• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, May 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

बहुतेरे दिन फिरेंगे सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ के— कलेक्टर भीम सिंह ने लिया जायजा

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th June 2021
0
0
SHARES
1
VIEWS

♦️मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अपग्रेड होगा धरमजयगढ़ का सिविल अस्पताल♦️शिशु, स्त्री व अस्थि रोग से जुड़े इलाज व सर्जरी की मिलेगी सुविधा♦️विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी पदस्थापना♦️कलेक्टर भीम सिंह ने निरीक्षण कर तैयारी शुरू करने के दिए निर्देश♦️धरमजयगढ़, घरघोड़ा,लैलूंगा,तमनार ब्लाक के मरीज होंगे लाभान्वित♦️

टूटी कलम रायगढ़ जिले के दूरस्थ विकासखंड धरमजयगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ यहां मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अपग्रेड किया जा रहा है। कलेक्टर भीम सिंह ने आज जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के सर्जरी व एनीथीसिया विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर उन्नयन हेतु किये जाने वाले कार्यों व आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल को अपग्रेड किया जाना है। यहां शिशु, स्त्री व अस्थि रोग से जुड़े इलाज व सर्जरी की सुविधा यहां उपलब्ध होगी। इनके विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना यहां की जाएगी। जिससे अंचल के लोगों को यहीं पर गंभीर रोगों का इलाज मिल सके और उन्हें दूर न जाना पड़े। कलेक्टर सिंह ने उन्नयन संबंधी निर्माण कार्यों व उपकरणों की खरीदी का प्रस्ताव अगले तीन दिन में तैयार करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। जिससे तेजी से काम आगे बढ़ाया जा सके।


कलेक्टर सिंह ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सबसे पहले ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों के लिये सर्व-सुविधायुक्त वेटिंग एरिया बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने इसके लिये परियोजना मद से स्वीकृत किये गये 10 लाख रुपये की राशि से दो माह में यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। अस्पताल में डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था को बेहतर करने तथा मरीजों की जांच के लिये डॉक्टर्स चेम्बर्स बनाने के निर्देश दिये। इसके लिये उन्होंने अस्पताल के मेडीसीन काउंटर को हटाकर वहां पर दो डॉक्टर चेम्बर्स बनाने के लिये कहा।
कलेक्टर सिंह ने इसके पश्चात आईपीडी कक्ष का निरीक्षण किया। इसे उन्होंने पूर्ण रूप से रिनोवेट करने के निर्देश दिये। पुराने सभी खिड़की, दरवाजों को बदलकर नये लगाने के निर्देश दिये। इसके लिये उन्होंने सीएसआर मद से अस्पताल के नवीनीकरण के लिये दिये गये 50 लाख रुपये की राशि का उपयोग करने के लिये कहा।
कलेक्टर सिंह ने अस्पताल के डिलीवरी कक्ष का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने होने वाले प्रसव की जानकारी ली तथा इसे बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉ.लकड़ा से अस्पताल में किये जाने वाले सर्जरी के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में कम संख्या में सर्जरी होने पर यहां पदस्थ सर्जन डॉ.लकड़ा को फटकार लगाते अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार की जा सकने वाली सर्जरी तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में मॉड्यूलर मॉर्चुरी बनाने के निर्देश दिये। इसके लिये वहां फ्रीजर तथा अन्य जरूरी उपकरणों की खरीदी के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने अस्पताल में पोषण पुनर्वास केन्द्र में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण कर अच्छी क्वालिटी के ईट तथा मटेरियल लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिये। उन्होंने निर्माण एजेंसी हाऊसिंग बोर्ड के इंजीनियर को निर्माण कार्य की क्वालिटी की सतत् जांच करते रहने के लिये कहा।
इस दौरान एसडीएम संबित मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बढ़ेंगे 20 बेड, लगेगा ऑक्सीजन प्लांट और पाइपलाइन
कलेक्टर सिंह ने अस्पताल भवनों के बीच रिक्त स्थान में भवन का निर्माण कर मौजूदा स्थिति के 30 बेड को बढ़ाकर 50 करने के लिये कहा। उन्होंने जनरल वार्ड को भी रेनोवेट कर यहां टीवी लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार की दृष्टि से भी सुविधाएं तैयार की जाएंगी। इसके लिए यहां ऑक्सीजन प्लांट पाइपलाइन विस्तार का काम भी होने जा रहा है।
सर्व सुविधायुक्त आपरेशन थिएटर होगा तैयार
अस्पताल में नया मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर तैयार किया जाएगा। इसके लिये कलेक्टर सिंह ने जरूरी उपकरणों के बारे में रायगढ़ मेडिकल कालेज से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों से जानकारी ली तथा उसके अनुसार एनीथीसिया तथा अन्य मशीनों की खरीदी का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने आपरेशन थिएटर के बाहर प्री और पोस्ट आपरेशन कार्यों के लिए अलग कक्ष निर्माण के निर्देश दिए।
टेस्टिंग लैब का भी होगा उन्नयन, बढ़ायी जाएंगी जांच सुविधाएं
कलेक्टर सिंह ने इसके पश्चात टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपलब्ध टेस्टिंग सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मापदण्ड के अनुसार यहां एक सर्व सुविधायुक्त टेस्टिंग लैब तैयार किया जाना है। जिससे अलग-अलग प्रकार की जरूरी जांच सुविधाएं यहां मिल सके। इसके लिये उन्होंने सभी जरूरी उपकरणों खरीदी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। लैब में उन्होंने एनालाइजर मशीन भी रखने के निर्देश दिये।

ShareSendTweet
Previous Post

पत्नी का कईयों से था अवैध संबंध… गुस्साये पति ने नौकर और उसकी बीबी संग रची खौफनाक साजिश, पहले घोंटा गला फिर लूट का मचाया हल्ला

Next Post

वीक आफ पर भी जारी रह सकेगी,व्यवसायिक गतिविधियां,लाकडाउन से हुए नुकसान की भरपाई का नया तरीका

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
छत्तीसगढ़

आरक्षक की दबंगई ™️ अधेड़ ग्रामीण को डंडे से पीटा ™️ शासकीय, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ™️ भरी गर्मी में बोर का तार उखाड़ दिया ™️ ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने में शिकायत की ™️

15th April 2026
छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के आदेश पर ™️ बड़े बकायादारो, रसूखदारों का नाम सार्वजनिक किया जा रहा है ™️ बड़े बकायेदार संस्थान, संचालकों पर निगम का शिकंजा, कुर्की-सीलिंग की तैयारी तेज हुई ™️ राजस्व वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी ™️ बकायेदारों से शीघ्र भुगतान की अपील ™️

25th March 2026
छत्तीसगढ़

कुछ अति उत्साहित मीडिया वाले कर रहे मीडिया की छवि धूमिल  ™️ निष्पक्ष मीडिया की साख पर बट्टा लगा ™️ पहले बात को तोलो फिर बोलो ™️ आखिर भ्रामक समाचारों को पुलिस कब तक पचा पचाएंगी ™️

25th March 2026
Next Post

वीक आफ पर भी जारी रह सकेगी,व्यवसायिक गतिविधियां,लाकडाउन से हुए नुकसान की भरपाई का नया तरीका

सी एस आर मद से ढिमरापुर से खरसिया तक की सड़क क्यो नही बनवा रहे

दिल चिर के देख तेरा ही नाम होगा,उसके बाद क्या हुआ ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In