रायगढ़——- सरकार बदलने के पश्चात सभी उपक्रमो मे कार्यकर्ताओं को खुश रखना एक तरह का उपकृत करना माना जाता है। इनमे से एक जेलों मे अशासकीय सनदर्शक होते है। जो कि महज झुनझुना ही कहलाता है।
प्रदेश के गृह मंत्रालय ने सभी जेलों के लिए सनदर्शको की नियुक्ति गृहमंत्री की अनुमति से कर दी है। रायगढ़ जिला जेल मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं दीपक पांडेय,यतीश गांधी के साथ अधिवक्ता राजीव कालिया को सनदर्शक बनाया गया है। जो कि जेल के मामलों में अपना दखल रख सकेंगे।








