• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, June 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : निगम आयुक्त संबित मिश्रा का रायगढ़ से उचट गया है मन ™️ 2 दिन में दिखलाए सख्त तेवर ™️ नियम कानून के प्रति हुए गंभीर ™️ देश की सबसे उच्च शिक्षा प्राप्त है आयुक्त ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th March 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ अपने शांत- शालीन, धीर – गंभीर स्वभाव के लिए जाने पहचाने जाने वाले निगम आयुक्त संदीप मिश्रा इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। जिसका अहम कारण यह है कि मार्च क्लोजिंग को लेकर आयुक्त काफी सजगता से नियमितीकरण, टैक्स वसूली के प्रति कड़ाई का रूप अख्तियार कर लिए हैं। जो कुछ लोगो को रास नहीं आ रहा है। सन दो हजार अट्ठारह आईएएस बैच के अधिकारी संबित मिश्रा पूर्व में धरमजयगढ़ एसडीएम के रूप में है कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में निगम आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। लगभग एक डेढ़ साल से आयुक्त पद पर कार्य के दौरान उन्हें निष्क्रिय,कमजोर प्रशासनिक अधिकारी समझा जाता रहा है। अब जबकि उनका ध्यान शहर के विकास की ओर हुआ है तो लोगों की बेचैनियां बढ़ गई है। जब से रायगढ़ कलेक्टर के रूप में तारण प्रकाश सिन्हा ने पदभार संभाला है तब से संबित मिश्रा में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है । जिसकी वजह संगत की रंगत मानी जाती है। मिश्रा के फार्म में लौटते ही उनके मातहत कर्मचारियों का हौसला एवं हिम्मत बढ़ गई है । जिस वजह से जगह जगह जनप्रतिनिधियों की डांट फटकार खाकर काम बंद करने वाले सब इंजीनियर सूरज देवांगन काफी उत्साहित होकर कार्य करने में जुट गए हैं।

पूर्व निगम आयुक्त आशुतोष पांडे के तबादला के पश्चात शहर के विकास कार्य ठप्प पड़ गए थे। उन कार्यों को वर्तमान निगम आयुक्त संबित मिश्रा अमलीजामा पहनाने में जुट गए हैं। मिश्रा के की सक्रियता से शहर में जगह-जगह अवैध अतिक्रमण करने वालों की रातों की नींद एवं दिन का सुकून उड़ गया है। लोगों के दिल में भय समा गया है की उनके अवैध अतिक्रमण पर कभी भी निगम का बुलडोजर चल सकता है। जब जब निगम के सब इंजीनियर सूरज देवांगन ने आयुक्त के आदेश पर शहर की सड़कों से अवैध अतिक्रमण, ठेले, गुमटियां आदि हटाने के कार्य की शुरुआत की गई। तब तब कांग्रेसी पार्षद एवं विधायक शहर के विकास के विरोध में खड़े हो गए । जिसे हंडी चौक, सतीगुड़ी – घड़ी चौक गौरव पथ गोगा मंदिर के पास के लोगों ने अपनी आंखों से देखा है।जिस वजह से विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पाए।

