🔱 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम न्यूज़ 🎤 रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹 ब्रज रस 2026 के अंतर्गत आयोजित श्रीकृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव एवं इंटरनेशनल फेस्टिवल एंड कॉम्पिटिशन में आयत कथक डांस अकादमी के प्रतिभावान बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर निर्णायकों एवं दर्शकों की खूब सराहना बंटोरी

प्रतियोगिता में अंशिका महंत ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं इडिका मित्तल, आराध्या अग्रवाल एवं आराध्या उदासी ने द्वितीय पुरस्कार हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कला प्रतिभा के लिए इंटरनेशनल आर्टिस्ट अवॉर्ड एवं “इंटरनेशनल कृष्ण कला गौरव सम्मान” से अनुजा बाजपेयी, अर्विका मोटवानी, आश्वी शर्मा, आनादिता कंजेले, आरना अग्रवाल, दिविशा बोंदिया एवं प्रतिभा केडिया को सम्मानित किया गया।
वही इस अवसर पर गुरु तब्बू जैसवाल इंटरनेशनल को ब्रज कला आचार्य शिरोमणि सम्मान” भी प्रदान किया गया। आयत कथक डांस अकादमी के बच्चों की इस उपलब्धि से उनके अभिभावकों, गुरुजनों एवं रायगढ़ के कला प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय आयत कथक डांस अकादमी के गुरुजनों के मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
आयत कथक डांस अकादमी की यह उपलब्धि रायगढ़ की कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा के लिए गौरव का विषय है।








