• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

गाताडीह समिति मे 2 करोड़ ₹ का घोटाला,बजरंग अग्रवाल ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th November 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS

रायगढ़—— कलेक्टर भीम सिंह से आम जनता के सेवक बजरंग अग्रवाल एकता परिषद के रघबीर प्रधान ने जिले के धान खरीदी गबन करने वाली ऐसी सभी समितियों के खिलाफ f.i.r. करके उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है कलेक्टर के आदेश को धता बता समिति पर विभाग मेहरबानधान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वालों पर प्रशासन की लाठी एक जैसी ताकत से नहीं बरसती। इसका उदाहरण गाताडीह, जैमूरा और उलखर सोसायटी के मामले में देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गाताडीह में करीब दो करोड़ का गबन प्रमाणित हो गया है लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। प्रतिवेदन भी करीब 10 दिन पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है।जिले में बहुत अजीब सा सिस्टम है। यहां हर साल धान खरीदी में जो सोसाइटी गड़बड़ी करती है, उसे विशेष छूट दी जाती है। चाहे गाताडीह हो या उलखर, यहां हर साल बोगस खरीदी की शिकायत आती है। वर्ष 19-20 में भी ऐसा ही हुआ। लेकिन इस बार कलेक्टर ने गबन करने वाली समितियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था। जैमूरा समिति में करीब 1.28 करोड़ के गबन पर अध्यक्ष, प्रबंधक, संचालक मंडल सदस्य समेत करीब 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सहकारिता विभाग से जांच प्रतिवेदन मांगा गया और खाद्य विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई। इसी तरह सारंगढ़ की उलखर समिति में 2.99 करोड़ के गबन की पुष्टि सहकारिता विभाग के जांच प्रतिवेदन में की गई। उलखर समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अध्यक्ष राजू निषाद को तो फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन गाताडीह समिति पर बात अटक गई। कलेक्टर ने टीएल बैठक में भी गाताडीह समिति पर कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद सहकारिता विभाग से प्रतिवेदन मांगा गया था। सूत्रों के मुताबिक करीब दस दिन पहले ही जांच रिपोर्ट खाद्य विभाग को मिल चुकी है। इसमें करीब साढ़े पांच हजार क्विंटल धान का गबन पाया गया। गाताडीह समिति में करीब दो करोड़ का गबन पाया गया है। यह आंकड़ा समिति के फाइनलाइजेशन के बाद ही सामने आया है। अब एफआईआर दर्ज की जानी है क्योंकि एक दिसंबर से नए सत्र की खरीदी प्रारंभ होने वाली है। गाताडीह समिति के अंतर्गत कोसीर, जशपुर और गाताडीह तीन खरीदी केंद्र आते हैं। किसान पंजीयन में भी गड़बड़ी साफतौर से सामने आई है। सबसे ज्यादा किसानों और रकबे की कटौती इसी समिति से हुई है। जिले में सबसे ज्यादा खाद की खपत भी इसी समिति में होती है। गिरदावरी से चेक करने पर कई किसानों के नाम पर फर्जी रकबे की एंट्री का पता चला। इस समिति में पिछले कई सालों से करोड़ों का भ्रष्टाचार किया जा चुका है। करीब एक हजार हे. रकबे की कटौती इस साल की गई है, जिसमें पिछले साल तक खरीदी की गई है। रायपुर तक लगाई दौड़, राजनीतिक संरक्षण मांगा सूत्रों के मुताबिक गाताडीह समिति अध्यक्ष, प्रबंधक समेत संचालक मंडल सदस्यों के विरुद्ध एफआईआर का खाका तैयार हो गया था। प्रशासन ने धान की भरपाई के लिए आखिरी बार मौका दिया। इस बीच कुछ धान की भरपाई तो की गई लेकिन करीब साढ़े पांच हजार क्विंटल धान शेष रह गया। बारदाने कमी, प्रशासनिक एवं प्रासंगिक व्यय मिलाकर गबन का आंकड़ा करीब दो करोड़ है। सरकार को इतना नुकसान पहुंचाने के बाद भी बचने के लिए रास्ते निकाल लिए गए। बताया जा रहा है कि समिति अध्यक्ष और प्रबंधक को बचाने के लिए रायपुर तक दौड़ लगाई गई। ऐसी समितियां जो धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला कर रही है कई वर्षों से उनके खिलाफ f.i.r. के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री, महामहिम राज्यपाल, पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर को अपने संज्ञान में लाकर ऐसी समितियों के ऊपर तत्काल f.i.r.दर्ज करवाकर विवेचना करवाई जानी चाहिए।

ShareSendTweet
Previous Post

🔴गाड़ी वाला आगे हे, कचरा निकाल का दिया संदेश🔴रायगढ़ शहर की जिम्मेदारी अब किन्नर कमांडो के हाथो🔴पूर्व महापौर मधुबाई का सही चयन किया था शहर वासियो ने🔴महापौर एवम आयुक्त के पहल से किन्नर जुड़ेंगी समाज की मुख्यधारा में🔴

Next Post

नाबालिग बालिका के कथन पर परिजनों ने कराई थाने मे रिपोर्ट ,स्पर्शी शिक्षक के विरुद्ध साक्ष्य जुटा रही पुलिस,जेल भेजने के पुख्ता प्रमाण की तलाश जारी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

15 साल की अति का अंत हुआ ™️ बंगाल बांग्लादेश से आजाद हुआ ™️ ममता बनर्जी विपक्षी भी नहीं रही ™️ विधानसभा में घुस भी नहीं सकती ™️

5th May 2026
टूटी कलम विशेष

बेटी है तो कल है ™️ बाऊ  ने भतीजी का जन्मोत्सव मनाकर समाज को दिया संदेश ™️ नामी गिरामी लोगो की रही उपस्थिति ™️

3rd May 2026
टूटी कलम विशेष

02 मई का दिन रायगढ़ मीडिया के लिए अति महत्वपूर्ण हो गया ™️ दैनिक केलो प्रवाह अखबार के संस्थापक श्री उदय राम जी थवाईत का जन्मदिन है और आजादी के बाद प्रेस क्लब रायगढ़ का भूमि पूजन हुआ  ™️

3rd May 2026
टूटी कलम विशेष

वेदांता हादसे में क्या अनिल अग्रवाल दोषी है ? क्या छत्तीसगढ़ में प्लांट लगाकर अनिल अग्रवाल ने गलती कर दी ™️

24th April 2026
टूटी कलम विशेष

• बस्तर के बारूद पर भारी पड़ा शिक्षा का संकल्प .!

• मौत के खौफ से लड़कर ओपी चौधरी ने रचा शिक्षा का इतिहास!

“एक ‘लौह पुरुष’ की अमर गाथा”

21st April 2026
टूटी कलम विशेष

बगैर इजाजत शासकीय दस्तावेजों की फोटो खींचना पत्रकार को पड़ गया भारी ™️ अधिकारी ने बॉक्सिंग रिंग के तरह घुमा घुमा कर पत्रकार को पीटा ™️ वकील को गला पकड़कर दूर हटाया ™️

18th April 2026
Next Post

नाबालिग बालिका के कथन पर परिजनों ने कराई थाने मे रिपोर्ट ,स्पर्शी शिक्षक के विरुद्ध साक्ष्य जुटा रही पुलिस,जेल भेजने के पुख्ता प्रमाण की तलाश जारी

जिला जेल रायगढ़ के सनदर्शक बने दीपक पांडेय,यतीश गांधी,राजीव कालिया

कोविड 19 के बढते प्रभाव के मद्देनजर कलेक्टर ने जारी किये सख्त आदेश👇👇👇👇

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In