• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 2, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराने वाले पहले दो वार्ड को 5-5 लाख और अन्य सभी वार्ड को एक 1-1 लाख रुपए मिलेंगे विकास कार्यों के लिए– कलेक्टर भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
28th July 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

✴️शहर में सघन टीकाकरण अभियान 30 जुलाई को✴️शहर में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकारण करने कलेक्टर भीम सिंह ने की सभी जनप्रतिनिधियों से अपील✴️

टूटी कलम रायगढ़—- नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के लिए शुक्रवार 30 जुलाई को सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर भीम सिंह ने शहर के सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर सभी से अपने-अपने वार्डों में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर भीम सिंह ने शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले पहले 2 वार्डों को पांच-पांच और सभी वार्ड को एक-एक लाख रुपए विकास कार्यो के लिए देने की घोषणा की।
बुधवार की सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभागार में कलेक्टर भीम सिंह ने मेयर जानकी काटजू और शहर के सभी वार्ड पार्षद एल्डरमैन व अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में टीकाकरण अभियान लगभग 90 प्रतिशत से ऊपर हो गया है, लेकिन अभी भी निगम क्षेत्र में यह 65 प्रतिशत के करीब ही हुआ है। हमें अपने शहर को शत-प्रतिशत टीकाकरण कर रायगढ़ को प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत कोविड टीकाकृत नगर निगम बनाना है। इसके लिए शहर के हर एक वार्ड के जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि वार्ड के लोगों को वहां के वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि भली-भांति अच्छे तरीके से जानते हैं, उन्हें वार्ड के लोगों की स्थिति परिस्थिति का ज्ञान रहता है। ऐसे में कोरोना टीकाकरण कराने में सभी वार्ड पार्षदों की महती भूमिका व सहयोग अभी तक रहा है, लेकिन अभी भी रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में करीब 17 हजार लोग कोरोना टीकाकरण के लिए बचे हुए हैं, जिनके टीकाकरण के लिए शुक्रवार 30 जुलाई को सघन टीकाकरण अभियान किया जाएगा। शत- प्रतिशत टीकाकरण होने पर प्रदेश में रायगढ़ पहला नगर निगम होगा और यह गौरवपूर्ण उपलब्धि आप सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से ही हासिल की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से सघन टीकाकरण अभियान के दौरान वार्ड के प्रत्येक घरों को चिन्हांकित कर वहां 18 वर्ष से ऊपर सभी सदस्यों के टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान मेयर जानकी काटजू ने सभी जनप्रतिनिधियों से रायगढ़ निगम नगर निगम को शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण निगम बनाने हेतु सहयोग करने की बात कही। बैठक में शहर के वार्डों के पार्षद, एल्डरमैन व अन्य जनप्रतिनिधि सहित आयुक्त नगर निगम एस.जयवर्धन, डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव उपस्थित रहे।
टीकाकरण से ही बच सकती है जान इसलिए यह सबसे अनिवार्य कार्य
कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि शहर में विकास कार्य से भी महत्वपूर्ण किसी भी व्यक्ति की जान बचाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस दौरान उन्होंने विदेशों में हुए टीकाकरण को लेकर रिसर्च की भी जानकारी दी। ब्रिटेन व अमेरिका सहित कई देशों में टीकाकरण की वजह से मास्क फ्री करने व अन्य गतिविधियों के खोलने की जानकारी दी। कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में कोरोना के तीसरे लहर की आशंका जतायी जा रही है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा वार्ड के सभी लोगों के टीकाकरण कराने पर ही हम सभी का ध्यान होना चाहिए। क्योंकि टीकाकरण से ही कोरोना से उस व्यक्ति विशेष की जान बचाई जा सकती है।
कोरोना के लक्षण वालों को छोड़कर सभी लगा सकते हैं वैक्सीन
बैठक के दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने वर्तमान में वायरल होने व गंभीर बीमारी, बीपी, शुगर आदि मरीजों को वैक्सीनेशन लगाने संबंधित परेशानी आने की बात कही। इस पर कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि शासन के गाइडलाइन के अनुसार गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों सहित बीपी, शुगर, गर्भवती महिलाएं, बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाएं व कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति उन सभी को टीकाकरण किया जाना है। इस दौरान उन्होंने कोरोना लक्षण वालों को छोड़कर सभी को टीकाकरण कराने की बात कही। टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

पुसौर थानाक्षेत्र बना पत्तेबाजो के लिए स्वर्ग,जकेला,औरदा, ओड़ेकेरा,छिछोर उमरिया, पड़ीगांव आदि गावो में सजती है महफिल, पुलिस ने फेर रखी है अपनी नजरें,सेटिंग के द्वारा सब संभव हो जाता है,इन दिनों ग्राम पुटकापुरी में जम रही है महफिल प्रतिदिन

Next Post

रायगढ़ जिले को पूर्ण टीकाकरण जिला बनाने,कलेक्टर भीम सिंह कर रहे सभी तहसीलों का मैराथन दौरा,स्वयं जाकर लोगो को कर रहे जागरूक

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

अघोर गुरुपीठ ब्रह्म निष्ठालय बनोर में मनाया जाएगा 29 तारीख को गुरु पूर्णिमा महापर्व ™️ तैयारियां जोर-जोर से शुरू हुई ™️ विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनकर तैयार ™️ श्रमदान 28 को होगा ™️

24th July 2026
Next Post

रायगढ़ जिले को पूर्ण टीकाकरण जिला बनाने,कलेक्टर भीम सिंह कर रहे सभी तहसीलों का मैराथन दौरा,स्वयं जाकर लोगो को कर रहे जागरूक

इलाके के अनुसार होगी पुलिस पर जिम्मेवारी,आरक्षक होगा अधिकारी---अभिषेक मीणा

नोटिस की अवहेलना,हाजिर न हुए निलंबित adg जी पी सिंह,ग्रिफ्तारी होने के अवसर बढ़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In