• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

महिलाओं की तरह से बड़ी सी बिंदी लगाने वाला,स्वयं को माता काली का पुत्र बतलाने वाला 8 वीं पास अभिजीत को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…..महिलाओं से अवैध सम्बन्धो का भी हो सकता है खुलासा…..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
30th December 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement
रायपुर पुलिस ने खजुराहो से कालीचरण को गिरफ्तार किया।
कालीचरण खुद कहता है कि वह महाराज नहीं बल्कि 'काली माता' का भक्त और पुत्र है।
कालीचरण हमेशा खुले बाल रखता है और माथे पर लाल रंग की बड़ी बिंदी लगाता है।
कालीचरण महाराज ने 2017 में हुए अकोला नगर निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी।
मध्य प्रदेश में शिव तांडव स्त्रोत गाकर चर्चा में आया थे।

✒️ टूटी कलम रायगढ़ ..रायपुर डेस्क धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गालियां देने वाला कालीचरण अब पुलिस गिरफ्त में है। रायपुर पुलिस ने उसे गुरुवार तड़के ही MP के खजुराहो से छिपने की कोशिश करने के दौरान पकड़ लिया। महाराष्ट्र में अकोला के शिवाजी नगर के रहने वाला कालीचरण महज 8वीं तक पढ़ा है। फिर बीच में ही स्कूल छोड़ दिया। राजनीति में भी हाथ आजमाया। इसके साथ ही इंदौर के आश्रम से उसके ‘महाराज’ बनने की कहानी शुरू हुई। टूटी कलम

भावसार समाज से आने वाले कालीचरण का असली नाम अभिजीत धनंजय सराग है। पिता का नाम धनंजय सराग और माता सुमित्रा सराग हैं। साधारण परिवार से आने वाला कालीचरण के पिता धनंजय सराग की अकोला के जयन चौक में मेडिकल शॉप है। उसकी पढ़ाई शहर के पेठ इलाके के टाउन जिला परिषद स्कूल में हुई है। कालीचरण को करीब से जानने वालों का कहना है कि महाराज ने कई धर्मग्रंथों का अध्ययन किया है।रायपुर पुलिस ने खजुराहो से कालीचरण को गिरफ्तार किया टूटी कलम

अभिजीत से कालीचरण और महाराज बनने का सफर
अभिजीत का बचपन से ही झुकाव अध्यात्म की ओर था। उसमें भी वह कालीमाता की पूजा करता था। समय के साथ उसका अध्यात्म में झुकाव बढ़ता गया। फिर वो कालीपुत्र ‘कालीचरण’ बन गया। आर्थिक तंगी के चलते उसे उसकी मौसी के घर यानी इंदौर भेज दिया गया। इसलिए मराठी भाषी होने के बावजूद उसकी हिन्दी पर अच्छी पकड़ है। वहां वह भय्यूजी महाराज के आश्रम में जाने लगा और उनके करीब हो गया। यहीं से उसके नए नाम से ‘महाराज’ जुड़ा।कालीचरण खुद कहता है कि वह महाराज नहीं बल्कि ‘काली माता’ का भक्त और पुत्र है ।जबकि अलौकिक माता का पुत्र कहलाने का अधिकार सम्पूर्ण मानव जाति को है। टूटी कलम

खुद को काली माता का पुत्र और भक्त बताता है

‘कालीचरण कहता है कि वह महाराज नहीं बल्कि ‘काली माता’ का भक्त और पुत्र है। इसलिए वह स्वयं को अगस्त्य मुनि का शिष्य मानते हैं। एक इंटरव्यू में उसने बताया था कि बचपन में हुए एक्सीडेंट में उसका पैर टूट गया। इसके बाद स्वयं काली माता ने आकर उसे ठीक किया था। वह बार-बार किस्सा भी सुनाते है कि माता काली उसके सपने में आती हैं और दर्शन देती हैं। 45 साल के कालीचरण के 6000 से अधिक शिष्य हैं।कालीचरण हमेशा खुले बाल रखता है और माथे पर महिलाओं की तरह लाल रंग की बड़ी बिंदी लगाता है। टूटी कलम

माथे पर लाल बिंदी लगाता है कालीचरण
कई साल तक इंदौर में रहने के दौरान कालीचरण ने एक अनूठी वेशभूषा अपनाई और जल्द लोगों में फेमस हो गए। कालीचरण हमेशा खुले बाल रखता है और माथे पर लाल रंग की बड़ी बिंदी लगाता है। वह आमतौर पर लाल रंग के कपड़े पहनता है। हल्की दाढ़ी, रुद्राक्ष की माला उसकी पहचान में शामिल हैं। कालीचरण अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए रोजाना जिम में वर्कआउट भी करता है। सोशल मीडिया पर इसके नाम से कई पेज बने हैं और उनमें लाखों फॉलोवर हैं।कालीचरण महाराज ने 2017 में हुए अकोला नगर निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी टूटी कलम

चुनावी मैदान में आजमाई किस्मत
कालीचरण महाराज ने 2017 में हुए अकोला नगर निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि, इस चुनाव में कालीचरण की हार हुई थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में अकोला पश्चिम सीट से उसके उम्मीदवार को लेकर बड़ी चर्चा थी। हालांकि, उसने चुनाव नहीं लड़ा। उसका कहना है कि भविष्य में वह गोरक्षा, ‘गो’ सेवा जैसे रचनात्मक कार्य करेगा।मध्य प्रदेश में शिव तांडव स्त्रोत गाकर चर्चा में आया था। टूटी कलम

शिव तांडव स्त्रोत से चर्चा में आया
कालीचरण महाराष्ट्र अकोला में हर साल कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेता है। कालीचरण पिछले साल उस समय चर्चा में आया था जब उसने मध्य प्रदेश में शिव तांडव स्त्रोत गाया था। उसका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। अभिनेता अनुपम खेर ने भी वीडियो शेयर किया था टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

BIG BREKING : 50 % उपस्थित हुई प्रतिबंधित…. कलेक्टर भीम सिंह ने किये आदेश जारी….किसी भी तरह की पार्टी,मस्ती का आयोजन होने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई…..टूटी कलम ने उठाये थे प्रश्न…कलेक्टर ने लिया संज्ञान….

Next Post

RAIGARH BREKING जिला कलेक्टर भीम सिंह ने शादी समारोह आदि के लिये जारी किये गाइडलाइंस आदेश

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
Next Post

RAIGARH BREKING जिला कलेक्टर भीम सिंह ने शादी समारोह आदि के लिये जारी किये गाइडलाइंस आदेश

TuTi KaLam NeWs 👉 रथ मेले की शुरुआत होते ही पूंजीपथरा,घरघोड़ा,तमनार, छाल थाना क्षेत्रों में सक्रिय हुए “खुडखुड़िया,५२ पत्तों, स्टाईगर आदि के जरिए जुआ खिलावाने वाले गैंग ™️ पुलिस को भनक ना पड़ी हो ऐसा हो ही नहीं सकता ™️

प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक बने 8 अधिकारियों को स्टार लगा कर पुलिस अधीक्षक ने किया पदोन्नत....जानिए किन किन को मिली जिम्मेवारी....

अघोर गुरु पीठ बनोरा के लिए नेत्रानन्द जी का जीवन समर्पित रहा :- विजय अग्रवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In