुबे, दिलेश्वर पटेल, विवेक वर्मा, दिलीप बंसल, जय नाथ मिश्रा तथा अशोक पटेल पर कोतरारोड पुलिस द्वारा 36(च)1 के तहत आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है । शराब रेट कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड उपनिरीक्षक गिरधारी साव सहायक, उपनिरीक्षक कमल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक संदीप कौशिक और कमलेश यादव शामिल थे ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त होटल में पिछले कई वर्षों से अलग-अलग की ब्रांड की विदेशी मदिरा ग्राहकों को बेधड़क होकर परोसी जाती रही है। यदा-कदा पुलिस की कार्रवाई होने पर रेस्टोरेंट संचालक के द्वारा अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर कार्रवाई को शून्य कर दिया जाता रहा है। बतलाया जा रहा है कि उक्त रेस्टोरेंट में घंटे के हिसाब से कमरे भी उपलब्ध करवा दिए जाते हैं। जिसके लिए किसी भी तरह का पहचान पत्र आधार कार्ड वोटर आईडी पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि की आवश्यकता नहीं समझी जाती है। यह भी बताया जा रहा है कि इस होटल में बगैर किसी डर भय के 52 परियों की भी फड़ लगाई जाती है। जहां आसपास के क्षेत्रों सहित रायगढ़ शहर के बदनामसुदा जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है और प्रतिदिन लाखों रुपए के दांव खेले जाते हैं। सब कुछ मालूम होने के बाद भी पुलिस के द्वारा इस होटल की ओर से नजरें घुमा ली जाती थी परंतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के सख्त तेवर के बाद नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने रेस्टोरेंट्स संचालक को रिमांड पर भेज कर यह साबित कर दिया कि रायगढ़ पुलिस किसी के दबाव में आकर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी और गलत कार्य करने वालों को उनके अंजाम तक अवश्य पहुंचाएगी। बताया जा रहा है कि जिस समय अभिनव उपाध्याय आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रहे थे तो उनके मोबाइल पर लगातार घंटियां बज रही थी किंतु उन्होंने इसको इग्नोर करते हुए अपनी कार्रवाई जारी रखी।

ज्ञात रहे कि आगामी 10 माह के अंदर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं ।इस वजह से पुलिस भी अब बगैर किसी राजनीतिक दबाव में आए अपनी कार्रवाई निश्चित रूप से करेगी। इसलिए राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को अब अपने अवैध कार्य सोच विचार कर चलाना होगा या बंद करना होगा। पुलिस अब किसी मंत्री या विधायक के फोन पर कार्य नहीं करेगी।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : 2023 के आगमन को लेकर सजग है सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पुलिस ™️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने टूटी कलम से जानकारी साझा की ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : जूट मिल थाना (चौकी) प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी कमल पटेल के प्रयास से हरिहर उरांव को मिल सकेगा अब उचित इलाज

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : जूट मिल थाना (चौकी) प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी कमल पटेल के प्रयास से हरिहर उरांव को मिल सकेगा अब उचित इलाज

TuTi KaLaM RaIgArH : दबाव की वजह से पुलिस के द्वारा जेल निरुद्ध किए गए चारों युवको की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली ™️ जुआ सट्टा एक सामाजिक बुराई है ना कि कोई गंभीर अपराध है ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : वार्ड क्रमांक 27 में चुनावी शोर थमा ™️ अब होगी खंदक की लड़ाई ™️ शराब, मुर्गा,कंबल, रुपया का खेल शुरू होगा ™️ भाजपा प्रत्याशी सरिता ठाकुर की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In