• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : यहां क्या चल रहा है जिला भाजपा में ™️ मीडिया को क्यों सूंघ गया सांप ™️ जिला भाजपा अध्यक्ष के व्यवसायिक प्रतिष्ठान में नाबालिक के साथ हुआ दुष्कर्म ™️ बदनाम इंसान नहीं बदनाम “जगदंबा” हो रही है ™️ पुलिस बूढ़ी माई मंदिर, जगदंबा ट्रेलर में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी करेगी साक्ष्य प्रस्तुत ™️ अविनाश ने दोस्त की पीठ में छुरा भोंका ™️ कांग्रेस की चुप्पी विधानसभा चुनाव के समय पूछी जाएगी ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
15th March 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🎯 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ में हुए नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर आम जनता के बीच भाजपा, भाजयुमो की खूब किरकिरी हो रही है इस मामले में अनेक प्रश्न उठ खड़े हुए हैं। जिस जगह पर दुष्कर्म किया गया है वह जिला भाजपा अध्यक्ष का व्यवसायिक प्रतिष्ठान जगदंबा ट्रेलर बताया जा रहा है एवं जिस स्थान से आरोपी को योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया गया है वह स्थान भी जिला भाजपा अध्यक्ष का ही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष एवं दुष्कर्म के आरोपी के आपस में काफी मधुर संबंध है जिस वजह से जिला भाजपा अध्यक्ष ने अपने प्लांट के भीतर संचालित कैंटीन का प्रबंधक अविनाश चौहान को बनाया गया था। साथ ही प्लांट के भीतर भोजनालय (होटल) खोले जाने के लिए कार्य शुरू करवाया जा चुका है। अविनाश चौहान के द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर आधे अधूरे बने इसी स्थान पर ले जाकर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया गया। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अविनाश चौहान के द्वारा पूर्व में भी कई लड़कियों का इसी स्थान पर ले जाकर शारीरिक शोषण किया एवं करवाया गया है किंतु लोक, लाज, इज्जत, शर्म, झिझक , मर्यादा आदि की की वजह से पूर्व पीड़िताओं ने चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी जिस वजह से अविनाश चौहान का हौसला दिनोंदिन बढ़ता चला गया। मगर अति का अंत होना निश्चित होता है। यह भी बताया जा रहा है कि जगदंबा ट्रेलर के मालिक के द्वारा अपनी फर्म का नाम उजागर नहीं करने के लिए पुलिस से निवेदन किया था परंतु इस मामले में पुलिस उनका साथ नहीं दे पाई क्योंकि घटनास्थल का खुलासा करना पुलिस की मजबूरी है। उक्त घृणित कृत्य को मीडिया में दबाया जा सके इसके लिए उच्च स्तरीय मैनेजमेंट किया गया है परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए मैनेज हो जाना। गिरावट की पराकाष्ठा है। दुष्कर्म एवं जगदंबा ट्रेलर से आरोपी की गिरफ्तारी के समाचार मिलते ही कुछ तथाकथित मीडिया कर्मी थाने में आरोपी से मैनेज हो जाने के लिए मंडराने लगे थे। संभवत उनको मैनेज कर लिया गया शायद इसी वजह से उन लोगों के द्वारा अपनी तरफ से एक लाइन भी लिखना उचित नहीं समझा।

ज्ञात रहे कि जिला भाजपा अध्यक्ष पर पूर्व में छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं एवं उन पर 354 का अपराध कायम हो चुका है। तिजोरी का मुंह खोल देने के कारण उन पर लगाए गए हैं आरोप ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पुलिस के द्वारा उन्हें इतना समय प्रदान किया गया कि वे उच्च न्यायालय से अपनी अग्रिम जमानत करवाने में सफल हो गए। यदि उनके स्थान पर कोई अन्य रहता तो शायद पुलिस चंद घंटों के भीतर ही उसे पकड़ कर वाहवाही बटोर चुकी होती। उस समय जिला भाजपा अध्यक्ष के द्वारा धनबल का जोर दिखाते हुए जनबल के माध्यम से 354 का अपराध हटवाने के लिए सिटी कोतवाली का घेराव करवा दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के यूथ आईकॉन विभास सिंह ठाकुर के द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी करवाने की खातिर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया था। मगर धन के आगे न्याय लाचार,नतमस्तक हो गया था।

