• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, August 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

♦️Big Breking कल टीकाकरण स्थगित रखा गया है, 26 जून को मनाया जाएगा टीका महापर्व दिवस रायगढ़ जिले में 75 हजार लोगों को मिलेगा सुरक्षा कवच

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
24th June 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

टूटी कलम रायगढ़ जिले में जल्द से जल्द सभी लोगों को कोविड के खिलाफ सुरक्षा मिले इस लक्ष्य के साथ जिला प्रशासन कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में शनिवार 26 जून को एक महा टीकाकरण अभियान चलाने जा रहा है। इस दिन पूरे जिले में 75 हजार लोगों को टीका लगाया जायेगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसी संबंध में कलेक्टर भीम सिंह ने सभी जिला अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली।
कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि जिले को अगले एक माह में पूर्ण रूप से टीकाकृत करने की योजना है। जिसके तहत यह महा टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इसका उद्देश्य एक ही दिन में 18 प्लस आयु वर्ग के 10 से 12 प्रतिशत आबादी को टीका लगाने का है। जिससे जिले में लोगों को कोरोना से संभावित तीसरी लहर से पहले रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने का पर्याप्त समय मिले। ज्ञात हो कि रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में टीकाकरण की शुरूआत से लेकर अब तक सभी आयु श्रेणी में शीर्ष पर रहा है। जिले में 18 प्लस आयु वर्ग के 40 प्रतिशत से अधिक आबादी को पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं 45 प्लस आयु श्रेणी के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण भी पूर्ण हो चुका है। इस अभियान के जरिये जिले में टीकाकरण को न केवल और गति मिलेगी बल्कि टीकाकरण के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर लोगों को जागरूक करने का अवसर प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य सभी विभागों के जिला अधिकारियों से लेकर मैदानी अमले को महा टीकाकरण अभियान से जोड़ा जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल अभियान के मॉनिटरिंग की कमान संभालेंगे व अंतर्विभागीय समन्वय सुनिश्चित करेंगे। इसके लिये जिले को स्वास्थ्य केन्द्रों के आधार पर सेक्टरों में बांटा गया है। जिसकी जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई है। 8 विभिन्न विभागों के मैदानी अमले की ग्राम स्तर पर, लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने व केन्द्रों तक लाने में सहयोग हेतु ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही एक हजार से अधिक वैक्सीनेटर (टीका लगाने वाले)स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। अभियान के दिन टीकाकरण का कार्य सुबह 7 बजे से प्रारंभ कर दिया जायेगा। इस अभियान का लक्ष्य जिले के हर गांव तक पहुंचना और लोगों को टीका लगवाना है। कलेक्टर सिंह ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को उनको दी गई जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिये। जिससे इस महत्वपूर्ण अभियान को सफलता पूर्वक संपन्न कर सकें।
कलेक्टर सिंह ने 18 प्लस आयु वर्ग के सभी ऐसे लोग जो टीका लगवाने के लिये पात्र है एवं अभी तक टीका नहीं लगवाये है उनसे अपील की है कि शनिवार 26 जून को अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर टीका जरूर लगवायें।

ShareSendTweet
Previous Post

♦️स्वंय को पत्रकार बतलाकर कर रहा था विवाह,दुल्हन ने ली परीक्षा तो निरक्षर निकला पत्रकार

Next Post

♦️विशेष अभियान में फरार 60 से अधिक आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

♦️विशेष अभियान में फरार 60 से अधिक आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

प्रतिष्ठा मेमगाई छतीसगढ़ राज्य की नई आईएसएस के रूप में आ रही है आंध्रप्रदेश से

♦️पुलिस और सटोरियों के बीच बन गया 36 का आंकड़ा,रायगढ़,खरसिया के बाद अगला निशाना किस पर ❓❓

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In