• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के आदेश  पर त्वरित कार्रवाई ™️ दो गुट के मारपीट में शामिल नाबालिक सहित 6 आरोपी पुलिस हिरासत में ™️ प्रकरण में बलवा की धारा जोड़े एवं नाबालिकों को अंबिकापुर जेल भेजने की तैयारी ™️ सीएसपी मयंक मिश्रा ने ली सबकी परेड ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
9th February 2026
0
0
SHARES
13
VIEWS
Advertisement

🔱टिल्लू शर्मा टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🌍………….सोशल मीडिया पर लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें 4 विधि से संघर्षरत बालक और दो युवक शामिल हैं।
प्रकरण में दीनदयाल कॉलोनी निवासी एक स्कूली छात्र ने 6 फरवरी को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 6 फरवरी की शाम वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घड़ी चौक से घर लौट रहा था। लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के सामने पहले से खड़े अभय सिंह ठाकुर, कपिश मित्तल एवं उनके साथियों ने पुरानी रंजिश (स्कूली झगड़ा विवाद) को लेकर उसका रास्ता रोका और एक राय होकर हाथ-मुक्का, पंच, डंडा एवं अन्य हथियार से मारपीट की। घटना का वीडियो लोगों ने बनाया  जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल छात्र को राहगीरों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रार्थी/आहत की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 115(2), 126(2), 296, 351(3),3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं टीम द्वारा आरोपियों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया। जांच के दौरान प्रकरण में बलवा की धाराएं भी जोड़े जाने की एवं नाबालिकों को अंबिकापुर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय तथा अन्य आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के परिजनों को कार्यालय तलब कर सख्त हिदायत दी कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, उनकी संगति, स्कूल उपस्थिति एवं व्यवहार पर ध्यान दें। संबंधित स्कूल के शिक्षकों को भी बुलाकर विद्यार्थियों की निगरानी और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मीडिया के माध्यम से नगर पुलिस अधीक्षक ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को गलत संगति से दूर रखें।



       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि समय बदल गया है और पुलिसिंग भी बदल गई है इसलिए रायगढ़ जिले में गुंडागर्दी सार्वजनिक मारपीट और कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को चिन्हित कर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति और अनुशासन बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ShareSendTweet
Previous Post

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अवैध कारोबारियों की चुलें हिला दी ™️ थाना प्रभारी लग चुके हैं अपने कार्यों पर ™️ आम जनता के बीच जा रहा है अच्छा संदेश ™️

Next Post

शहर की बदनामशुदा तथाकथित चार सितारा ⭐ ⭐⭐⭐ होटल  होटल ट्रिनिटी ग्रैंड की बदनामी में ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने टांक दिए चार चांद ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

पुलिस से होशियारी झाड़ना महंगा पड़ गया ™️ माफी मांगना सार्वजनिक हुआ ™️

18th May 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम के द्वारा पहले ही लव सेक्स धोखा ™️ मर्डर की आशंका जाहिर कर दी थी ™️ वकील की एक तरफा मोहब्बत ™️ हत्यारे का परिवार से प्रेम बन गया मौत का कारण ™️

16th May 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026
छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
Next Post

शहर की बदनामशुदा तथाकथित चार सितारा ⭐ ⭐⭐⭐ होटल  होटल ट्रिनिटी ग्रैंड की बदनामी में ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने टांक दिए चार चांद ™️

मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न,हैवी हॉर्न, शशि मोहन सिंह के अगले टारगेट में ™️ गैरेज वालों को समझाइए दी गई ™️ ऑटो पार्ट्स वाले ही ध्यान रखें ™️

मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न,हैवी हॉर्न, शशि मोहन सिंह के अगले टारगेट में ™️ गैरेज वालों को समझाइए दी गई ™️ ऑटो पार्ट्स वाले ही ध्यान रखें ™️

मुंडी अलग धड अलग ™️  दूर स्थानो पर मिले ™️  ™️ ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम बना मददगार ™️ पुलिस ने किया अधूरा खुलासा ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In