• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, September 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

समाजसेवी का चोला ओढ़,60,70 लाख रुपये से अशर्फी देवी अस्पताल का कायाकल्प कर,4700 करोड़ रुपये के कागज दिखलाने पर क्या शहर को कलुषित होने दिया जाएगा…जनसुनवाई का पुरजोर विरोध करें ग्रामीण,मीडिया,पर्यावरण प्रेमी,जनप्रतिनिधि

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
13th December 2021
0
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement

पर्यावरण की बलि देकर एनआर इस्पात करेगा अपना विस्तार..कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 5 जनवरी को है जनसुनवाई..ग्रामीणों के विरोध को किया जा रहा दरकिनार

✒️ टूटी कलम रायगढ़ औद्योगिक नगरी के रूप में पूरे देश में अपनी साख बनाने वाला रायगढ़ विकास के कई कीर्तमान रच रहा है। इस विकास की एक बड़ी कीमत जिले ने चुकाई है और वह चुका भी रहा है। इसके बाद भी उद्योगपतियों का पेट नहीं भर रहा है। कांक्रीट के जंगल और चिमनियों की अतिरेक ने यहां की फिजा में विष घोल दिया है। पर्यावरण व औद्योगिक सुरक्षा विभाग के नाक नीचे उद्योग विभाग की शह पर निजी कंपनियां खुलेआम पर्यवारणीय नियमों को तार-तार कर रही हैं। टूटी कलम

बीते कुछ सालो में यह देखा गया है कि कम क्षमता के प्लांट जान बूझकर खोले गए हैं और फिर कुछ दिन बाद इसी क्षमता से कई गुना क्षमता का विस्तार एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। क्योंकि शुरुआत में प्लांट की क्षमता के आधार पर अधिक दिक्कतें आती हैं। इसका ताजा उदाहरण हैं गौरमुड़ी के सागौन के जंगलों के बीच स्थापित उद्योग एनआर इस्पात एंड पावर लिमिटेड जिसकी लोक सुनवाई 5 जनवरी को रखी गई है। इसके इंडक्शन फर्नेश की वर्तमान क्षमता 48 हजार टन प्रतिवर्ष है जिसे 7 लाख 8 हजार टन प्रतिवर्ष करने का कंपनी का इरादा है। ऐसा ही पावर प्लांट सेगमेंट में है जहां कंपनी वर्तमान में डब्ल्यूएचआरबी और एफबीसी मिलाकर 8 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है जो अब 90 मेगावाट के लिए विस्तार कर रही है। ऐसा कंपनी के हर क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे कंपनी के इर्द-गिर्द के गौरमुड़ी, देलारी, लाखा, गदगांव, सराईपाली, तराईमाल, तुमीडीह, गेरवानी, भुईकुर्री, सामारूमा गांव पूर्ण रूप से प्रभावित होंगे। टूटी कलम

विदित हो कि इन ग्राम के आसपास इमारती वन हैं। जिन्हें एक समय योजना के तहत वन विभाग ने ही रोपित किया था। बाद में इन वनों का विस्तार होता गया। एक अनुमान के मुताबिक लाखों सागौन, साल,सरई और बीजा जैसे पेड़ों से आच्छादित वन हैं। टूटी कलम

कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की चर्चा और नए वैरियंट ओमीक्रान के बढ़ते प्रकोप के बीच अगले महीने होने वाली जनसुनवाई पर भी विरोध शुरु हो चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण रोकने हेतु कोविड अनुरूप व्यवहार का अनुपालन भी कंपनी द्वारा नहीं किया जा रहा है। टूटी कलम

ऐसा होगा एनआर का विस्तारित प्लांट
मेसर्स एनआर इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड ग्राम गौरमुड़ी तहसील तमनार के विस्तार की लोक सुनवाई 5 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे राजा मैदान ग्राम देलारी में आयोजित की जाएगी जिसमें न्यू आयरन ओर बेनिफिशियल प्लांट क्षमता 12 लाख 50 हजार टन प्रतिवर्ष, न्यू आयरन ओर पेलेट प्लांट क्षमता 9 लाख टन प्रतिवर्ष, स्पंज आयरन मैनुफैक्चरिंग कीलन क्षमता 60 हजार से बढ़कर 4 लाख 56 हजार टन प्रतिवर्ष, इडक्शन फर्नेश मशीन के साथ 48 हजार टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 7 लाख 8 हजार टन प्रतिवर्ष, न्यू रोलिंग मिल जिसकी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता 6 लाख 60 हजार टन प्रतिवर्ष, न्यू फैरो एलायस मैनुफैक्चरिंग यूनिट 50 हजार 400 टन प्रति वर्ष, डब्ल्यूएचआरबी आधारित पावर प्लांट 4 मेगावाट से बढ़ाकर 34 मेगावाट, एफबीसी आधारित पावर प्लांट 4 मेगावाट से बढ़ाकर 24 मेगावाट, न्यू फ्लाईएश ब्रिक्स मैनुफैक्चरिंग यूनिट 66 हजार ब्रिक्स प्रतिदिन की स्थापना के लिए पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई के लिए आवेदन किया है। टूटी कलम

