🎤 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ रायगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ओ पी चौधरी अपने किये वायदो पर अमल करना शुरू कर दिया है. शुरू से ही शिक्षा को महत्व देने वाले ओ पी ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय के सामने स्थित शासकीय ग्रन्थालय का निरीक्षण किया इस दौरान लायब्रेरी मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं से उनकी पढ़ाई लिखाई,प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के विषय में जानकारी प्राप्त की गई.उन्होंने कहा कि जल्द ही सर्वसुविधा युक्त लायब्रेरी का निर्माण किया जाएगा. ग्रन्थालय का निर्माण खंड खंड रूप में मनमाने तरीके से किया गया है.
विधायक ओम प्रकाश चौधरी ने शासकीय ग्रंथालय का निरीक्षण कर लायब्रेरी मे मौजूदा सुविधाएं और उपलब्ध पुस्तकों कि जानकारी ली. इसके साथ ही पुस्तकालय मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं से भी बातचीत कर किस प्रकार कि सुविधाएं उन लोगो के लिए विकसित की जाय. इस सबंध मे भी सुझाव मांगा.छात्रों ने पुस्तकों की कमी होने व कैंटीन खोलवाने की मांग की जिस पर ओ पी चौधरी ने कहा की कैंटीन के लिए किसी निजी व्यक्ति के द्वारा संचालन के लिए निविदा आमंत्रित किया जाएगा.चौधरी ने कहा कि जल्द ही नालंदा परिसर की तरह से सर्वसुविधायुक्त लायब्रेरी का निर्माण होगा. जिसके लिए उन्होंने कलेक्टर से चर्चा कर पहल शुरू कर दी गयी है. वही इस ग्रंथालय मे भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. पुस्तकों कि कमी पर उन्होंने कहा कि एक रजिस्टर रखा जावेगा. जिसमे जिस पुस्तक की आवश्यकता होगी उसे छात्र छात्राओं के द्वारा लिखा दिया जाएगा.ताकि जरुरत कि किताबे प्रति सप्ताह मंगाई जा सके.

