🌀टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ लॉटरी क्लब का रायगढ़ ग्रेटर के द्वारा आयोजित किए जाने वाले डांडिया नाइट्स को लेकर शहर में काफी उत्साह देखा जा रहा है. डांडिया नाइट की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसमें रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़ा तराई निवासी मेडिकल प्रैक्टिशनर सविता साव की पुत्री दीपिका साव जो कि मुंबई में रहकर छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं रायगढ़ का नाम रोशन कर रही है. उसके द्वारा डांडिया नाइट्स में अपनी आवाज का जलवा बिखर कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने का प्रयास किया जाएगा.रायगढ़ के रेड क्वीन मैरिज गार्डन में होने वाले आयोजन के पास प्राप्ति को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के लिए उच्च स्तरीय भोजन की व्यवस्था की गई है साथ ही अनेक तरह की प्रतियोगिताएं भी की जाएगी.

