• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, March 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

तीन राज्यो के गांजा तस्करों को तीन नाम वाले जिले के थाना प्रभारियों ने घेराबंदी कर पकड़ा… गौरेला था ना प्रभारी युवराज तिवारी, एस डी ओ पी अशोक वाडेगावकर,प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी पेंड्रा के हांथो लगी बड़ी सफलता

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
14th August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

ओड़िसा से निकली गांजे से भरी ट्रक रायगढ़ ,जांजगीर, बिलासपुर जिले की सीमा पार कर गई जो जाकर गांजे जी पी एम जिले में पकड़ाई।बरमकेला,चंद्रपुर, शिवरीनारायण आदि से बगैर जांच हुए आसानी से निकल गई। जो बॉर्डर चेकिंग पर सवालिया निशान है ?

अपराध में संलिप्त उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ प्रांत के आरोपी की रही मुख्य भूमिका, 12 चक्का गाड़ी में डाला के निचली सतह पर रखकर उसके ऊपर आलू की बोरी रखकर की जा रही थी तस्करी। गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ के अवैध करोबार में संलिप्त गिरोहो, तस्करों, एवं अवैध व्यापारियों पर जी0पी0एम0 पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी - पुलिस अधीक्षक

जीपीएम पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, कबाड़, शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने समस्त थाना चैकी, प्रभारियों को निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के पालन में समस्त थाना प्रभारी /चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में मुखबिर लगाकर अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। इसी कड़ी में जीपीएम पुलिस को अन्तर्राज्जीय गांजा तस्करो के एक बड़े गैंग को पकड़ने में कामयाबी प्राप्त हुई है प्रकरण में थाना प्रभारी गौरेला युवराज तिवारी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक CG- 16 CE – 9563 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिलासपुर की ओर से गौरेला की ओर आ रहा है तथा एक आई 10 कार क्रमांक ओडी 02 – एस -2343 पायलेटिंग करते एवं उसके पीछे एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार सीजी -10 – एजेड -9805 फालो करते हुये आ रही है उनमे भी गांजा रखा हुआ है उक्त सूचना से थाना प्रभारी के द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी से दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर, थाना प्रभारी गौरेला एवं पेण्ड्रा की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया ।
थाना प्रभारी गौरेला एवं पेण्ड्रा की टीम उक्त वाहन एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु तत्काल बनझोरका जोगीसार के बीच जंगल तरफ भेजी गयी सर्चिंग के दौरान जंगल के अंदर एक ट्रक एवं दो कार और एक मोटरसाइकल में सवार दो व्यक्ति दिखे जो भागने में कामयाब हो गये। जबकि ट्रक एवं कार मे सवार व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड लिया गया है पकडे गये व्यक्तियों से पुछ ताछ करने पर अपना नाम बैसाखु बारिक पिता घासी राम बारिक उम्र 62 साल निवासी बहरा पाली, जिला बलांगिर उडीसा का होना बताया एवं ट्रक का मालिक होना बताया एवं दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम उपेन्द्र पासी पिता स्व0 बडक पासी उम्र 28 साल साकिन भगत गांव थाना दिनारा जिला रोहतास बिहार का होना बताया एवं ट्रक की ड्राइवरी करना बताया।
वही पास में खडे मैरून रंग के आई 10 कार में सवार दो व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम दर्शन सिंह पिता पुलवंत सिंह उम्र 49 साल निवासी मोदी पारा टाउन थाना, संबलपुर, ओड़िसा का होना बताया एवं उसके साथ का व्यक्ति अपना नाम अनंनद सलमा पिता धरनी सलमा उम्र 28 साल साकिन पिपली पाली थाना मनुमुण्डा जिला बौंद उडीसा का होना बताया वहीं पर सफेद रंग के स्वीफट् कार क्रमांक सी जी 10 जेड ए 9805 में सवार व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम रमेश राठौर पिता परंसु राठौर उम्र 36 साल निवासी बनझोरका थाना गौरेला का होना बताया ।
उक्त आरोपियों के वाहनों की तलाशी लेने पर 12 चक्का ट्रक नम्बर CG 16 CE 9563 के अंदर आलू की बोरिया भरी हुयी थी जिनको हटाने पर आलू के बोरियों के नीचे भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ गांजा रखा हुआ मिला । उक्त बोरियों को गिनती करने पर 38 नग गांजे से भरी हुयी बोरिया थी । जिसे खोलने पर प्रत्येक के अंदर के एक – एक किलो के 35 – 35 अलग से गांजे से भरे हुये पैकेट पाया गया। जिसका कुल वजन 1330 किलो ग्राम था । इसी तरह वाहन आई 10 कार OD.02.S 2343 कि तलाशी लेने पर दो बोरी गांजा बरामद किया गया जिनको खोलने पर 35-35 पैकेट गांजा जिसे तौलने पर कुल 70 किलो बरामद हुआ। एवं कार क्रमांक सी जी 10 जेड ए 9805 स्वीफ्ट की तलाशी लेने पर तीन बोरी में 105 पैकेट गांजा कुल वजन 105 किलो बरामद किया गया। इस तरह तीनो वाहनों से जुमला 1505 किलोग्राम (15.05 क्विंटल) गांजा बरामद कर जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत 2,25,75,000 रूपये (दो करोड पच्चीस लाख पच्छत्तर हजार) एवं जप्त सुदा वाहन कि अनुमानित कीमत 22,00,000 रू/- (बाइस लाख) पुलिस कार्यवाही दौरान जप्त किया गया।