निगमायुक्त संबित मिश्रा आईएएस अधिकारी हैं। यदि वे निगम आयुक्त ना होकर जिला दंडाधिकारी (कलेक्टर) के पद पर होते तो उनका विरोध करने वाले भी आज उनके पक्ष में खड़े रहते एवम उनके कार्यों की सराहना करते दिखते। यदि अटल विहार (कोतरा रोड) कॉलोनी निवासी पानी का टैक्स नहीं पटाएंगे तो निगम बिजली बिल का भुगतान ,कर्मचारियों की तनख्वाह, मेंटेनेंस, रखरखाव, विकास के कार्य कैसे कर पाएगा। नगर पालिका एवं नगर निगम राज्य सरकार का एक ऐसा उपक्रम है जो हमेशा विवादों मे ही घिरा रहता है। नोटिस के बाद नोटिस देने के बावजूद कॉलोनी वासियों ने पानी का टैक्स पटाने के प्रति अपनी रुचि नहीं दिखाई जिस वजह से निगम को मजबूरन अपनी रुचि जाहिर करनी पड़ गई। इसी तरह से है नोटिस पर नोटिस देने के बावजूद लोगों ने नियमितीकरण करवाना उचित नहीं समझा। मजबूरन निगम प्रशासन को लोगों के व्यवसायिक प्रतिष्ठान सील बंद करने पड़ गए। जिसके बाद लोगों ने राजनीति करना शुरू कर दिया एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं निगम सभापति के द्वारा आयुक्त से निवेदन कर सील बंद हुई दुकानों की सील खोलने का आग्रह किया परंतु आयुक्त मिश्रा अपने आदेश से टस से मस नहीं हुए जिसके बाद कलेक्टर के द्वारा हस्तक्षेप करने पर दुकानों की सील खोल दी गई। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि निगम सभापति एवं आयुक्त के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव है या फिर कांग्रेसी सभापति से आयुक्त ने जबरन का विवाद मोल लिया गया है ताकि उनकी शिकायत मुख्यमंत्री की जा सके एवं उनका तबादला करवाया जा सके। लगता है विवादों की जड़ नगर निगम से आयुक्त छुटकारा पाना चाह रहे है। निगम आयुक्त ने होलिका दहन के लिए नया आदेश जारी करते हुए होलिका दहन करने वाली समितियों से भी जानबूझकर पंगा लिया गया लगता है। आयुक्त के फरमान के बाद होलिका दहन करने वाली समितियां स्थानीय विधायक प्रकाश नायक की शरण में जाकर आयुक्त के आदेश से उन्हें वाकिफ करवा दिया गया। जिसके बाद विधायक प्रकाश नायक ने बयान दिया कि जहां होलिका दहन होते आ रही है। वहीं पर ही होलिका दहन की जाएगी एवं दहन स्थान पर वे स्वयं मौजूद रहेंगे देखता हूं कि कौन कैसे होलिका दहन करने से रोक सकता है। इससे यह जाहिर हो रहा है कि निगम आयुक्त संबित मिश्रा इतने माह शांत रहने के पश्चात अपने कार्यों के प्रति सजग हो चुके हैं जिस वजह से उनकी सजगता जनप्रतिनिधियों को खटकने लगी है। इस कारण मिश्रा का तबादला निकट भविष्य में होना लगभग लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि वैसे भी निकट भविष्य में होने वाले प्रदेश स्तरीय विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों का तबादला किया जाना सुनिश्चित है। शायद इसी वजह से मिश्रा जनप्रतिनिधियों की बातों को अनसुनी कर रहे है ताकि उनकी शिकायतें जनप्रतिनिधि सरकार स्तर तक कर सके जिस वजह से उनको निगम के कीचड़ से मुक्ति मिल सके।

रायगढ़ निगम के कर्मचारी प्रतिदिन सुबह से ही विद्युत खंभो एवं सरकारी भवनों पर लगाये गए एवं लगाए जा रहे हैं बोर्ड, फ्लेक्स, आदि को निकालकर जप्त कर रहे हैं ताकि शहर की सुंदरता बनी रह सके। इस वजह से भी निगम आयुक्त जनप्रतिनिधियों के निशाने पर आ गए हैं। संबित मिश्रा भविष्य में कार्यपालन अधिकारी अथवा अपर कलेक्टर बनाकर कहीं पदस्थ किए जा सकते हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG : बुजुर्ग से ढाई लाख रुपया छीन कर भाग रहे दिलीप सिंधी पत्नी सहित पुलिस की हिरासत में ™️ घटना के 6 घंटे के भीतर ही पुलिस ने सुलझाई लूट कांड की गुत्थी ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : होली पर शहर को महुआ शराब से सराबोर करने की तैयारियां कर रखी थी कोढ़ी पारा के बाशिंदों के द्वारा ™️ साढ़े चार टन महुआ पास किया गया था संग्रहण ™️ रायगढ़ शहर वृत प्रभारी “आशीष उप्पल” की प्रभावी कार्रवाई ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

कल 20 मई को देशभर  दवा बाजार बंद रहेगा ™️ दवा दुकानों में लटकेंगे ताले ™️ धन्वंतरी फार्मेसी (जेनेरिक दवा दुकान) जन औषधि केंद्र को बंद से मुक्त रखा गया है ™️ अंदर देखिए खुली रहने वाली दवा दुकानों की सूची ,™️

19th May 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : होली पर शहर को महुआ शराब से सराबोर करने की तैयारियां कर रखी थी कोढ़ी पारा के बाशिंदों के द्वारा ™️ साढ़े चार टन महुआ पास किया गया था संग्रहण ™️ रायगढ़ शहर वृत प्रभारी "आशीष उप्पल" की प्रभावी कार्रवाई ™️

TuTi KaLaM RaIgArH ™️ जेएसपी के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता: सब्यसाची ™️™️ जेएसपी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन ™️™️ आगामी सप्ताह में होंगे सुरक्षा जागरूकता के विविध आयोजन ™️™️ संयंत्र के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा मनाया जा रहा सप्ताह ™️™️ कार्यपालन निदेशक ने किया आयोजन का उद्घाटन ™️

Yeni Casino Sitelerinin Adresi 2024 Çıkan Sitesi, En Yeni Açılan Casin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In