✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ :- नेत्रानन्द जी का जीवन अघोर गुरु पीठ के लिए समर्पित रहा l उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने जारी शोक संदेश में कहा कि नेत्रानन्द जी का योगदान रायगढ इतिहास के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा l समाज मे आध्यात्मिक मूल्यो को स्थापित करने की दिशा हेतु वे सतत प्रयत्नशील रहे l बनोरा आश्रम की शाखाये छग सहित अन्य प्रदेश बिहार व उत्तर प्रदेश में भी है l सभी शाखाओं से उनका सीधा जुड़ाव रहा l नेत्रानन्द इजारदार सरकारी सेवाओं के दौरान भी पूरी निष्ठा व सेवा भाव से समर्पित रहे l रिटायरमेंट के बाद लगभग दो दशक तक उंन्होने पूरा समय बनोरा ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु दिया l दुःख की इस घड़ी में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार जनों शक्ति स्मार्थ्य प्रदान करने की कामना की है l