तदोपरांत थाना गौरेला के अपराध क्रमांक 299/2021 धारा -20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपीयान दर्शन सिंह पिता कुलवंत सिंह उम्र 49 साल साकिन संबलपुर मोदी पारा थाना टाउन जिला संबलपुर ओड़िसा, बैसाखू बारिक पिता घासीराम बारिक उम्र 62 वर्ष साकिन बेहरापाली जिला बलांगीर ओड़िसा, उपेन्द्र पासी पिता स्व . बडक पासी उम्र 28 साल साकिन भगत गांव थाना दिनारा जिला रोहतास बिहार, आनंद सलमा पिता धरनी सलमा उम्र 28 वर्ष साकिन पिपली पाली थाना मनुमुंडा जिला बौध ओड़िसा, रमेश राठौर पिता परंसू राठौर उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम बनझोरका खोडरी थाना गौरेला हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर गांजा की तस्करी के संबंध में बताने से इनकार किया जिस पर उनके मोबाईल नम्बर से प्राप्त जानकारी एवं तथ्यों के आधार पर तकनीकी तरीके से पुछताछ करने पर उनके द्वारा गांजा तस्करी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
आरोपियों द्वारा बताया गया की ओड़िसा के बलांगीर से उक्त 12 चक्का ट्रक नम्बर CG 16 CE 9563 में आलू को लोड करके बलांगीर से 30-40 किलो मीटर दूर कांटामाल गए जहां के जंगल में पूर्व से गांजा तस्करों के द्वारा गांजे की बड़ी खेप लाकर रखी गई थी जिसे उक्त ट्रक में भरने हेतु सर्वप्रथम आलू को अनलोड किया गया तत्पश्चात प्लास्टिक के बोरियो में जिसमें 1- 1 किलो के गांजे के छोटे छोटे पैकेट भरी हुई कुल 1505 किलोग्राम (15.05 क्विंटल) डाला के निचले स्तर पर क्रमबद्ध तरीके से जमाई गई एवं उसके पश्चात पुनः उसके ऊपर आलू को लोड कर दिया गया ट्रक में आलू लोड करके सब्जी हेतु आलू की परिवहन दर्शाने हेतु ऊपर और सामने की ओर आलू को जमा दिया गया, रास्ता दिखाने के लिये मैरून कलर की आई 10 कार क्रमांक ओ डी 02 एस 2343 जिसका चालक दर्शन सिंह एवं सहयोगी अनंद सलमा आगे आगे मार्गदर्शन कर रहे थे। उसमें दो बोरी में 70 किलोग्राम सेम्पल का गांजा रखे थे तत्पश्चात वहां से सोनपुर, बरगढ़, भटली, बरमकेला, चंद्रपुर, शिवरीनारायण, बिलासपुर, रतनपुर, कारिआम घाट से बनझोरका में रमेश राठौर पिता परांसु राठौर के यहाॅ आ रहे थे । रतनपुर से सफेद स्वीफ्ट कार क्रमांक सी जी 10 जेड ए 9805 में रमेश राठौर मिला जो फालो करते हुये बनझोरका तक आया। जो अत्यधिक समय हो जाने के कारण गाडी को बनझोरका जंगल के अंदर खडी किये थे। रमेश राठौर के स्वीफट कार में 3 नग गांजे की बोरी को उतारे थे। इसी दौरान पुलिस आ गयी और हम लोग भाग नही पाये और पकडा गये।
उक्त प्रकरण में आरोपियों द्वारा अपना गुनाह कबूल करने एवं गांजा तस्करी के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 बी एन डी बी एस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है आज दिनांक को आरोपियों को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय समक्ष पेश की जा रही है जहाॅ से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया जायेगा।
उक्त प्रकरण में संलिप्त दो मोटरसाइकल सवार एवं अन्य आरोपियों के संबंध में लगातार सतर्कता पूर्वक विवेचना की जा रही है गांजे की तस्करी में संलिप्त आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर उनके कुर्की हेतु भी वैधानिक प्रक्रिया की जाएगी।
जी0पी0एम0 पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने कहा कि गांजे की तस्करी में संलिप्त अन्तर्राज्जीय गिरोहों एवं उसके सदस्यों के बारे में भी जानकारियां प्राप्त की जा रही है ताकि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा सके एवं समाज में नशा के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य एवं धन की बर्बादी और नशाजनित अपराध की ओर लोगों को जाने से रोका जा सके।
उक्त प्रकरण में प्रकरण आरोपियों की पतासाजी, धर पकड, गिरफतारी एवं गांजा बरामदगी की सम्पूर्ण कार्यवाही मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक युवराज तिवारी, थाना प्रभारी पेण्ड्रा प्रवीण द्विवेदी, आरक्षक कौशलेन्द्र बघेल ,रवि त्रिपाठी, दीपक पांडेय, रामलाल खुराना , मोहन श्याम नरेश केवर्त , घनश्याम आडिल , आशीष चन्द्रनाहू , राजेन्द्र भारद्वाज , विवेक नागवार हेम सिंह ध्रुव , लक्ष्मी नारायण श्याम चन्द्रप्रताप सिंह की विशेष भूमिका रही ।

