• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

यह कैसा भावावेश जिससे किसी को बैकफुट पर धकेल दिया जाये,कहीं ढाई साल के फार्मूले पर पलटवार कर बदला भुनाया तो नही गया,दिल्ली दरबार जाना नागवार गुजर तो नही गया ?

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
28th July 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी की कांग्रेस से राजनीति खत्म कर देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तिकड़म को सीधे साधे भोले भाले टी एस बाबा भला कहां सक पाएंगे ? 10 जनपथ में गहरी पैठ रखने वाले,रुपयों की ढेरी लगा देने वालो का ही महत्व है दिल्ली दरबार मे,पिछले दिनों एयरपोर्ट से कोरोना वैक्सीन गायब होने पर भी स्वास्थ्य मंत्री को चुप्पी साध लेनी पड़ी थी। ढाई साल के फार्मूले पर आवाज उठाना बाबा को महंगा पड़ गया। एक विधायक ने उनकी चरित्र हत्या करने का प्रयास किया और बघेल ने इस मामले में कोई कड़े कदम न उठाकर दोनो का मेल मिलाप करवा कर वृहस्पति सिंह से माफी मंगवाकर ढाई साल के फार्मूले को दफन करवा दिया. बाबा का सदन से उठकर चले जाना,अपने बंगले में ताला लगवा देना। बाद में बाहर निकलना मीडिया के सवालों का जवाब न देना। यह सब देखकर लग रहा था कि शायद बाबा पार्टी एवं मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है परन्तु बाद में बाबा ने कहा कि हम सब मिलजुल कर एक सांथ कार्य करेंगे। वृहस्पत सिंह ने कहा कि वे भावावेश में आकर गलत बोल गए थे। तो क्या यह भावावेश 3- 4 दिनों तक कायम रहा ? बरहाल इतनी छीछालेदर होने पर भी बाबा का रिवर्स होना उनके पद, गरिमा,रसूक के अनुकूल नही है। जनमानस में बाबा के गद्दी प्रेमी होने का संदेश गया है। बाबा यदि इस्तीफा दे देते तो छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आ सकता था सांथ ही भूपेश बघेल की मनमानियों तले दबे अन्य मंत्रियों में भी स्वाभिमान, खुद्दारी जग सकती थी। टूटी कलम

क्या गुरुवार सिंह ने बाबा सिंह पर इस लिए आरोप लगाए कि कक्का खुश होगा ? शाबासी देगा ? ईनाम देगा ? बाबा सिंह के इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य मंत्री पद देगा ? एक बात तो तय हो गई कि बाबा सिंह का ग्राफ गिरकर गुरुवार सिंह का ग्राफ उठ गया है। आने वाले दिनों में गुरुवार सिंह का इस्तेमाल कक्का तुरुप के इक्का के रूप में जरूर करेंगे। 15 साल के भूखे के सामने सुखी रोटी भी डाल देने पर वह टूट पड़ेगा। बाबा जीतकर भी हार गए और पूरी टीम को निराश कर दिए। बाबा पीछे नही हटते तो इतिहास बन जाता। सरकार की मुश्किलें बढ़ जाती मगर सत्ता का मोह किसे बुरा लगता है। सरकार भविष्य में आये न आये तो काहे मंत्री पद ठुकराकर सोनिया सरीखी गलती दुहराये। टूटी कलम

एक बात और है कि यदि बार बार हासिये पर आने की अपेक्षा बाबा एक बार इस्तीफ़ा देने का कांक्रीट डिसीजन ले लेते तो पूरे प्रदेश में उनका कद निश्चित तौर पर बढ़ता और आमजनमानस के मन मे उनके प्रति साफ्ट कार्नर बनता। मगर अब बाबा जहां कहीं भी जाएंगे तो मीडिया का पहला प्रश्न वृहस्पत सिंह एपिसोड पर होगा। बाबा को अब शायद राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि उनके समर्थक,प्रसंशक बाबा को बार बार झुकते,नतमस्तक होते नही देख सकते। सरगुजा की सभी 12 सीट एकतरफा जितने का यह सिला मिल रहा है कि महज 8वी तक शिक्षित वृहस्पत सिंह उन पर सार्वजनिक तौर पर अनर्गल आरोप लगा दिए और बाद में सॉरी बोल कर बरी हो गए। वृहस्पत सिंह बगैर किसी गॉड फादर के इतना बड़ा बयान दे ही नही सकते। ये वही वृहस्पत सिंह है जिसने पूर्व कलेक्टर पाल मेनन पर एवं पूर्व गृहमंत्री रावविचार नेताम पर भी इसी तरह के आरोप लगाए जाने की बाते सामने आई है। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

गणेशोत्सव के लिए गाइडलाइंस जारी हुई, दरबार मे जाने पर रजिस्टर में करनी होगी एंट्री

Next Post

पुलिस कप्तान की सख्ती के बाद गांजा परिवहन के मार्ग पर हुई कार्रवाई, डोंगरी पाली,कनकबीरा,बरमकेला है तस्करों के मुफिक मार्ग

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

पुलिस से होशियारी झाड़ना महंगा पड़ गया ™️ माफी मांगना सार्वजनिक हुआ ™️

18th May 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम के द्वारा पहले ही लव सेक्स धोखा ™️ मर्डर की आशंका जाहिर कर दी थी ™️ वकील की एक तरफा मोहब्बत ™️ हत्यारे का परिवार से प्रेम बन गया मौत का कारण ™️

16th May 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026
छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
Next Post

पुलिस कप्तान की सख्ती के बाद गांजा परिवहन के मार्ग पर हुई कार्रवाई, डोंगरी पाली,कनकबीरा,बरमकेला है तस्करों के मुफिक मार्ग

पुसौर थानाक्षेत्र बना पत्तेबाजो के लिए स्वर्ग,जकेला,औरदा, ओड़ेकेरा,छिछोर उमरिया, पड़ीगांव आदि गावो में सजती है महफिल, पुलिस ने फेर रखी है अपनी नजरें,सेटिंग के द्वारा सब संभव हो जाता है,इन दिनों ग्राम पुटकापुरी में जम रही है महफिल प्रतिदिन

शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराने वाले पहले दो वार्ड को 5-5 लाख और अन्य सभी वार्ड को एक 1-1 लाख रुपए मिलेंगे विकास कार्यों के लिए-- कलेक्टर भीम सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In