• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, August 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

दुर्दांत हत्यारा हिड़मा कोरोना संक्रमित,150 जवानों की हत्या का आरोप,एम्बुश बनाने में है माहिर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
24th June 2021
0
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement
2 दिन पहले 40 लाख रुपए के इनामी नक्सली हरिभूषण की भी बीमारी से मौत हो चुकी है। - Dainik Bhaskar
बीमारी के चलते DVCM मेंबर कट्टी मोहन राव उर्फ दामू दादा की भी मौत हो चुकी है। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। - Dainik Bhaskar

जगदलपुर। कोरोना महामारी का प्रकोप नक्सलियों पर भी लगातार देखने को मिल रहा है। बस्तर में कई बड़ी नक्सल घटनाओं को अंजाम देने वाला खूंखार माओवादी माडवी हिड़मा भी कोरोना से अछूता नहीं रहा। बस्तर के जंगलों में पिछले कई दिनों से हिड़मा कोरोना से जूझ रहा है। हिड़मा माओवादियों की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का मेंबर (DKSZCM) है और इस पर 25 लाख रुपए का इनाम है। इसकी पुष्टि बस्तर करते हुए बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा है- हिड़मा के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है, पिछले कई दिनों से ये बीमार है। हिड़मा के अलावा कई और बड़े कैडर के नक्सली भी कोरोना से जूझ रहे हैं। हिड़मा के साथ सभी सरेंडर कर दें, हम इलाज करवाएंगे।हिड़मा को दवाइयों की है आवश्यकता सूत्रों की मानें तो कोरोना से जूझ रहे हिड़मा को अभी दवाइयों की सख्त आवश्यकता है। कुछ दिन पहले बीजापुर पुलिस ने नक्सलियों के सप्लाई टीम के 2 सदस्य को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में दवाइयां, मास्क, सेनिटाइजर बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार ये दवाइयां माओवादी पुनेम ने मंगवाई थीं और वहां से हिड़मा तक ये दवाइयां पहुंचनी थी।2 दिन पहले 40 लाख रुपए के इनामी नक्सली हरिभूषण की भी बीमारी से मौत हो चुकी है।इन बड़ी नक्सल घटनाओं का है मास्टर माइंडबस्तर में कई ऐसी बड़ी नक्सल घटनाएं हुई हैं जिसने देश को रुलाया है। इनमें ताड़मेटला की घटना में 76 जवान, रानीबोदली में 55 जवान, बुर्कापाल में 25 जवान व टेकलगुड़ा में 22 जवान शहीद हुए थे। बड़ी बात यह है कि पूवर्ती गांव का रहने वाला 25 लाख रुपए का हार्डकोर इनामी नक्सली हिड़मा ही इन घटनाओं का मास्टर माइंड था, जिसने इन सभी घटनाओं को लीड किया था।हिड़मा पर है पुलिस की नजरतेलंगाना के कोत्तागुडम SP सुनील दत्त ने भी हिड़मा के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। हिड़मा के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब छत्तीसगढ़ और तेलंगाना इन दोनों राज्यों की पुलिस भी इस पर नजर बनाए हुए है। पुलिस हिड़मा का सरेंडर करवाने की कोशिश भी लगातार कर रही है। यदि हिड़मा सरेंडर कर लेता है तो बस्तर और तेलंगाना में कुछ हद तक माओवाद बैकफुट हो जाएगा और पुलिस राहत की सांस लेगी।जानिए कौन है माडवी हिड़मा
बस्तर के पूवर्ती गांव में रहने वाला माडवी हिड़मा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई करता था। उस वक्त इलाके में सक्रिय नक्सली बदरन्ना ने हिड़मा की एक्टिविटी देख कर उसे नक्सलियों के बाल संघम में भर्ती किया था। हिड़मा की आगे की पढ़ाई नक्सली स्कूल में ही हुई थी। बाद में हिड़मा के फुर्तीले शरीर को देखते हुए नक्सलियों ने इसे अपने LOS ग्रुप में शामिल किया गया।हिड़मा की बनाई योजनाओं में माओवादियों को कई सफलताएं भी मिली। यह नारायणपुर, बीजापुर , गढ़चिरौली में कई सालों तक सक्रिय था। बड़े लीडरों ने कोंटा एरिया कमेटी के जॉइंट प्लाटून का कमांडर बनाया था। 2007 से 2021 तक इसने कई बड़ी नक्सल घटनाओं को अंजाम दिया। वर्तमान में यह नक्सलियों की मिलिट्री बटालियन नम्बर 1 का कमांडर व दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZCM) का मेंबर भी है।बीमारी के चलते DVCM मेंबर कट्टी मोहन राव उर्फ दामू दादा की भी मौत हो चुकी है। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।ये DKSZCM मेंबर भी हैं बीमार
खूंखार माओवादी हिड़मा के अलावा दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर के विकास और महिला माओवादी सुजाता भी कोरोना संक्रमित है। ये दोनों भी 25-25 लाख रुपए के इनामी नक्सली है। 40 लाख रुपए के इनामी माओवादी हरिभूषण व 8 लाख रुपए के इनामी कट्टी मोहन राव की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। कोरोना से अब तक 10 नक्सलियों ने दम तोड़ा है तो वहीं कई बड़े लीडर इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहे है,विभागीय कर्मचारी

Next Post

♦️स्वंय को पत्रकार बतलाकर कर रहा था विवाह,दुल्हन ने ली परीक्षा तो निरक्षर निकला पत्रकार

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

♦️स्वंय को पत्रकार बतलाकर कर रहा था विवाह,दुल्हन ने ली परीक्षा तो निरक्षर निकला पत्रकार

♦️Big Breking कल टीकाकरण स्थगित रखा गया है, 26 जून को मनाया जाएगा टीका महापर्व दिवस रायगढ़ जिले में 75 हजार लोगों को मिलेगा सुरक्षा कवच

♦️विशेष अभियान में फरार 60 से अधिक आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In