• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, May 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

गर्ल फ्रेंड से झगड़ा,सड़को का सही न होना दुर्घटनाओं का कारण—-कलेक्टर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
19th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

🔴जागरूकता हेतु आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं सहयोगी संस्थाओं का हुआ सम्मान🔴

पिछले एक माह से जिले में यातायात जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे *#32वें सड़क सुरक्षा माह* का समापन पुलिस समुदायिक भवन में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला परिवहन अधिकारी रायगढ़ सुमित अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ, कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के प्रमुख, शहर के गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण,प्रेस जगत के लोग, शहर के सभी थाना प्रभारीयो के साथ उनके स्टाफ भी मौजूद थे । कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत पश्चात डीएसपी (ट्रैफिक) पुष्पेंद्र बघेल द्वारा माहभर चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुये बताएं कि इस वर्ष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एक सप्ताह के बजाय एक माह तक चलाया गया, शुरूवात में माह भर तक चलाये जाने कार्यक्रमों को लेकर असमंजस की स्थिति थी परन्तु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर जागरूकता कार्यक्रम सफल रहा । इस वर्ष जागरूकता कार्यक्रम में “रक्तदान शिविर” एवं हाइवे पर “रात्रि कालीन शिविर” एक अलग और अनूठी पहल थी । पूरे जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने रायगढ़वासियों के अभूतपूर्व सहयोग व कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जिलेवासियों का आभार व्यक्त किया।

जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को एक गंभीर समस्या एवं चिंता का विषय बतलाया । उन्होंने बताया कि इस वर्ष जागरूकता कार्यक्रम भारत सरकार के निर्देशानुसार एक माह का चलाया गया । जिले में बड़े पैमाने पर चलाए गए यातायात जागरूकता कार्यक्रम से जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी तहसील, विकास खंडों में लोगों को जोड़कर जागरूक किया गया । रायगढ़ पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पूरे वर्ष भर कार्यवाही कर आमलोगों से यातायात नियमों के पालन करने पर जोर देगी।इसके अतिरिक्त जागरूकता कार्यक्रम भी निरंतर चलाए जाएंगे । ओद्यौगिक नगरी में बेहिसाब चल रही तेज गति की ट्रक/डंपर को दुर्घटनाओं में वृद्धि का एक कारण बतलाया। पुलिस, आरटीओ इन पर विधि अनुरूप कार्यवाही कर रही है । उन्होंने बताया कि सड़क दुघटनाओं के लिये जिम्मेदार लापरवाह चालकों का रायगढ़ पुलिस, जिला प्रशासन, आरटीओ के सहयोग से ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। जो कि निरन्तर जारी रहेगी । उन्होंने आम लोगों की सड़क पर जल्दबाजी को भी सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण बताते हुये कहा कि यातायात नियमों का पालन करने पर हम अपने साथ दुसरो को भी सुरक्षित रख सकते है।

मुख्य अतिथि कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण गर्ल फ्रेंड एवं घरवालो से तनाव होना भी माना जा सकता है। गर्ल फ्रेंड से लड़ाई कर पायलट लोग अंधाधुंध गति से वाहन दौड़ाते है। जो कि दुर्घटना का कारण बन जाते है। साथ ही सड़को का निर्माण भी मनमाने तरीके से होता है।सड़को के किनारे साइन बोर्डो की कमी होती है । जिससे पायलट को सड़क के आगे की जानकारी नही लग पाती। सड़को के ढलान का कोई मापदण्ड नही रहता शराब पीकर वाहन चलाना, पायलट के नही रहने पर खलासी द्वारा भारी,भरकर वाहनों को चलाना, जागरूकता की कमी होना, निर्धारित उम्र से पहले वाहन चलाना। युवाओ द्वारा धूम 2 की तरह मोटरसाइकिल पर स्टंट करना कारण बतलाये। उन्होंने कहा कि ड्राईविंग लाइसेंस जारी करने से पूर्व आंखों की रौशनी, मानसिक बीमारी,मिर्गी, ब्लडप्रेशर,हार्ट आदि बीमारियों की चिकित्सयी जांच के उपरांत लाइसेंस बनाये जाने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं के प्रति संवेदनशील है । जिला प्रशासन, पुलिस विभाग मिलकर सड़क चौड़ीकरण, बेजा कब्जा हटाने आदि की कार्यवाही समय-समय पर की जाती है । उन्होंने सड़क सुरक्षा माह में रायगढ़ पुलिस द्वारा तन्मयता से पूरे एक माह तक जिला मुख्यालय के विकास खंडों में नागरिकों को जागरूकता कार्यक्रमों में जोड़कर जागरूकता फैलाने के कार्य की प्रशंसा की और कहा कि इस बार यातायात जागरूकता का कार्यक्रम एक सप्ताह का न चलाकर एक माह चलाया गया। वह इसलिए कि हम सीख नही ले रहे हैं ।यदि सभी लोग नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग निरस्तीकरण की कार्यवाही को उचित बताये । समापन कार्यक्रम में यातायात जागरूकता हेतु आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इनाम स्वरूप ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र दिया गया । कार्यक्रम में एनएसएस के सदस्यों द्वारा बनाए गए ट्रैफिक वार्डन की प्रशंसा की गई। एनएसएस प्रमुख भोजराम पटेल को सभी एनएसएस के छात्रों में वितरण हेतु प्रशस्ति पत्र सौपे गए । साथ ही कार्यक्रम के सहयोगी रहे हीरो मोटर कॉर्प, शारदा होंडा, दिव्य महिला समूह, फास्टेक कंप्यूटर आदि के प्रमुखों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान व आभार व्यक्त किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अंत मे आगन्तुको एवं प्रतिभागियों को स्वल्पाहार करवाया गया।

ShareSendTweet
Previous Post

आज होगा सड़क सुरक्षा माह के समापन पर पुरस्कार वितरण एवं सम्मान

Next Post

कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के प्रवक्ता की कमान अवध डनसेना को🔴

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026
छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
छत्तीसगढ़

आरक्षक की दबंगई ™️ अधेड़ ग्रामीण को डंडे से पीटा ™️ शासकीय, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ™️ भरी गर्मी में बोर का तार उखाड़ दिया ™️ ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने में शिकायत की ™️

15th April 2026
छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के आदेश पर ™️ बड़े बकायादारो, रसूखदारों का नाम सार्वजनिक किया जा रहा है ™️ बड़े बकायेदार संस्थान, संचालकों पर निगम का शिकंजा, कुर्की-सीलिंग की तैयारी तेज हुई ™️ राजस्व वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी ™️ बकायेदारों से शीघ्र भुगतान की अपील ™️

25th March 2026
Next Post

कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के प्रवक्ता की कमान अवध डनसेना को🔴

विधि अधिकारी सुतीक्ष्ण यादव,उपायुक्त(डिप्टी कमिश्नर) रायगढ़ न.पा.नि.

भूपेश सरकार पर जमकर साधा निशाना दहाड़ी भाजपा की शेरनियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In