• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, June 14, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

➡️ आदिवासी युवक की खुदकुशी से भड़का कंवर समाज➡️ घटना के न्यायिक जांच की मांग➡️ सीएमओ पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया जाए: सुरेंद्र चौधरी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
18th October 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

घरघोड़ा। घरघोड़ा नगर में आज तड़के कर्ज तले दबे एक आदिवासी युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक-11 गोटिया पारा निवासी 44 वर्षीय युवक बीरबल पैकरा ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे प्रधानमंत्री आवास का किस्त नहीं मिलने के कारण कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी किया जाना बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय कँवर समाज में भारी आक्रोश का माहौल देखा गया, वहीं इस मुद्दे को लेकर आज दिनभर नगर की सियासत भी गरमाई रही।

उक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घरघोड़ा नगर में ऐसे सैकड़ों परिवार हैं जो प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने पर साल भर पहले ही मकान निर्माण का काम चालू कर चुके हैं। लेकिन सरकारी लापरवाही और लेटलतीफी के कारण 8 महीने बीत जाने के बाद भी पीएम आवास की राशि नहीं मिलने से ये न तो अपना मकान पूरा कर पा रहे हैं और ना ही दुकानदारों का कर्ज उतार पा रहे हैं। कई परिवार तो ऐसे हैं जो इस राशि की प्रत्याशा में अपना कच्चा आशियाना तोड़कर पक्के मकान का सपना लिए पीएम आवास का काम चालू कर चुके हैं। ऐसे लोगों के पास सर छुपाने की जगह भी मयस्सर नहीं है। ये लोग़ महज एक तिरपाल के नीचे अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पूरी बरसात झेल चुके हैं, पर इनकी दुर्दशा देखकर जिम्मेदार अधिकारियों का दिल ज़रा भी नहीं पसीजा और आज तक पीएम आवास की राशि इन गरीब हितग्राहियों को जारी नहीं की गई है। नतीजतन आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण ऐसे पीड़ित लोग अब मौत को गले लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

इस घटना से व्यथित वार्ड वासियों और कँवर समाज के लोगों में आज तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। उन्होंने बताया कि मृतक पीएम आवास की राशि नहीं मिलने से परेशान तो था ही, साथ ही पिछले 20 दिनों से वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण पेयजल की समस्या से भी जूझ रहा था। इस घटना को लेकर आज दिनभर नगर में राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। लेकिन घरघोड़ा नगर पंचायत का सियासी समीकरण कुछ ऐसा है कि पक्ष हो या विपक्ष ये खुलकर एक दूसरे की खिलाफत से बचते हैं। विपक्षी पार्टी होने के कारण भाजपा के स्थानीय नेता इस घटना पर अपना विरोध दर्ज करना चाहते थे, परंतु नगर पंचायत में अध्यक्ष की सीट पर भाजपा ही काबिज है और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस। ऐसे में दोनों पार्टियों से जुड़े स्थानीय नेता इस विषय पर साफ-साफ विरोध दर्ज करने से बच रहे हैं। परंतु नगर पंचायत घरघोड़ा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान वार्ड पार्षद सुरेंद्र चौधरी खुलकर इस मुद्दे पर मुखर हो गए हैं और पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन पर जाने का मन बना चुके हैं।

➡️ क्या कहते हैं सुरेंद्र चौधरी

नगर पंचायत घरघोड़ा के पूर्व अध्यक्ष और वार्ड नंबर 11 के वर्तमान पार्षद सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि “सियासी वजहों से नगर पंचायत में बैठे हुए लोग और जिम्मेदार अधिकारी मेरे वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। मेरे वार्ड में पिछले 20 दिनों से पेयजल की सप्लाई बंद है। बार बार बोले जाने के बाद भी अधिकारी के कानों में जूं तक नहीं रेंगता। मृतक बीरबल को पीएम आवास की राशि के लिए 8 महीनों तक घुमाया जाता रहा, जिससे वह भारी मानसिक तनाव में था। जब से नगर पंचायत में सीएमओ प्रधान की पोस्टिंग हुई है तब से किसी भी शासकीय योजना में कोई भी प्रगति नहीं हुई है। जानबूझकर हर काम में अनावश्यक लेटलतीफी की जा रही है, जिसका दुष्परिणाम आज हमारे सामने है। बीरबल की मौत के जिम्मेदार यही लोग हैं। मैंने तीन रोज पूर्व ही सीएमओ प्रधान को इन समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के लिए लिखित में ज्ञापन दिया था, और काम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। परंतु सीएमओ ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। मैंने विधायक महोदय को भी इस विषय में अवगत करा दिया है। मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि इस घटना की त्वरित न्यायिक जांच की जाए और सीएमओ तथा अन्य दोषियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए, अन्यथा मुझे वार्ड वासियों और पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।”

