🔱 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम न्यूज़ 🎤 रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹…देवकी रामधारी फाउंडेशन के डायरेक्टर,ख्यातिलब्ध,समाजसेवी, कुशल व्यवसाई दीपक अग्रवाल (डोरा) के द्वारा समाजसेवा में निरंतर कार्य करने की वजह से पड़ोसी राज्य उड़ीसा के बेलपहार में चल रहे महाराजा अग्रसेन जी की जयंती कार्यक्रम में दीपक को विशिष्ट अतिथि के रूप में आयोजन समिति ने आमंत्रित कर उनका स्वागत,सम्मान किया जाएगा।
दीपक के द्वारा चलाये जा रहे देहदान नेत्रदान कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना हो रही है। दीपक का सम्मान महामहिम राष्ट्रपति के हाथों प्रमाण पत्र, प्रशस्ति देकर किया जा चुका है।
ज्ञात रहे कि चार दशक पूर्व दीपक रेलगाड़ी में रेल डकैतों से भिड़ गए थे।जिसमें उनको गोली भी लगी थी। डोरा अंडर गारमेंट का काम करने वाले दीपक आज व्यवसाय में भी बहुत ऊंचाइयों पर है।गणपति ऑटो मॉल रायगढ़ जिले की नामी गिरामी,प्रतिष्ठित फर्म है तो वहीं,शहर के अभिजात्य वर्ग के लिए बटर फ्लाई पहली पसंद है।दीपक बहुत बड़े जमीन कारोबारी भी है।








