🔴चर्चित पूर्व उपायुक्त पंकज मित्तल के स्थानांतरण के बाद से रिक्त था उपायुक्त का ओहदा🔴
रायगढ। निगम में विधि अधिकारी सुतीक्षण यादव अब नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर की कमान संभालेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। इसके तहत रायगढ नगर निगम में भी नए डिप्टी कमिश्नर की नियुक्ति की गई है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत रायगढ नगर निगम में विधि अधिकारी के उपायुक्त पद पर पदोन्नति की पुष्टि की गई है। पूर्व में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद राज्य शासन द्वारा छग नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 58—3 के तहत यह पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार विधि अधिकारी सुतीक्षण यादव को निगम का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। शनिवार को निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय ने भी पदोन्नति आदेश मिलने के उपरांत विधि अधिकारी से पदोन्नत होकर उपायुक्त बनने पर श्री यादव को बधाई दी। श्री यादव सोमवार को अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।