बरहाल इस घटना से स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सकते में नजर आ रहे हैं। आगे यह देखना लाजिमी होगा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ नसीब हो पाता है, या पहले की तरह येन-केन-प्रकारेण लीपापोती कर घटना पर पर्दा डाल दिया जाता है..?

ShareSendTweet
Previous Post

“बड़े बड़े देशों में छोटी छोटी बातें होती रहती है”मेडिकल कालेज में एडमिशन के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी,आखिर यह राहुल है कौन 👇👇👇👇

Next Post

क्या कर रहे है पुसौर नगर पंचायत अधिकारी,अवैध निर्माण पूरा करवा ही दिया,कोर्ट की भी अवमानना हुई

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

पुलिस से होशियारी झाड़ना महंगा पड़ गया ™️ माफी मांगना सार्वजनिक हुआ ™️

18th May 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम के द्वारा पहले ही लव सेक्स धोखा ™️ मर्डर की आशंका जाहिर कर दी थी ™️ वकील की एक तरफा मोहब्बत ™️ हत्यारे का परिवार से प्रेम बन गया मौत का कारण ™️

16th May 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026
छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
Next Post

क्या कर रहे है पुसौर नगर पंचायत अधिकारी,अवैध निर्माण पूरा करवा ही दिया,कोर्ट की भी अवमानना हुई

शुक्रवार से सोमवार तक साप्ताहिक अवकाश पर रहते है अधिकारी,बुध एवं गुरु को ही मिलते है दफ्तर में

➡️ आदिवासी युवक की खुदकुशी मामले ने पकड़ा तूल➡️ 5 पार्षदों ने थाने में पेश किया शिकायत पत्र➡️ सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करने की माँगघरघोड़ा। घरघोड़ा के वार्ड नंबर 11 निवासी एक आदिवासी युवक बीरबल पैकरा के खुदकुशी मामले ने अब काफी तूल पकड़ लिया है और नगर में सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। आज इस मामले को लेकर नगर पंचायत के 5 पार्षदों ने सीएमओ प्रधान सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ घरघोडा थाने में शिकायत पत्र पेश कर इनके विरुद्ध मृतक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करने की माँग की है।विदित हो कि घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक-11 गोटिया पारा निवासी 44 वर्षीय युवक बीरबल पैकरा ने कल तड़के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके पीछे प्रधानमंत्री आवास का किस्त नहीं मिलने के कारण कर्ज से परेशान होकर मृतक द्वारा खुदकुशी किए जाना बताया जा रहा है। सीएमओ और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वालों में वार्ड क्र.1 के पार्षद शिवनाथ राठिया, वार्ड क्र.- 11 के पार्षद सुरेंद्र कुमार चौधरी, वार्ड क्र.- 12 के पार्षद कनक पैकरा, वार्ड क्र.-14 के पार्षद दुलारो पैकरा और वार्ड क्र.- 15 के पार्षद भगवती राजन श्रीवास शामिल हैं।फिलहाल समाचार लिखे जाने तक सीएमओ पर अपराध कायम नहीं किया गया है, जिससे कंवर समाज के लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित पूरे नगर में भारी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को दबाने के लिए भारी प्रशासनिक और राजनीतिक कवायद चल रही है। लेकिन यदि पीड़ित पक्ष को मनाने की कोशिश नाकामयाब रही तो यह मामला आगे और गंभीर बनकर प्रदेश स्तर में उठने की संभावना है, जो हालिया वक्त के चुनावी माहौल में प्रदेश की राजनीति को गरमाने वाला मुद्दा साबित हो सकता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In