फर्जी ईआईए रिपोर्ट के आधार पर धूल झोंकने की कोशिश
जिस गौरमुड़ी ग्राम में एनआर ग्रुप के प्लांट का विस्तार किया जा रहा है वह पूर्व से ही भयंकर प्रदूषणकारी क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में स्थापित उद्योगों के लिए कई बार सामाजिक संगठन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) तक पहुंचे कई मामलों में प्लाटं प्रबंधकों को लाखों रूपये का अर्थदंड देना पड़ा। एनजीटी ने खुद माना कि तराईमाल, गेरवानी और गौरमुड़ी का इलाका जिले का सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में है। बावजूद इसके पर्यावरण विभाग के शह पर उद्योगों के विस्तार की अनुमति दी जा ही है। चूंकि लोक सुनवाई अनुमति मिलने की औपचारिकता है इसलिए 5 जनवरी को यह रस्मअदायगी भी कर दी जाएगी। जब इतने दांव-पेंच पहले से ही कंपनी के विस्तार वाली जगह पर है तो यह तय है कि कंपनी फर्जी तौर पर ईआईए रिपोर्ट तैयार किया है। टूटी कलम

ग्रामीणों के विरोध को किया जा रहा दरकिनार
एक समय लोग पैदल बंजारी धाम इसी लाखा-गेरवानी मार्ग से जाते थे और आज लोग कार में भी जाने से कतराते हैं। क्योंकि उद्योगों की गाड़ियों की रेलम-पेल और अंधाधुंध प्रदूषण ने हादसों को बढ़ा दिया। यह मौत की सड़क नाम के कुख्यात है। जब लोगों को वहां जाने से रोक दिया तो आप इन प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों की नारकीय जीवन की कल्पना कर सकते हैं। नए उद्योग और विस्तार की नाम से ही यहां लोग कांप उठते हैं कि अब फिर से एक नई बीमारी और पीढ़ियों को नाश करने वाले रोग उन्हे लगेंगे। लोग विरोध करते हैं पर उनकी न तो प्रशासन सुनता है और न ही जनप्रतिनिधि। सभी अपने-अपने हिस्से की मलाई चाटकर चाटुकारिता में व्यस्त हो जाते हैं और उद्योग और उससे होने वाले विकास का भाषण-निबंध-स्लोगन शुरू कर देते हैं। सवाल यह है कि हमें कितना विकास चाहिए और किस कीमत पर और कब तक।

ShareSendTweet
Previous Post

खबर का असर…रायगढ़ एनर्जी पर 19 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका पर्यावरण विभाग ने

Next Post

टूटी कलम के द्वारा यत्र तत्र सर्वत्र डंप की जा रही फ्लाईएश पर चलाये जा रहे अभियान पर….रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने विधानसभा सत्र में उठाया मुद्दा…. फ्लाईएश से सम्बंधित लोगो के माथे पर चिंता की लकीरें…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

टूटी कलम के द्वारा यत्र तत्र सर्वत्र डंप की जा रही फ्लाईएश पर चलाये जा रहे अभियान पर....रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने विधानसभा सत्र में उठाया मुद्दा.... फ्लाईएश से सम्बंधित लोगो के माथे पर चिंता की लकीरें...

गोलमाल है भई सब गोलमाल है.… माफियाओ के साथ मिलीभगत कर खनिज विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के मलाई खाने की संभावनाएं....जप्त वाहने सीज क्यूँ नही की जाती...

जय जगदम्बे...नियम कानून के आगे रसूख काम न आया....जो अपना कार्य न करवा पाये वो दुसरो का कार्य क्या खाक करवाएंगे....पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच छवि हो रही धूमिल...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In