• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, October 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH ™️ जेएसपी के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता: सब्यसाची ™️™️ जेएसपी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन ™️™️ आगामी सप्ताह में होंगे सुरक्षा जागरूकता के विविध आयोजन ™️™️ संयंत्र के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा मनाया जा रहा सप्ताह ™️™️ कार्यपालन निदेशक ने किया आयोजन का उद्घाटन ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
5th March 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🎯 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ जिंदल स्टील एंड पावर के कार्यपालक निदेशक सब्यसाची बंदोपाध्याय ने बताया कि

जिंदल स्टील एंड पॉवर के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। जीरो हार्म हमारा लक्ष्य है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने अत्याधुनिक उपकरण लगाए हैं। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा से जुड़ी छोटी—छोटी सावधानियों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाकर इस लक्ष्य को हासिल करने में अपना पूरा सहयोग दें।” जिंदल स्टील एंड पॉवर के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने उपरोक्त उद्गार राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह उत्साह के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए। सप्ताह के अंतर्गत आगामी सप्ताह में संयंत्र और आसपास के क्षेत्र में जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संयंत्र के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
52वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर 4 से 10 मार्च तक जेएसपी के रायगढ़ संयंत्र में बड़े पैमाने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के पहले दिन 4 मार्च को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इसके तहत सुबह 8 बजे संयंत्र के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रैली में संयंत्र में बरती जाने वाली सावधानियोंं के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली जानकारियों से सुसज्जित सुरक्षा रथ भी साथ था। पोलो ग्राउंड से यह रैली पुराने क्लब हाउस मैदान पर जाकर सभा के रूप में समाप्त हुई। यहां ईडी बंद्योपाध्याय ने सुरक्षा ध्वज फहराकर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने जीवन के हर पहलू में सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति सुरक्षा संबंधी दिशा—निर्देशोंं के पालन को अपनी जिम्मेदारी समझकर इसे अपने जीवन में आत्मसात कर ले। उन्होंंने कार्यस्थल पर विश्वस्तरीय सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि जेएसपी प्रबंधन हमेशा से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है। इसे सुनिश्चित करना जेएसपी परिवार के सभी सदस्योंं की जिम्मेदारी है।
इससे पहले जेएसपी के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख जितेन्द्र परिदा ने स्वागत उद्बोधन के साथ सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमोंं का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि ओएचएस विभाग द्वारा पिछले पखवाड़े से ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमोंं और स्पर्धाओं का आयोजन इस तारतम्य में किया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत कर्मचारियोंं के साथ ही गृहिणियोंं एवं बच्चोंं के लिए भी सुरक्षाा जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संयंत्र के साथ ही आसपास के गांवों में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम के दौरान ईडी बंद्योपाध्याय ने सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए लाए गए अत्याधुनिक वाहन का उद्घाटन किया। इस वाहन के माध्यम से 3—डी एनिमेशन के साथ विभिन्न वीडियो द्वारा कार्यस्थल और सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण किसी भी जगह पर रोचक तरीके से दिया जा सकता है। इसमें विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल का उपयोग किया गया है। आयोजन में ओएचएस विभाग के मनोज पाल सिंह, कुमार रंजन, सीमांचल पंडा, रूपेन्द्र साहू, विजय साहू, दीपक गणनायक, ब्योमकेश, कृष्णा बंजारे, रमेश सिंह, इच्छाप्रीत सिंह, विश्वरंजन, शशिकांत, डॉक्टर प्रधान आदि शामिल रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : होली पर शहर को महुआ शराब से सराबोर करने की तैयारियां कर रखी थी कोढ़ी पारा के बाशिंदों के द्वारा ™️ साढ़े चार टन महुआ पास किया गया था संग्रहण ™️ रायगढ़ शहर वृत प्रभारी “आशीष उप्पल” की प्रभावी कार्रवाई ™️

Next Post

Yeni Casino Sitelerinin Adresi 2024 Çıkan Sitesi, En Yeni Açılan Casin

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️
टूटी कलम विशेष

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️

9th October 2026
रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️

9th October 2026
देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️
टूटी कलम विशेष

देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️

9th October 2026
टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

9th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
Next Post

Yeni Casino Sitelerinin Adresi 2024 Çıkan Sitesi, En Yeni Açılan Casin

TuTi KaLaM RaIgArH : चक्रधर नगर थाना प्रभारी "नंदू पैंकरा" ने आईटीआई कॉलोनी में लगाई जन चौपाल ™️ होली शालीनता पूर्वक मनाने की दी गई समझाइश ™️ कॉलोनी वासियों में छाई खुशी की लहर ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : होली के हुड़दंगियो पर दहशत कायम करने रायगढ़ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ™️ चौक चौक चौराहों से नदारद है पुलिस जवान एवं यातायात सिपाही ™️ कम संख्या बल को देखते हुए नगर सैनिकों, रक्षित केंद्र के जवानों की मदद लेनी चाहिए ™️ मॉडिफाइड साइलेंसर, पटाखे फोड़ती बुलेट, शराब पीकर वाहन चालन, तीन सवारी, चार सवारी वाले दुपहिया वाहन, मुखौटे वालों पर क्या पुलिस सख्त कार्रवाई कर पाएगी ™️ सुभाष चौक, हंडी चौक, स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, लक्ष्मीपुर चौक, हेमू कलानी चौक, चक्रधर नगर चौक, शहीद चौक, कबीर चौक पर पॉइंट लगाए जाने चाहिए कड़ी कार्रवाई के खातिर ™️ देखिए वीडियो दहशत बनाए रखने वाला 👇👇👇👇

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In