अविनाश चौहान को जिला भाजपा अध्यक्ष के खासम खास, हमराज के रूप में जाना पहचाना जाता है। बतलाया जा रहा है कि अविनाश के पास इतने सारे राज उपलब्ध है की जिला भाजपा अध्यक्ष की मजबूरी हो चली है उनका साथ देना और अपने प्लांट में कैंटीन की जिम्मेवारी सौप कर नया होटल बना कर देना। कटी उंगली में पेशाब नहीं करने वाले जिला भाजपा अध्यक्ष अविनाश चौहान के लिए इतना सब कुछ करते हैं तो उसके पीछे कई बड़े राज छिपे हो सकते हैं। अब यह बात भी सामने निकल कर आई है कि जिला भाजपा अध्यक्ष के द्वारा प्रताड़ित युवती को मुंह बंद रखने की खातिर लेन-देन का मामला अविनाश चौहान के द्वारा ही निपटाया गया था।

शहर में हुए हाई वोल्टेज दुष्कर्म का मामला उजागर होने के पश्चात भी जिला कांग्रेस के द्वारा चुप्पी क्यों साध ली गई है इसका कारण आम जनता जानना चाहती है। चुनावी वर्ष में जिला भाजपा बैकफुट पर आ गई है परंतु जिला कांग्रेस फ्रंट फुट पर क्यों आना नहीं चाह रही है। मुद्दे भुनाने में यदि कांग्रेस भाजपा से आगे नहीं चलेगी तो विधानसभा चुनाव में जनता इस बात का उत्तर अवश्य जानना चाहेगी कि आखिर कांग्रेसियों भाजपाइयों में आपस में इतना सामंजस्य किस वजह से है कि दोनों दलों के द्वारा स्थानीय स्तर पर बड़े मुद्दे मिलने के बावजूद एक दूसरे की पोल खोलने से परहेज किया जाता है। जिला भाजपा अध्यक्ष के छेड़छाड़ मामले एवं उनके शागिर्द के दुष्कर्म मामले को लेकर स्थानीय विधायक की कार्यशैली एवं चुप्पी आमजन की समझ से बाहर है। कुछ लोगों के द्वारा दबी जुबान में यह कहा जाता है कि जिला भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक के बीच व्यवसायिक भागीदारी है। क्रमशः पीड़िता को इंसाफ न मिलने तक लगातार ✒️

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : जान पहचान का नाजायज फायदा उठाया अविनाश चौहान ने ™️ अपने दोस्त की नाबालिक भतीजी से किया दुष्कर्म ™️ कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अविनाश चौहान को जेल दाखिल किया ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : अनियंत्रित,अमर्यादित, अनुशासनहीन, बेकाबू होती भीड़ पर पुलिस ने फेंके हाथी भगाने वाले फटाके ™️ बैरिकेट्स तोड़े गए पुलिसकर्मियों से झुमा झटकी करने पर भी पुलिस ने आपा नहीं खोया ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : अनियंत्रित,अमर्यादित, अनुशासनहीन, बेकाबू होती भीड़ पर पुलिस ने फेंके हाथी भगाने वाले फटाके ™️ बैरिकेट्स तोड़े गए पुलिसकर्मियों से झुमा झटकी करने पर भी पुलिस ने आपा नहीं खोया ™️

Игровые Автоматы Онлайн Играть Бесплатно И никаких Регистраци

TuTi KaLaM RaIgArH : जनसुनवाई किसकी "सुनील इस्पात" या फिर "सुनील स्पंज प्राइवेट लिमिटेड" की ™️ होना प्रदूषित अंततः रायगढ़ को ही है ™️ उद्योग के विस्तार से शहर के निर्जीव हो चुके व्यवसाय में आ सकती है जान ™️ सुनील इस्पात ने किया खंडन ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In