🔱 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम न्यूज़ 🎤 रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹…जन्माष्टमी के समय मीना बाजार वालों ने जमकर टैक्स की चोरी की और जमकर विद्युत का दोहन कर,फ्री पास बांटकर औपचारिकता निभाई गई
पास वालो को बैरंग लौटाया जा रहा है ..अपना उल्लू सीधा होते ही मीना बाजारो की महिला बाउंसर अपने मालिकों के इशारे पर पास लेकर मेला घूमने जाने वालों से दुर्व्यवहार करते हुए पास को एस्पायर होना,समय ज्यादा हो जाना बोल कर पास धरियो को अंदर जाने से रोक देती है।
झूले में बच्चों का पैसा लगेगा..इस बार अलग तरह का नजारा देखने को मिल रहा है। झूला झूलने जाने वालो से पैसा लिया जा रहा है और बड़ों को झूलने दिया जा रहा है। जबकि मेला घूमने,झूला झूलने की चाह,उमंग,उत्साह बच्चों में होती है। बड़े लोग बच्चों को झुलते देख कर खुश होते है।
09 बजे के बाद प्रवेश निषेध…शहर के लोग रात्रि 09 बजे जब काम धंधे से फुर्सत पाकर, मनोरंजन के लिए मीना बाजार जाते है तो उन्हें महिला बाउंसरों के द्वारा गेट पर रोक दिया जाता है।पास की वैद्यता खत्म होना बता दिया जाता है शरीफ व्यवसाई लोग बहस में न पड़ते हुए रुपए देकर मेला घूम लेते है।






