टूटी कलम रायगढ़—- गत 2-3 माह पहले शहर की बिगड़ी यातायात व्यवथा को सुधरवाने के मद्देनजर गांधी चौक पर सड़क किनारे स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को ससम्मान जे सी बी मदद से उखड़वाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेरे के अंदर स्थापित करने के आशय पर विपक्ष ने इतना विरोध प्रकट किया। जितना तो स्वयं गांधी ने भी नही किया होगा। इन सब विरोधों को अनसुना-अनदेखा करना कर्मयोगी तत्कालीन निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के दृढ इच्छाशक्ति का साकारात्मक परिणाम है कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व बापू की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

ऊंचे चबूतरे के बीच मे लाठी थामे बापू की आदमकद प्रतिमा एवं विभिन्न अवसरों पर उनको माल्यार्पण करने के लिए सुविधाजनक दोनो तरफ बनी ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित सीढ़िया बरबस लोगो का ध्यान आकर्षित कर रही है। टूटी कलम समाचार

अब बापू की प्रतिमा का ध्यान रखना,साफ सफाई करना, नहलाना,धुलाना पुलिस कर्मियों का फर्ज बन गया है। अब बापू की प्रतिमा के समीप शराबियों, जुआरियों,मवालियों,असमाजिक तत्वों का जमावड़ा नही हो पायेगा। अब बापू शहर में मनाए जाने वाले सभी शासकीय समाजिक त्योहारों में शामिल माने जा सकेंगे एवं पूजे जायेंगे। टूटी कलम समाचार