@टिल्लू शर्मा. टूटी कलम. कॉम#डेस्क एक वकील की हत्या का केस 20 वर्षों से अनसुलझा है। दो दशक पुराने केस को लेकर इनाम की राशि को 2.5 मिलियन डॉलर (18 करोड़ रुपये से अधिक) तक बढ़ा दिया गया है। वकील की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में मदद करने वाले शख्स को 18 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। अमेरिका के वॉशिंगटन में Seattle संघीय अभियोजक की हत्या से जुड़े दो दशक पुराने केस को सुलझाने में असमर्थ संघीय जांचकर्ताओं ने इनाम की राशि को 18 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया है। पहले इनाम की राशि 11 करोड़ थी। टूटी कलम
49 वर्षीय थॉमस वेल्स को 11 अक्टूबर 2001 को उनके घर में एक अज्ञात शूटर ने सेमी-ऑटोमैटिक हैंडगन से गोली मार दी थी। 2001 में हुए इस हत्याकांड में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। जिसके बाद इनाम की राशि बढ़ाने की घोषणा की गई। वॉशिंगटन के पश्चिमी जिले के यू.एस. अटॉर्नी निकोलस ब्राउन ने समारोह में इनाम की राशि बढ़ाने की घोषणा की, जिसमें न्याय विभाग से 2 मिलियन डॉलर और पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी के नेशनल एसोसिएशन से अतिरिक्त 500,000 डॉलर की पेशकश की गई। टूटी कलम