• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, March 17, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM : अनंत चतुर्दशी के बाद गणेश विसर्जन करना भारी पड़ गया बावली कुआं वालों को ™️ गणपति बप्पा एक डेढ़ घंटे तक अकेले ट्रैक्टर में बैठे रहे जिला चिकित्सालय के सामने ™️ बलवा के समय पुलिस बल की कमी स्पष्ट दिखलाई दी ™️ पुलिस पर हाथ छोड़ देना ला एंड ऑर्डर को चुनौती देना है ™️ आखिर कब तक सिधवा बनी रहेगी रायगढ़ पुलिस ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
30th September 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS

🌀टिल्लू शर्मा टूटी ✒️कलम रायगढ़ … गणेश चतुर्थी के बाद अनंत चतुर्दशी को गणपति बप्पा की विदाई कर दी जाती है और अगले बरस जल्दी आने का आह्वान किया जाता है किंतु रायगढ़ में विराजित कोतरा रोड बावली कुआं के गणेश जी की प्रतिमा को पूर्णिमा की रात में पितृ पक्ष प्रतिप्रदा लगने के समय डीजे की धुन पर मदमस्त होकर, थिरकते,नाचते, गाते, गुलाल, उड़ाते, आतिशबाजी करते विसर्जन के लिए ले जाना शायद गणेश जी को पसंद नहीं आया और 4 साल से चली आ रही पुरानी रंजिश मार पिटाई किडनैपिंग के रूप में सामने आ गई.

इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब बावली कुआं के गणपति जी को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था तो उसमें मोटरसाइकिल से शामिल होने जा रहे. दो युवकों को सतीगुडी चौक पर 8 — 10 युवकों के द्वारा रोक कर एक युवक की जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी गई और उसे मोटर साइकिल में बिठाकर ले गए. बाद में आहत युवक को उसके साथियों के द्वारा जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती करवाया गया। इस बीच गणेश विसर्जन का जुलूस सिल्वर पैलेस गोपी टॉकीज रोड के सामने पहुंच चुका था। जहां अपने साथी के साथ मारपीट होने के समाचार पाकर जुलूस में शामिल सारे युवक आक्रोशित होकर जिला चिकित्सालय के सामने सड़क पर मार्ग अवरूद्ध कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, रायगढ़ पुलिस हाय हाय, रायगढ़ पुलिस मा****** है. आदि के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए एवं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने लगे. चक्का जाम, धरना, प्रदर्शन की खबर पाकर कोतवाली थाना प्रभारी सनिप रात्रे तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियो को समझाइस देने की कोशिश करने लगे. अगर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित युवकों के द्वारा थाना प्रभारी की बातों का कोई असर नहीं हुआ और वे अत्यधिक जोश के साथ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिए एवम पुलिस पर हावी हो गए. बात बनती ना देख थाना प्रभारी के द्वारा जूटमिल थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अहेर कोतवाली से पुलिस बल बुलवा लिया गया. जिनके द्वारा युवकों को समझाया बुझाया जा रहा था तभी मौके पर उपस्थित जूटमिल प्रभारी के ड्राइवर के साथ आक्रोशित युवकों ने हाथापाई कर दी। जिसके बाद चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अहेर, आरक्षक कोमल तिवारी,सतीश पाठक,आदि ने अपने बंधे हाथ खोलते हुए मारपीट कर रहे 3—4 युवकों को सबक सिखाया गया. तब जाकर माहौल कुछ शांत हो गया. तभी अचानक से किसी के द्वारा कीटनाशक शायद फिनेल की बोतल लाई गई.जिसे 3 युवकों ने एक एक घूंट पीकर खलबली मचा दी. उपस्थित युवकों के द्वारा फीमेल की बोतल छीनकर फेंकी गई और सेवनकर्ताओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

फिनैल से प्रभावित युवक 1
फिनैल से प्रभावित युवक 2
मारपीट से आहत युवक

वीआईपी ड्यूटी की वजह से पुलिस बल की कमी देखी गई.. छत्तीसगढ़ रायपुर एवं बिलासपुर में आए विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश भर से पुलिस बल को वहां बुला लिया गया जिस वजह से जिला मुख्यालय में पुलिस बल की उपस्थिति नहीं के बराबर रही जिस वजह से आक्रोश युवक उंगलियों पर गिने जाने वाले पुलिस बल पर हावी हो गए थे. रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, साइबर सेल प्रयक्षण अधिकारी, धरमजयगढ़ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दीपक मिश्रा, साइबर सेल की टीम, रायगढ़ पुलिस के हट्टे कट्टे ,लंबे चौड़े, मजबूत पकड़ वाले आरक्षको को शहर में ना रहने की कमी कल स्पष्ट रूप से दिखलाई दी. यदि ये सब रायगढ़ जिला मुख्यालय मे उपस्थित रहते तो शायद इस तरह की वारदात ना हो पाती. एक निहत्थे थाना प्रभारी के साथ मात्र दो तीन निहत्थे आरक्षक सैकड़ो आक्रोशित युवकों को समझाने बुझाने में किसी भी रूप में सफल नहीं हो सकते हैं और तब जब सब युवक मदमस्त हो रखे हो.