ShareSendTweet
Previous Post

Big-Breking: रायगढ़ जिले में एक और हथिनी की मौत….साल भर में इतने हांथियो की मौते तो शायद केरल में भी न हुई हो ? हथिनी को वृद्ध बीमार बतलाकर पल्ला झाड़ने का प्रयास

Next Post

4 नये जिले बनाना सफेद हांथी साबित न हो जाये ?…. लोगो की भावनाओ से खेलना मुसीबत न बन जाये कहीं ?…रायगढ़ में उठ सकती है कमिश्नरी की मांग

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

गैस सिलेंडर से संबंधित भ्रामक समाचारो ™️ सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहे ™️ सिलेंडर से संबंधित कठिनाई के लिए अंदर दिए गए नंबर पर बात करें ™️ बुकिंग वाले दिन ही मिलेगा सिलेंडर ™️ अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

राजा अग्रवाल की बुरी तरह से पिटाई करने वाला ™️ रिहान खान जेल दाखिल ™️ थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की एक और कार्रवाई ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

मोबाइल चोर ने दी पुलिस को पुलिस चुनौती ™️ खुले चेहरे,सीसीटीवी कैमरे में कैद ™️ बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

कर्तव्य में कोताही ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कड़ी कार्रवाई  ™️ चौकी प्रभारी एवं बीट प्रभारी लाइन अटैच ™️ पुलिस कर्मी भी बक्शे नहीं जाएंगे ™️

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

भ्रामक समाचार पर होगी करवाई ™️ एक लाइन छोटी सी बहुत दूर तक पहुंच जाया करती है ™️ मीडिया वाले पहले पूरी प्रमाणिकता करें फिर समाचार वायरल करें ™️… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एम सिंह

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की त्वरित करवाई ™️ सड़क किनारे पलट गई भारी वाहन को तुरंत हटवाया ™️ आवागमन सुचारू किया ™️ 4 भारी वाहनों पर की कार्रवाई ™️

12th March 2026
Next Post

4 नये जिले बनाना सफेद हांथी साबित न हो जाये ?.... लोगो की भावनाओ से खेलना मुसीबत न बन जाये कहीं ?...रायगढ़ में उठ सकती है कमिश्नरी की मांग

जिला बनने की आस में अंबागढ़ चौकी के लोग ठगा गए...... रायपुर जा रही कांग्रेस विधायक धरने को समर्थन देने बैठ गई सड़क पर ......इधर पत्थलगांव के भाजपाई कर रहे कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह से इस्तीफे की मांग

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने घुटने टेककर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देते हुए पूजा करी.....इसको कहते है सादगी,न अधिकारी होने का गुरुर,न वर्दी खराब हो जाने की चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In