• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, August 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कलेक्टर भीम सिंह ने ली राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक धान खरीदी केन्द्र में सभी तैयारियां कर लें पूरी, एसडीएम करेंगे सतत् मॉनिटरिंग-कलेक्टर भीम सिंह▪️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th November 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

@टिल्लू शर्मा▪️टूटी कलम डॉट कॉम# रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर सिंह ने आगामी धान खरीदी के मद्देनजर सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों के उपार्जन केन्द्रों के साथ सभी संवेदनशील खरीदी केन्द्रों की विशेष रूप से निगरानी के निर्देश तहसीलदारों को दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील केन्द्रों में सीसी टीवी कैमरा लगवाया जाए। अधिकारियों ने बताया कि 30 नवम्बर तक सीसी टीवी कैमरे लगवा दिए जायेंगे। कलेक्टर सिंह ने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्ट की भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेक पोस्ट पर नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा। साथ ही यहां ड्यूटीरत कर्मचारियों के लिए बिजली, पानी एवं बैठक की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने किसानों के ऑनलाईन एन्ट्री तथा उसमें त्रुटि सुधार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तहसील माड्यूल खुला हुआ है। धान बोने वाले किसान का रकबा शून्य दिखा रहा है अथवा उसमें सुधार की जरूरत है तो वह तहसील माड्यूल पर किया जा सकेगा तथा सभी तहसीलदार किसानों के रकबा संशोधन के समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर सिंह ने खाद्य विभाग को बारदानों का पर्याप्त स्टॉक रखने एवं किसान बारदानें के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सोसायटी में उपलब्ध बारदानें की स्टॉक की मॉनिटरिंग करें एवं कमी होने पर तत्काल सूचित करें।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने आदिवासी विकास विभाग से वनअधिकार पट्टा वितरण की समीक्षा की। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि पट्टा वितरण के लिए आवेदन मंगाये जा रहे है। जिसका अनुमोदन पश्चात समीक्षा कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नजूल पट्टों के नवीनीकरण एवं फ्री होल्ड वाले प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने व्यवस्थापन के टारगेट तथा उपलब्धि पर चर्चा की तथा संबंधित अधिकारी को व्यवस्थापन पर आदेश की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने डायवर्सन पर पर्याप्त वसूली नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने ई-कोर्ट संचालन की भी जानकारी ली। ई-नामांतरण, विवादित नामांतरण, सीमांकन से संबंधित प्रकरणों पर तहसीलवार जानकारी ली।
इसके साथ ही उन्होंने अविवादित नामांतरण के संबंध में निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण एक वर्ष से अधिक लंबित न हो। साथ ही नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरणों का भी तेजी से निराकरण किया जाए। आरबीसी 6-4 से संबधित प्रकरण पर कलेक्टर सिंह ने कहा कोई भी प्रकरण 6 माह से अधिक नहीं होना चाहिए। कलेक्टर सिंह ने सड़क दुर्घटना, अज्ञात वाहन एक्सीडेंट से संबंधित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जाति प्रमाण निर्माण की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने नई तहसील के गठन से संबंधित दावा-आपत्ति की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने हाट-बाजार योजना के अन्तर्गत संचालित वाहनों की जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि गाडिय़ां समय से निश्चित स्थान में पहुंचे सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर सिंह ने तहसीलों में पटवारियों की पदस्थापना संबंधी जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि पटवारियों से समय पर प्रतिवेदन लिया जाए। जिससे तहसील के कार्य प्रभावित न हो। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने पटवारियों के लिए कम्प्यूटर खरीदी की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी, संयुक्त कलेक्टर राजीव पाण्डेय, सुश्री अभिलाषा पैंकरा, समस्त डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के आदेश पर सरिया थाना प्रभारी कमल पटेल की गांजा तस्करी पर कार्रवाई

Next Post

नये मतदाताओं के लिए लकी ड्रॉ जीतने का सुनहरा अवसर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

नये मतदाताओं के लिए लकी ड्रॉ जीतने का सुनहरा अवसर

खरसिया के अधीनस्थ तलाबों में मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टा आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित

त्रुटि सुधार के लिए किसान तहसील कार्यालयों में कर सकते है संपर्क▪️धान खरीदी पंजीयन से जुड़ी विसंगतियों का तहसील माड्यूल से हो रहा निराकरण▪️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In