डीजे वाला भाग निकला और गणेश जी अकेले ट्रैक्टर में 2 घंटे तक सिल्वर पैलेस के पास बैठे रहे.. गणेश जी की धूमधाम से निकल गई शोभायात्रा अपने साथी युवक के साथ हुई मारपीट की बात सुनकर रोक दी गई एवं पुलिस कार्रवाई से बचने की वजह से डीजे संचालक अपना डीजे और लाइट लेकर भाग खड़ा हुआ. जिस वजह से गणेश जी सिल्वर पैलेस के सामने लगभग 2 घंटे तक बगैर किसी तामझाम के अकेले बैठे रहे और चक्का जाम धरना प्रदर्शन नारेबाजी देखते,सुनते रहे. जिन्हें बाद में कुछ युवकों की उपस्थिति में विसर्जन के लिए ले जाया गया. जहां हाइड्रा के द्वारा गणेश जी की मूर्ति को उठाकर जल में विसर्जित किया गया.

राजनीतिक फायदा लेने के लिए मौके पर पहुंचे कुछ लोग.. शहर के सतीगुड़ी चौक में हुई मारपीट की घटना एवं जिला चिकित्सालय के सामने चक्का जाम की सूचना पाकर शहर के कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास करते देखे गए साथ ही वारदात से दूर-दूर तक संबंध न रखने वालों के नाम उछाल जाते रहे और अपने प्रतिद्वंदियों विपक्षियों का नाम मामले में घसीटे जाने की सलाह देते नजर आए. वारदात के समय घटनास्थल पर मौजूद नहीं रहे लोगो पर रिपोर्ट में नाम दर्ज करवाने की चाल चलते देखे गए. मगर घटना स्थल पर मौजूद नहीं रहे लोगों का नाम पुलिस किस आधार पर जोड़ सकती है यह सोचनीय विषय है.

विपक्ष के पाले में है गेंद.. कल हुई घटना को लेकर विपक्ष के द्वारा क्षेत्रीय विधायक एवं उनके समर्थकों को घेरने का अवसर मिल चुका है परंतु वे भी किस आधार पर किसी सबूत पर उनका घेर सकते हैं. सबूतो के अभाव में विपक्ष पर मानहानि, छवि धूमिल करने का प्रतिवाद दायर किया जा सकता है.

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM : आखिर कब व्यवस्थित होंगे सड़कों के किनारे दुकान लगाने वाले ™️ कलेक्टर, पुलिस, निगम, किसी की चिंता नहीं है इन व्यवसाईयों को ™️ स्टेडियम मार्ग पर फिर से अतिक्रमण कर लिया है सब्जी व्यवसाईयों ने ™️ गांधी पुतला के आसपास के व्यवसाईयों को जय स्तंभ परिसर,गांधी गंज में व्यवस्थित किया जा चुका था ™️

Next Post

TuTi KaLaM : रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की टिकट क्यों कटेगी ™️ कौन काट पायेगा ™️ किसको क्यों मिलेगी टिकट ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

टूटी कलम न्यूज की खबर का असर हुआ ™️ रायगढ़ पुलिस ने लाखों की मोबाइल चोरी का किया खुलासा ™️ शत प्रतिशत रिकवरी हुई ™️

15th March 2026
छत्तीसगढ़

अवैध कबाड़ पर रायगढ़ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है ™️ कई वर्षों से आराम करने के बाद ™️ कप्तान की वजह से थाना प्रभारी फार्म में लौट आए हैं ™️

14th March 2026
छत्तीसगढ़

कांग्रेसियों का भाजपा कार्यालय घेरों आंदोलन सुपर डुपर फ्लॉप हुआ ™️ कांग्रेसी पुलिस के द्वारा लगाए गए बेरीकैट्स को छू भी नहीं पाए ™️ दबंग दबंग हट्टे कट्टे थानेदारों के आगे एक न चली ™️ महिला आरक्षको ने कांग्रेसियों को पीछे धकेला ™️

12th March 2026
छत्तीसगढ़

अंततः फरार क्रिकेट सट्टाबाज “गगन अग्रवाल”  को चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया गिरफ्तार ™️ फरार सटोरियों की “तलाश” कर “अंकुश” लगाने  सक्रिय है रायगढ़ पुलिस ™️

11th March 2026
छत्तीसगढ़

मोबाइल दुकान से 17 नग आईफोन ™️ 30,000 नगद की चोरी ™️ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ युवक ™️ शशि मोहन सिंह के टीम जुट गई चोर की खोज में ™️ फोटो जारी कर दिए गए ™️

10th March 2026
छत्तीसगढ़

आगामी चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने के लिए हमारे पत्रकार भाई महादेव परिहारी जमकर पसीना बहा रहे हैं ™️ कल इंदिरा विहार में इन्होंने अपने नाम का डंका बजा दिया ™️

2nd March 2026
Next Post

TuTi KaLaM : रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की टिकट क्यों कटेगी ™️ कौन काट पायेगा ™️ किसको क्यों मिलेगी टिकट ™️

TuTi KaLaM : big breKing.... शराब के नशे में बावली हुई युवतियों ने महिला आरक्षक की बेदम पिटाई कर डाली ™️ गुंडे युवकों के अतिरिक्त गुंडी युवतियों का है बोल बाला ™️ प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा ™️

TuTi KaLaM : भाजपा की दूसरी सूची जारी हो सकती है ™️ इन नामो को लगभग तय माना जा रहा है ™️ "टूटी कलम" इस सूची की पुष्टि नहीं करता है ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In